एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीई इंडिया) ने अपने Q4 FY26 के नतीजे घोषित किए, दर्ज किया अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व

Digital Desk

मुख्य आकर्षण:

·       सभी श्रेणियों में व्यापक मांग सुधार और प्रीमियम उत्पादों की निरंतर बढ़ती मांग से प्रेरित मजबूत तिमाही प्रदर्शन।

·       Q4 FY26 के लिए संचालन से राजस्व ₹80.54 बिलियन रहा, जो साल-दर-साल (YoY) 8.1% अधिक है।

·       Q4 FY26 में 11.7% के उद्योग-अग्रणी एबिटडा (EBITDA) मार्जिन के साथ एबिटडा ₹9.45 बिलियन रहा।

·       कर पश्चात लाभ (PAT) ₹6.93 बिलियन रहा।

·       पूरे वित्त वर्ष FY26 के लिए, संचालन से राजस्व ₹246.05 बिलियन रहा, जो साल-दर-साल (YoY) 1.0% अधिक है।

·       एलजीई इंडिया के विनिर्माण संयंत्रों ने हिंदुजा रिन्यूएबल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड और सनश्योर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ दीर्घकालिक सौर ऊर्जा खरीद समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जो देश में इसकी पहली कैप्टिव नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना है।

नई दिल्ली, 22 मई, 2026 - भारत के अग्रणी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड (एलजीई इंडिया) ने आज वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजों की घोषणा की।

वित्तीय प्रदर्शन सारांश (आंकड़े INR बिलियन में)

विवरण

तिमाही

Q4 FY26

Q3 FY26

Q4 FY25

संचालन से राजस्व

80.54

41.14

 74.48

एबिटडा  (EBITDA)

9.45

1.96

 10.48

PAT

6.93

0.90

7.55 

इस तिमाही में, एलजीई इंडिया ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया – Q4 FY26 में संचालन से ₹80.54 बिलियन का राजस्व प्राप्त किया, जबकि Q4 FY25 में यह ₹74.48 बिलियन था। साथ ही, Q4 FY26 में एबिटडा (EBITDA)  मार्जिन 11.7% रहा। यह मजबूत तिमाही प्रदर्शन सभी श्रेणियों में व्यापक मांग में हुए सुधार और लार्ज-पैनल टीवी, फ्रेंच-डोर रेफ्रिजरेटर, फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन और 5-स्टार रेटेड एयर कंडीशनर के नेतृत्व में प्रीमियम उत्पादों की निरंतर बढ़ती मांग से प्रेरित था। कंपनी ने मेक-इन-इंडिया, मेक-फॉर-इंडिया और मेक-इंडिया-ग्लोबल की अपनी तीन-स्तंभ रणनीति पर काम करते हुए प्रमुख उत्पाद श्रेणियों में अपना बाजार नेतृत्व बनाए रखा।

रुपये के मूल्यह्रास और कमोडिटी की उच्च कीमतों के कारण साल-दर-साल (YoY) एबिटडा (EBITDA) मार्जिन प्रभावित हुआ। हालांकि, कंपनी लागत अनुशासन, स्थानीयकरण और परिचालन दक्षता पर ध्यान केंद्रित करते हुए मार्जिन में सुधार के प्रति आशान्वित है।

B2B सेगमेंट, इंफॉर्मेशन डिस्प्ले बिजनेस ने Q4 FY26 में मजबूत वृद्धि दर्ज की। एचवीएसी (HVAC) सेगमेंट में, एलजीई इंडिया रणनीतिक रूप से वेरिएबल रेफ्रिजरेंट फ्लो (VRF) और कैसेट एसी सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। विशेष रूप से, एलजीई इंडिया के उन्नत HVAC समाधान अब हाल ही में उद्घाटन किए गए प्रतिष्ठित सेवा तीर्थ, प्रधानमंत्री कार्यालय भवन में काम कर रहे हैं।

इस शानदार प्रदर्शन का जिक्र करते, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री होंग जू जियोन ने कहा,"मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने Q4 FY26 में अपना अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया है, जो हमारे ब्रांड की मजबूती और हमारे बिजनेस मॉडल के लचीलता का प्रमाण है। एक जटिल वैश्विक माहौल के बावजूद, एलजीई इंडिया ग्राहक-केंद्रित, चुस्त और विकास-उन्मुख बनी हुई है। हम संतुलित कदमों और प्रीमियम उत्पादों में निरंतर निवेश के साथ इन व्यापक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एलजीई इंडिया इस बदलाव का नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में है। हमारे तीन रणनीतिक स्तंभ मेक-इन-इंडिया, मेक-फॉर-इंडिया और मेक-इंडिया-ग्लोबल सक्रिय रूप से हमारे व्यवसाय को आकार दे रहे हैं। हमारी नई एसेंशियल सीरीज़ रेंज न केवल भारत में विकास को गति दे रही है बल्कि अब FY27 में 22 देशों में निर्यात भी की जाएगी। भारत की संरचनात्मक विकास की कहानी बरकरार है, और हम आने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए पूरी तरह आश्वस्त और अच्छी स्थिति में हैं।"

