किसी ने मैगी तो किसी ने कुरकुरे के लिए मांगा तलाक, ये हो क्या रहा है

Jagran Desk

एक समय था, जब तलाक शब्द जुबां पर आ जाना तक हंगामा खड़ा कर देता था। आज की तारीख में ये शब्द इतना ज्यादा सुनाई देता है कि अब तो किसी को हैरत भी नहीं होती। लेकिन चिंता की बात ये है कि कुछ तलाक ऐसे बचकाने कारणों के चलते हो रहे हैं, जो दो छोटे बच्चों तक के बॉन्ड को न तोड़ने तक की ताकत नहीं रखते। ऐसे में रिश्तों पर फिर से सोचना जरूरी हो गया है।

लगता है अब वो जमाने गए जब सात फेरों को सात जन्म का रिश्ता कहा जाता था। आजकल जिस तरह से तलाक का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है, उसे देख चिंतित होना जायज है। भारत हमेशा से ऐसा देश रहा है, जहां पर लड़के और लड़कियों को यही सिखाया जाता रहा है कि जिसके साथ शादी की, वही जीवनभर का साथी है। लेकिन बदलते वक्त के साथ ये परिभाषा कहीं खोती जा रही है।

वैसे तो इसके कई कारण हैं, जो काफी हद तक सही कहे जा सकते हैं। जैसे पहले के समय महिलाएं घरेलू हिंसा सहकर भी चुपचाप शादी निभाती थीं, लेकिन आज वो अपने लिए आवाज उठाती हैं और नरक समान जिंदगी से बाहर निकल जाती हैं।

वहीं दूसरी ओर कुछ कारण ऐसे नजर आते हैं, जो बेहद बचकाने लगते हैं। ये मामले ऐसे हैं, जो दिखाते हैं कि आज के समय में एक बार फिर सबको ये याद दिलाया जाना कितना जरूरी है कि शादी कोई खेल नहीं है, बल्कि ये जीवनभर का साथ है, जिसे छोटी-छोटी बात पर यूं ही तोड़ नहीं दिया जाता। (सांकेतिक तस्वीरें साभार: Pexels)
कुरकुरे के लिए मांगा तलाक

यूपी के आगरा से एक बेहद अजीब केस सामने आया था। लाइव हिंदुस्तान के अनुसार, एक महिला को कुरकुरे खाने की ऐसी लत थी कि उसे ये रोज ही चाहिए होते थे। इस वजह से उसके और पति के बीच काफी झड़गे होने लगे थे। एक बार उसका पति कुरकुरे लाना भूल गया, जिसके बाद पत्नी ने उससे तलाक लेने का फैसला ले लिया।

मैगी बनी तलाक की वजह

मैगी बनी तलाक की वजह

कर्नाटक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से इस बात को लेकर तलाक मांगा कि उसकी पत्नी को सिर्फ मैगी बनाने के अलावा कुछ नहीं आता। आप यकीन नहीं करेंगें कि मैगी से जुड़ी इस बात के कारण सच में ये जोड़ा अलग हो गया।

शर्वमा नहीं मिला, तो मांगा तलाक

शर्वमा नहीं मिला, तो मांगा तलाक

सिर्फ भारत ही नहीं, दूसरे देशों से भी तलाक के अजीब मामले सुनने में आते हैं। जैसे मिस्र में एक महिला ने अपने पति से इस बात पर अलग होने का फैसला लिया क्योंकि वो उसे शर्वमा नहीं दिला रहा था।

दुनियाभर में होने वाले ऐसे केस सुनना या पढ़ना आम है, पर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि हमारे देश में भी ये स्थितियां आती हैं। क्योंकि हमारे यहां कभी भी रिश्तों को हल्के में लेना नहीं सिखाया जाता।

तलाक और ब्रेकअप में फर्क है

तलाक और ब्रेकअप में फर्क है

माना कि आज की तारीख में डिवोर्स लेना पहले की तुलना में आसान है पर कपल्स को ये समझना होगा कि तलाक का इस्तेमाल ब्रेकअप की तरह नहीं किया जा सकता।

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से रूठने-मनाने का खेल चलता रहता है, लेकिन जब दो लोग शादी के बंधन में बंधे होते हैं, तो ये अपने आप में बेहद बड़ा वादा होता है।

ये कमिटमेंट होता है कि चाहे सुख आए या फिर दुख, वो दोनों एक-दूजे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। जो लोग इस फर्क को समझते हैं, वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को आखिरी सांस तक खुशी से जीते हैं।

शादी का दूसरा नाम ही है समझौता करना और ढलना

कभी भी दो लोग एक जैसे नहीं हो सकते। यहां तक कि औलाद तक अपने माता-पिता से अलग नेचर रखती है। ऐसे में ये उम्मीद रखना कि कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में आएगा और आपकी हर छोटी बात को स्वीकार करेगा ही करेगा कोरी कल्पना है।

शादी में जब दो लोग आते हैं, तो वो शादीशुदा जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई समझौते करते हैं। इसी तरह वो एक-दूसरे के नेचर के मुताबिक ढलते भी हैं।

