5 संकेत बताते हैं Breast milk की हो रही है ओवरसप्लाई, ब्रेस्‍ट में दूध की ज्‍यादा मात्रा शिशु के पेट में बनाती है गैस

Health News

स्‍तनपान के शुरुआती हफ्तों में कुछ महिलाओं के स्‍तनों में दूध का उत्‍पादन बहुत ज्‍यादा होता है, जिस पर उनका ध्‍यान नहीं जाता। ऐसे में स्‍तनपान के दौरान बच्‍चे को कई तरह की समस्‍याएं होने लगती हैं। यहां ऐसे 5 लक्षण बताए हैं, जो यह जानने में मदद करेंगे कि आपके स्‍तनों में दूध की आपूर्ति बहुत ज्‍यादा हो रही है और अब आपको इसे कंट्रोल करना चाहिए।

वैसे तो मां के दूध से शिशु को सारा पोषण मिलता है, लेकिन कई बच्‍चे दूध पीने के दौरान घबराहट, बेचैनी महसूस करते हैं। वहीं कुछ बच्‍चों को दूध निगलने में मुश्किल होती है और पेट में गैस बनने लगती है। ऐसे में नई मा को चिंता हो जाती है कि यह क्‍यों हो रहा है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्‍चे के पेट में गैस बने या फिर वह ठीक से दूध नहीं निगल पाए, तो इसकी एक वजह ब्रेस्‍ट मिल्‍क की ओवरसप्लाई हो सकती है। इसे हाइपर लैक्टेशन भी कहते हैं। पोस्‍टपार्टम रिकवरी और न्‍यूबॉर्न केयर नर्स कियारा लियॉन्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर की है। इसमें उन्‍होंने स्तनों में ज्‍यादा दूध बनने के 5 लक्षण बताए हैं। तो आइए जानते हैं कैसे पहचानें, स्‍तनों में बन रहा है जरूरत से ज्‍यादा दूध।

स्‍तनाें का गीला रहना

स्‍तनाें का गीला रहना

एक्‍सपर्ट के अनुसार, अगर बच्‍चे को स्‍तनपान कराने के बाद भी स्‍तनों पर गीलापन बना रहता है, तो इसका मतलब है कि स्‍तनों में दूध की सप्‍लाई जरूरत से ज्‍यादा हो रही है। कई बार बच्‍चे को दूध पिलाने के बाद मां के स्‍तनों में दूध बहुत जल्‍दी भर जाता है, जिस कारण स्‍तन सूख नहीं पाते और गीले रहते हैं।

स्‍तनों में तेज दर्द होना

स्‍तनों में तेज दर्द होना

जब मां बच्‍चे को दिनभर में कई बार स्‍तनपान कराती है, तो स्तनों में दर्द हो सकता है। लेकिन जब दर्द लगातार बना रहे और शिशु को स्तनपान कराने में दिक्‍कत आए, तो समझ लें कि स्‍तनों में दूध की सप्‍लाई जरूरत से ज्‍यादा हो रही है।

तेजी से दूध आना

तेजी से दूध आना

कई बार बच्‍चे के मुंह लगाते ही तेजी से दूध बहना शुरू हो जाता है। जिसे ओवरएक्टिव मिल्‍क इजेक्‍शन रिफ्लेक्स के रूप में जाना जाता है। इससे बच्‍चे को खांसी या दम घुटने का खतरा हो सकता है। इसके चलते उस तरफ से ज्‍यादा दूध सप्लाई हो सकता है, जहां से बच्‍चा दूध नहीं पी रहा है।

मास्टिटिस की समस्‍या

मास्टिटिस की समस्‍या

नई मांओं में ब्रेस्ट मिल्‍क ज्‍यादा बनने की एक वजह मास्टिटिस भी हो सकती है। यह स्‍तनों का एक संक्रमण है, जो स्तनपान कराने वाली माओं में सबसे ज्‍यादा देखा जाता है। मास्टिटिस होने पर स्‍तन लाल, सूजे हुए और कोमल महसूस होते हैं। स्‍तनपान के दौरान बच्‍चे की पोजीशन सही न होना और हाइजीन न बरतने के कारण यह समस्‍या पैदा होती है।

दूध का लीक होना

दूध का लीक होना

प्रेग्‍नेंसी के बाद ब्रेस्‍ट से दूध का लीक होना नॉर्मल है। लेकिन कभी-कभी ये ब्रेस्‍ट मिल्‍क के ओवर सप्‍लाई का संकेत भी हो सकता है। महिलाओं के लिए यह स्थिति सार्वजनिक जगहों पर शर्मिंदगी का कारण भी बनती है।

स्‍तनों में ज्‍यादा दूध बनने को कैसे रोकें

  • बच्‍चे को आराम से दूध पिलाएं। आप उसे झुक्‍कर या लेटकर दूध पिला सकती है।

  • अगर आपको स्‍तनों में असहजता हो रही है, तो राहत पाने के लिए आप हाथ से दूध निकाल सकती हैं या फिर पंप कर सकती हैं।

  • ब्रेस्‍ट मिल्‍क की ओवरसप्लाई ज्‍यादा होने लगे, तो महिलाओं को डिस्‍पोजेबल नर्सिंग पैड का इस्‍तेमाल करना चाहिए।