श्रेणी प्रदर्शन

होम एप्लायंस (H&A) सेगमेंट ने Q4 FY26 में 5.7% YoY की वृद्धि के साथ ₹65.16 बिलियन का राजस्व दिया। फुली ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन, फ्रेंच-डोर रेफ्रिजरेटर और 5-स्टार रेटेड एसी सहित प्रीमियम श्रेणियों ने इस तिमाही में विशेष रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, जिससे पूरे पोर्टफोलियो में औसत बिक्री मूल्य में वृद्धि हुई। इस तिमाही के दौरान डिशवॉशर भी विकास के एक प्रमुख चालक के रूप में उभरे।

इस सेगमेंट ने Q4 FY26 में ₹7.75 बिलियन का एबिट (EBIT) दर्ज किया, जबकि Q4 FY25 में यह ₹8.88 बिलियन था और Q4 FY26 में एबिट मार्जिन 11.9% रहा। कमोडिटी की बढ़ती लागत, रुपये के मूल्यह्रास और नए उत्पादों की पेशकश का समर्थन करने के लिए किए गए रणनीतिक चैनल निवेश के कारण Q4 FY26 में एबिट मार्जिन का प्रदर्शन प्रभावित हुआ। भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के स्थिर होने पर इन लागत दबावों के कम होने की उम्मीद है। हालांकि, मध्य अप्रैल में बारिश के कारण हुई रुकावटों के बाद बाजार में मजबूती से सुधार हुआ, और हीटवेव की स्थिति ने कंप्रेसर-आधारित उत्पादों की मजबूत मांग को प्रेरित किया। कमोडिटी लागत की भरपाई करने और मार्जिन के क्रमिक सामान्यीकरण का समर्थन करने के लिए उद्योग-व्यापी कीमतों में वृद्धि की प्रक्रिया जारी है।

होम एंटरटेनमेंट (HE) सेगमेंट ने साल-दर-साल (YoY) 19.6% की मजबूत राजस्व वृद्धि दर्ज की, जिसमें Q4 FY26 में राजस्व ₹15.37 बिलियन तक पहुंच गया। यह वृद्धि क्रिकेट विश्व कप की दर्शकों की संख्या द्वारा समर्थित लार्ज-स्क्रीन, हाई-इंच टीवी की बढ़ती मांग और 55-इंच और उससे बड़ी स्क्रीन की ओर उपभोक्ताओं की पसंद में हो रहे निरंतर बदलाव से प्रेरित थी। कमर्शियल टीवी और साइनेज सेगमेंट में ठोस ऑर्डर मिलने से इंफॉर्मेशन डिस्प्ले बिजनेस ने मजबूत वृद्धि दर्ज की।

एलजीई इंडिया ने प्रीमियम टीवी श्रेणी में अपना नेतृत्व बनाए रखा, जिसमें YTD मार्च 2026 तक OLED की बाजार हिस्सेदारी 60.0% रही। सेगमेंट ने Q4 FY26 में ₹2.06 बिलियन का एबिट (EBIT) दर्ज किया, जबकि Q4 FY25 में यह ₹2.09 बिलियन था और Q4 FY26 में एबिट मार्जिन 13.4% रहा। रुपये के मूल्यह्रास और क्रिकेट विश्व कप की मांग को भुनाने के लिए विपणन और प्रचार निवेश में वृद्धि के कारण Q4 FY26 में एबिट मार्जिन प्रभावित हुआ। इसकी आंशिक भरपाई गैर-विपणन क्षेत्रों में मजबूत लागत अनुशासन और B2B व्यवसाय के स्वस्थ योगदान से हुई।

FY27 रणनीति

·       2026 में एसेंशियल सीरीज़ का निर्यात एशिया, मध्य पूर्व और अफ्रीका के 22 देशों तक पहुंचने की उम्मीद है।

·       विभिन्न श्रेणियों में नए उत्पादों की लॉन्चिंग की मदद से प्रीमियम पोर्टफोलियो का विस्तार करने और एलजी एसेंशियल लाइन-अप को मजबूत करने की दोहरी रणनीति पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा।

·       भारत के बढ़ते बुनियादी ढाचे में मौजूद अवसरों का लाभ उठाकर B2B व्यवसाय को मजबूत करना जारी रखना।

·       भविष्य की घरेलू और विदेशी मांग को पूरा करने के लिए नई उत्पादन क्षमताओं का विस्तार करना।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 May 2026 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/lg-electronics-india-ltd-lge-india-announces-its-q4-fy26/article-54285

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.