लीची को 3 दिन नहीं, हफ्तों तक रखें ताजा! अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Lifestyle

गर्मियों की सबसे रसदार और स्वादिष्ट फलों में लीची का नाम सबसे ऊपर आता है। बच्चे हों या बड़े, लीची का मीठा स्वाद हर किसी को लुभाता है। लेकिन इसकी सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि यह फल बहुत जल्दी खराब हो जाता है। 1-2 दिन में इसका रंग भूरा पड़ने लगता है और स्वाद बिगड़ जाता है।

अगर आप चाहते हैं कि लीची 3 दिन नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा देर तक फ्रेश और स्वादिष्ट बनी रहे, तो बस कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाइए।

लीची को लंबे समय तक फ्रेश रखने के 5 आसान टिप्स

1. फ्रिज में सही ढंग से करें स्टोर

लीची को प्लास्टिक या जिप लॉक बैग में भरकर फ्रिज के फ्रूट सेक्शन में रखें। इससे उसकी नमी बरकरार रहती है और वो जल्दी सूखती नहीं।

2. एयरटाइट डिब्बे में रखें, साथ में पेपर टॉवल

अगर लीची को डिब्बे में रख रहे हैं तो नीचे एक पेपर टॉवल जरूर बिछाएं। यह एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है जिससे लीची जल्दी खराब नहीं होती।

3. कमरे के तापमान पर छोड़ना न बनाएं आदत

खासतौर पर गर्मियों में लीची को बाहर खुली हवा में रखने से वह जल्दी ब्राउन होने लगती है। अगर तुरंत नहीं खानी हो तो उसे सीधे फ्रिज में ही रखें।

4. स्टोर करने से पहले न धोएं

लीची को धोकर रखने से उसकी सतह पर नमी बढ़ जाती है, जो सड़न की वजह बनती है। जब भी खाना हो तभी धोएं।

5. फ्रीजर में भी स्टोर कर सकते हैं

अगर आपने लीची ज्यादा खरीद ली है, तो छिलका और बीज निकालकर उसके गूदे को एयरटाइट कंटेनर में डालें और फ्रीजर में रख दें। महीनों तक स्वाद बना रहेगा।

लीची: स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी

लीची केवल स्वादिष्ट ही नहीं होती, यह शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन C इम्युनिटी को मजबूत करता है। साथ ही इसमें कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इससे न केवल त्वचा में निखार आता है, बल्कि यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, हार्ट हेल्थ सुधारने और पाचन क्रिया बेहतर करने में भी मददगार है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देती है और एनर्जी भी बनाए रखती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

लीची को 3 दिन नहीं, हफ्तों तक रखें ताजा! अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

Lifestyle

अगर आप चाहते हैं कि लीची 3 दिन नहीं बल्कि उससे कहीं ज्यादा देर तक फ्रेश और स्वादिष्ट बनी रहे, तो बस कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाइए।

लीची को लंबे समय तक फ्रेश रखने के 5 आसान टिप्स

1. फ्रिज में सही ढंग से करें स्टोर

लीची को प्लास्टिक या जिप लॉक बैग में भरकर फ्रिज के फ्रूट सेक्शन में रखें। इससे उसकी नमी बरकरार रहती है और वो जल्दी सूखती नहीं।

2. एयरटाइट डिब्बे में रखें, साथ में पेपर टॉवल

अगर लीची को डिब्बे में रख रहे हैं तो नीचे एक पेपर टॉवल जरूर बिछाएं। यह एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है जिससे लीची जल्दी खराब नहीं होती।

3. कमरे के तापमान पर छोड़ना न बनाएं आदत

खासतौर पर गर्मियों में लीची को बाहर खुली हवा में रखने से वह जल्दी ब्राउन होने लगती है। अगर तुरंत नहीं खानी हो तो उसे सीधे फ्रिज में ही रखें।

4. स्टोर करने से पहले न धोएं

लीची को धोकर रखने से उसकी सतह पर नमी बढ़ जाती है, जो सड़न की वजह बनती है। जब भी खाना हो तभी धोएं।

5. फ्रीजर में भी स्टोर कर सकते हैं

अगर आपने लीची ज्यादा खरीद ली है, तो छिलका और बीज निकालकर उसके गूदे को एयरटाइट कंटेनर में डालें और फ्रीजर में रख दें। महीनों तक स्वाद बना रहेगा।

लीची: स्वाद ही नहीं, सेहत का खजाना भी

लीची केवल स्वादिष्ट ही नहीं होती, यह शरीर के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद विटामिन C इम्युनिटी को मजबूत करता है। साथ ही इसमें कॉपर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

इससे न केवल त्वचा में निखार आता है, बल्कि यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, हार्ट हेल्थ सुधारने और पाचन क्रिया बेहतर करने में भी मददगार है। गर्मियों में यह शरीर को ठंडक देती है और एनर्जी भी बनाए रखती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/5-easy-ways-to-keep-lychee-fresh-for-more-than/article-24813

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.