  • अगर आप स्‍तनों का दूध बढ़ाने के लिए कोई हर्बल सप्लीमेंट ले रही हैं, तो तुरंत बंद कर दें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Nov 2024 By दैनिक जागरण

5 संकेत बताते हैं Breast milk की हो रही है ओवरसप्लाई, ब्रेस्‍ट में दूध की ज्‍यादा मात्रा शिशु के पेट में बनाती है गैस

Health News

वैसे तो मां के दूध से शिशु को सारा पोषण मिलता है, लेकिन कई बच्‍चे दूध पीने के दौरान घबराहट, बेचैनी महसूस करते हैं। वहीं कुछ बच्‍चों को दूध निगलने में मुश्किल होती है और पेट में गैस बनने लगती है। ऐसे में नई मा को चिंता हो जाती है कि यह क्‍यों हो रहा है।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, बच्‍चे के पेट में गैस बने या फिर वह ठीक से दूध नहीं निगल पाए, तो इसकी एक वजह ब्रेस्‍ट मिल्‍क की ओवरसप्लाई हो सकती है। इसे हाइपर लैक्टेशन भी कहते हैं। पोस्‍टपार्टम रिकवरी और न्‍यूबॉर्न केयर नर्स कियारा लियॉन्‍स ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट शेयर की है। इसमें उन्‍होंने स्तनों में ज्‍यादा दूध बनने के 5 लक्षण बताए हैं। तो आइए जानते हैं कैसे पहचानें, स्‍तनों में बन रहा है जरूरत से ज्‍यादा दूध।

स्‍तनाें का गीला रहना

स्‍तनाें का गीला रहना

एक्‍सपर्ट के अनुसार, अगर बच्‍चे को स्‍तनपान कराने के बाद भी स्‍तनों पर गीलापन बना रहता है, तो इसका मतलब है कि स्‍तनों में दूध की सप्‍लाई जरूरत से ज्‍यादा हो रही है। कई बार बच्‍चे को दूध पिलाने के बाद मां के स्‍तनों में दूध बहुत जल्‍दी भर जाता है, जिस कारण स्‍तन सूख नहीं पाते और गीले रहते हैं।

स्‍तनों में तेज दर्द होना

स्‍तनों में तेज दर्द होना

जब मां बच्‍चे को दिनभर में कई बार स्‍तनपान कराती है, तो स्तनों में दर्द हो सकता है। लेकिन जब दर्द लगातार बना रहे और शिशु को स्तनपान कराने में दिक्‍कत आए, तो समझ लें कि स्‍तनों में दूध की सप्‍लाई जरूरत से ज्‍यादा हो रही है।

तेजी से दूध आना

तेजी से दूध आना

कई बार बच्‍चे के मुंह लगाते ही तेजी से दूध बहना शुरू हो जाता है। जिसे ओवरएक्टिव मिल्‍क इजेक्‍शन रिफ्लेक्स के रूप में जाना जाता है। इससे बच्‍चे को खांसी या दम घुटने का खतरा हो सकता है। इसके चलते उस तरफ से ज्‍यादा दूध सप्लाई हो सकता है, जहां से बच्‍चा दूध नहीं पी रहा है।

मास्टिटिस की समस्‍या

मास्टिटिस की समस्‍या

नई मांओं में ब्रेस्ट मिल्‍क ज्‍यादा बनने की एक वजह मास्टिटिस भी हो सकती है। यह स्‍तनों का एक संक्रमण है, जो स्तनपान कराने वाली माओं में सबसे ज्‍यादा देखा जाता है। मास्टिटिस होने पर स्‍तन लाल, सूजे हुए और कोमल महसूस होते हैं। स्‍तनपान के दौरान बच्‍चे की पोजीशन सही न होना और हाइजीन न बरतने के कारण यह समस्‍या पैदा होती है।

दूध का लीक होना

दूध का लीक होना

प्रेग्‍नेंसी के बाद ब्रेस्‍ट से दूध का लीक होना नॉर्मल है। लेकिन कभी-कभी ये ब्रेस्‍ट मिल्‍क के ओवर सप्‍लाई का संकेत भी हो सकता है। महिलाओं के लिए यह स्थिति सार्वजनिक जगहों पर शर्मिंदगी का कारण भी बनती है।

स्‍तनों में ज्‍यादा दूध बनने को कैसे रोकें

  • बच्‍चे को आराम से दूध पिलाएं। आप उसे झुक्‍कर या लेटकर दूध पिला सकती है।

  • अगर आपको स्‍तनों में असहजता हो रही है, तो राहत पाने के लिए आप हाथ से दूध निकाल सकती हैं या फिर पंप कर सकती हैं।

  • ब्रेस्‍ट मिल्‍क की ओवरसप्लाई ज्‍यादा होने लगे, तो महिलाओं को डिस्‍पोजेबल नर्सिंग पैड का इस्‍तेमाल करना चाहिए।

  • अगर आप स्‍तनों का दूध बढ़ाने के लिए कोई हर्बल सप्लीमेंट ले रही हैं, तो तुरंत बंद कर दें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/5-signs-that-there-is-an-oversupply-of-breast-milk/article-3554

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.