ये उन्हें अपनी और साथी की पसंद-नापसंद और अलग व्यक्तित्व होने के बाद भी हैपी मैरिड लाइफ जीने में मदद करता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2024 By दैनिक जागरण

किसी ने मैगी तो किसी ने कुरकुरे के लिए मांगा तलाक, ये हो क्या रहा है

Jagran Desk

लगता है अब वो जमाने गए जब सात फेरों को सात जन्म का रिश्ता कहा जाता था। आजकल जिस तरह से तलाक का प्रतिशत बढ़ता जा रहा है, उसे देख चिंतित होना जायज है। भारत हमेशा से ऐसा देश रहा है, जहां पर लड़के और लड़कियों को यही सिखाया जाता रहा है कि जिसके साथ शादी की, वही जीवनभर का साथी है। लेकिन बदलते वक्त के साथ ये परिभाषा कहीं खोती जा रही है।

वैसे तो इसके कई कारण हैं, जो काफी हद तक सही कहे जा सकते हैं। जैसे पहले के समय महिलाएं घरेलू हिंसा सहकर भी चुपचाप शादी निभाती थीं, लेकिन आज वो अपने लिए आवाज उठाती हैं और नरक समान जिंदगी से बाहर निकल जाती हैं।

वहीं दूसरी ओर कुछ कारण ऐसे नजर आते हैं, जो बेहद बचकाने लगते हैं। ये मामले ऐसे हैं, जो दिखाते हैं कि आज के समय में एक बार फिर सबको ये याद दिलाया जाना कितना जरूरी है कि शादी कोई खेल नहीं है, बल्कि ये जीवनभर का साथ है, जिसे छोटी-छोटी बात पर यूं ही तोड़ नहीं दिया जाता। (सांकेतिक तस्वीरें साभार: Pexels)
कुरकुरे के लिए मांगा तलाक

यूपी के आगरा से एक बेहद अजीब केस सामने आया था। लाइव हिंदुस्तान के अनुसार, एक महिला को कुरकुरे खाने की ऐसी लत थी कि उसे ये रोज ही चाहिए होते थे। इस वजह से उसके और पति के बीच काफी झड़गे होने लगे थे। एक बार उसका पति कुरकुरे लाना भूल गया, जिसके बाद पत्नी ने उससे तलाक लेने का फैसला ले लिया।

मैगी बनी तलाक की वजह

मैगी बनी तलाक की वजह

कर्नाटक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से इस बात को लेकर तलाक मांगा कि उसकी पत्नी को सिर्फ मैगी बनाने के अलावा कुछ नहीं आता। आप यकीन नहीं करेंगें कि मैगी से जुड़ी इस बात के कारण सच में ये जोड़ा अलग हो गया।

शर्वमा नहीं मिला, तो मांगा तलाक

शर्वमा नहीं मिला, तो मांगा तलाक

सिर्फ भारत ही नहीं, दूसरे देशों से भी तलाक के अजीब मामले सुनने में आते हैं। जैसे मिस्र में एक महिला ने अपने पति से इस बात पर अलग होने का फैसला लिया क्योंकि वो उसे शर्वमा नहीं दिला रहा था।

दुनियाभर में होने वाले ऐसे केस सुनना या पढ़ना आम है, पर शायद ही किसी ने सोचा होगा कि हमारे देश में भी ये स्थितियां आती हैं। क्योंकि हमारे यहां कभी भी रिश्तों को हल्के में लेना नहीं सिखाया जाता।

तलाक और ब्रेकअप में फर्क है

तलाक और ब्रेकअप में फर्क है

माना कि आज की तारीख में डिवोर्स लेना पहले की तुलना में आसान है पर कपल्स को ये समझना होगा कि तलाक का इस्तेमाल ब्रेकअप की तरह नहीं किया जा सकता।

गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड से रूठने-मनाने का खेल चलता रहता है, लेकिन जब दो लोग शादी के बंधन में बंधे होते हैं, तो ये अपने आप में बेहद बड़ा वादा होता है।

ये कमिटमेंट होता है कि चाहे सुख आए या फिर दुख, वो दोनों एक-दूजे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। जो लोग इस फर्क को समझते हैं, वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को आखिरी सांस तक खुशी से जीते हैं।

शादी का दूसरा नाम ही है समझौता करना और ढलना

शादी का दूसरा नाम ही है समझौता करना और ढलना

कभी भी दो लोग एक जैसे नहीं हो सकते। यहां तक कि औलाद तक अपने माता-पिता से अलग नेचर रखती है। ऐसे में ये उम्मीद रखना कि कोई व्यक्ति आपकी जिंदगी में आएगा और आपकी हर छोटी बात को स्वीकार करेगा ही करेगा कोरी कल्पना है।

शादी में जब दो लोग आते हैं, तो वो शादीशुदा जीवन को खुशहाल बनाने के लिए कई समझौते करते हैं। इसी तरह वो एक-दूसरे के नेचर के मुताबिक ढलते भी हैं।

ये उन्हें अपनी और साथी की पसंद-नापसंद और अलग व्यक्तित्व होने के बाद भी हैपी मैरिड लाइफ जीने में मदद करता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/6703ba2861633/article-831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.