क्यों नहीं खानी चाहिए बासी दाल, जानिए सेहत पर कैसा पड़ता है असर

Jagran Desk

अक्सर ही लोग दाल पकाने के कई-कई दिनों बात तक उसे खाते रहते हैं. इससे सेहत बिगड़ सकती है और कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है.

जब भी हम घर में कुछ बनाते हैं तो अक्सर ही वो थोड़ा-बहुत बच ही जाता है. खाना बिल्कुल नापकर तो कभी बनाया ही नहीं जा सकता है. इसी तरह दाल (Lentil) बनाते हुए भी यही होता है. कम बनाई जाए तो सबके लिए दाल पूरी नहीं पड़ती और ज्यादा बनाई जाए तो बच जाती है. अब होता यह है कि शाम की बनी दाल को कोई सुबह नाश्ते या लंच में नहीं खाता और वो सीधा अगली रात के लिए रखी रह जाती है. ऐसे में बासी दाल खाने पर सेहत प्रभावित हो सकती है. यहां जानिए कितने दिन पहले बनी दाल खाई जा सकती है और अगर दाल ज्यादा बासी हो गई है तो इसका सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है. 

बासी दाल खाने के साइड इफेक्ट्स  | Side Effects Of Eating Leftover Dal 

दाल प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी स्त्रोत होती है. दाल में जिंक, विटामिन बी12 और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की अच्छी मात्रा होती है. लेकिन, दाल जब बासी हो जाती है तो इसके पोषक तत्वों में कमी आने लगती है. दाल को पकाकार कई-कई दिनों तक फ्रिज में रखने का यह मतलब नहीं है कि दाल ताजी रहती है. इस बासी दाल (Baasi Dal) को खाने पर पेट फूलने, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. 

बासी दाल खाकर पेट में दर्द ना हो इसके लिए दाल को पकाकर ठंडा करें और इसे बनाने के 2 घंटों के अंदर ही फ्रिज में रख दें. पकी हुई दाल को बहुत लंबे समय तक बाहर रखने से परहेज करना चाहिए नहीं तो इससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं . इस फ्रिज में रखी दाल को ठंडा खाने से पहले गर्म कर लें और फिर खाएं. दाल गर्म करने पर इसमें पनपने वाले बुरे बैक्टीरिया मर जाते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • 24 घंटों से ज्यादा देर तक फ्रिज में रखी चीजों को खाने पर खासकर दाल या सब्जी खाने पर तबीयत बिगड़ सकती है. 
  • दाल को पकाते समय भी कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. दाल को पकाने से पहले अगर इसे भिगोकर रखा जाए तो इससे दाल जल्दी पकती है और इसे पचाना भी आसान हो जाता है. 
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपनी दाल को पूरी तरह पकाएं. दाल अच्छे से ना पकाने पर इसमें मौजूद फाइबर ठीक तरह से नहीं मिल पाता है. ऐसे में अधपकी दाल खाने पर पाचन बिगड़ सकता है और दस्त की समस्या हो सकती है. 
  • दाल को पकाते समय दाल में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर डालें. पानी कम डालकर पकाया जाए तो दाल सही तरह से नहीं पकती और इसका टेक्सचर भी कड़ा रह जाता है. 
DAA

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2024 By दैनिक जागरण

क्यों नहीं खानी चाहिए बासी दाल, जानिए सेहत पर कैसा पड़ता है असर

Jagran Desk

जब भी हम घर में कुछ बनाते हैं तो अक्सर ही वो थोड़ा-बहुत बच ही जाता है. खाना बिल्कुल नापकर तो कभी बनाया ही नहीं जा सकता है. इसी तरह दाल (Lentil) बनाते हुए भी यही होता है. कम बनाई जाए तो सबके लिए दाल पूरी नहीं पड़ती और ज्यादा बनाई जाए तो बच जाती है. अब होता यह है कि शाम की बनी दाल को कोई सुबह नाश्ते या लंच में नहीं खाता और वो सीधा अगली रात के लिए रखी रह जाती है. ऐसे में बासी दाल खाने पर सेहत प्रभावित हो सकती है. यहां जानिए कितने दिन पहले बनी दाल खाई जा सकती है और अगर दाल ज्यादा बासी हो गई है तो इसका सेहत पर क्या प्रभाव पड़ता है. 

बासी दाल खाने के साइड इफेक्ट्स  | Side Effects Of Eating Leftover Dal 

दाल प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की अच्छी स्त्रोत होती है. दाल में जिंक, विटामिन बी12 और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की अच्छी मात्रा होती है. लेकिन, दाल जब बासी हो जाती है तो इसके पोषक तत्वों में कमी आने लगती है. दाल को पकाकार कई-कई दिनों तक फ्रिज में रखने का यह मतलब नहीं है कि दाल ताजी रहती है. इस बासी दाल (Baasi Dal) को खाने पर पेट फूलने, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. 

बासी दाल खाकर पेट में दर्द ना हो इसके लिए दाल को पकाकर ठंडा करें और इसे बनाने के 2 घंटों के अंदर ही फ्रिज में रख दें. पकी हुई दाल को बहुत लंबे समय तक बाहर रखने से परहेज करना चाहिए नहीं तो इससे बैक्टीरिया पनप सकते हैं . इस फ्रिज में रखी दाल को ठंडा खाने से पहले गर्म कर लें और फिर खाएं. दाल गर्म करने पर इसमें पनपने वाले बुरे बैक्टीरिया मर जाते हैं. 

इन बातों का रखें ध्यान 

  • 24 घंटों से ज्यादा देर तक फ्रिज में रखी चीजों को खाने पर खासकर दाल या सब्जी खाने पर तबीयत बिगड़ सकती है. 
  • दाल को पकाते समय भी कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. दाल को पकाने से पहले अगर इसे भिगोकर रखा जाए तो इससे दाल जल्दी पकती है और इसे पचाना भी आसान हो जाता है. 
  • इस बात का खास ध्यान रखें कि आप अपनी दाल को पूरी तरह पकाएं. दाल अच्छे से ना पकाने पर इसमें मौजूद फाइबर ठीक तरह से नहीं मिल पाता है. ऐसे में अधपकी दाल खाने पर पाचन बिगड़ सकता है और दस्त की समस्या हो सकती है. 
  • दाल को पकाते समय दाल में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर डालें. पानी कम डालकर पकाया जाए तो दाल सही तरह से नहीं पकती और इसका टेक्सचर भी कड़ा रह जाता है. 
DAA
https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/6703a026de7a9/article-806

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.