अपना लें ये टिप्स, वेडिंग सीजन में स्किन करेगी ग्लो

LIFESTYLE

त्योहारों के बाद आप वेडिंग सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में आप भी किसी रिश्तेदार या दोस्त की शादी में जरूर जा रही होंगी. शादी में सुंदर दिखने के लिए लड़कियां महंगे से महंगे पार्लर जाती है. लेकिन आप घर पर भी इन टिप्स को अपनाकर नेचुरल ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं.

वेडिंग सीजन अब बस शुरू ही होने वाला है. आपको भी घर में किसी की या फिर दोस्त की शादी का इंविटेशन जरूर आया ही होगा. वेडिंग में जाते समय हर एक महिला सुंदर दिखना चाहती है. जिसके लिए महिलाएं कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप सभी बेहतरीन और ट्रेंडिंग खरीदती हैं. खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं हर एक जतन करती हैं. लेकिन इसके लिए कपड़े और मेकअप के अलावा भी बहुत ही बातों का ख्याल रखना होता है.

ग्लोइंग स्किन व्यक्ति के लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करती है. ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्त या किसी रिश्तेदार की शादी में सुंदर और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले अपनी स्किन पर ध्यान देना होगा. जिसके लिए कई महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल भी करवाती हैं. लेकिन अगर बिजी शेड्यूल के कारण आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं हैं तो आप घर पर ही कुछ टिप्स को अपनाकर नेचुरल स्किन ग्लो पा सकते हैं.

सही स्किन केयर रूटीन

प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण स्किन डैमेज होने लगती है. ऐसे में आपको सही स्किन केयर रूटीन जरूर अपनाना चाहिए, खासकर अगर आपके पास नियमित रूप से पार्लर जाकर फेशियल और क्लींजिंग करने का समय नहीं है. इसके लिए हफ्ते में दो बार स्क्रब जरूर करें. अगर चेहरे पर पिंपल ज्यादा हैं तो स्क्रब करने से बचें बल्कि एक्सपर्ट की सलाह लें. इसके बाद स्किन टाइप के मुताबिक फेस पैक का उपयोग करें.

घरेलू नुस्खे अपनाएं

स्किन के हेल्दी और ग्लोइंग बनाएं रखने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का उपयोग भी कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन को नेचुरल तरह से पोषण मिल सकता है. जैसे की अगर आपकी स्किन पर ज्यादा दाग-धब्बे हैं तो आप चेहरे पर आलू का रस लगा सकते हैं. इसके अलावा हल्दी, बेसन, मुल्तानी मिट्टी या चंदन फेस पैक जैसे किसी भी तरह का फेस पैक हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं. लेकिन अपनी स्किन टाइप के मुताबिक ही इन इंग्रीडिएंट्स का चयन करें.

मसाज या फेशियल एक्सरसाइज

क्लींजिंग के बाद मसाज करना काफी फायदेमंद माना जाता है. इसलिए आप फेस सीरम या ऑयल या बर्फ से चेहरे की सही तरीके से मसाज करें. इसके लिए आप फेस रोलर का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप फेशियल एक्सरसाइज करेंगे तो इससे स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा मसाज और फेशियल एक्सरसाइज से रिलैक्स फील होता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2024 By दैनिक जागरण

अपना लें ये टिप्स, वेडिंग सीजन में स्किन करेगी ग्लो

LIFESTYLE

वेडिंग सीजन अब बस शुरू ही होने वाला है. आपको भी घर में किसी की या फिर दोस्त की शादी का इंविटेशन जरूर आया ही होगा. वेडिंग में जाते समय हर एक महिला सुंदर दिखना चाहती है. जिसके लिए महिलाएं कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप सभी बेहतरीन और ट्रेंडिंग खरीदती हैं. खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं हर एक जतन करती हैं. लेकिन इसके लिए कपड़े और मेकअप के अलावा भी बहुत ही बातों का ख्याल रखना होता है.

ग्लोइंग स्किन व्यक्ति के लुक को अट्रैक्टिव बनाने में मदद करती है. ऐसे में अगर आप भी अपने दोस्त या किसी रिश्तेदार की शादी में सुंदर और अट्रैक्टिव दिखना चाहती हैं तो आपको सबसे पहले अपनी स्किन पर ध्यान देना होगा. जिसके लिए कई महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल भी करवाती हैं. लेकिन अगर बिजी शेड्यूल के कारण आपके पास पार्लर जाने का समय नहीं हैं तो आप घर पर ही कुछ टिप्स को अपनाकर नेचुरल स्किन ग्लो पा सकते हैं.

सही स्किन केयर रूटीन

प्रदूषण और धूल-मिट्टी के कारण स्किन डैमेज होने लगती है. ऐसे में आपको सही स्किन केयर रूटीन जरूर अपनाना चाहिए, खासकर अगर आपके पास नियमित रूप से पार्लर जाकर फेशियल और क्लींजिंग करने का समय नहीं है. इसके लिए हफ्ते में दो बार स्क्रब जरूर करें. अगर चेहरे पर पिंपल ज्यादा हैं तो स्क्रब करने से बचें बल्कि एक्सपर्ट की सलाह लें. इसके बाद स्किन टाइप के मुताबिक फेस पैक का उपयोग करें.

घरेलू नुस्खे अपनाएं

स्किन के हेल्दी और ग्लोइंग बनाएं रखने के लिए आप कई तरह के घरेलू नुस्खों का उपयोग भी कर सकते हैं. इससे आपकी स्किन को नेचुरल तरह से पोषण मिल सकता है. जैसे की अगर आपकी स्किन पर ज्यादा दाग-धब्बे हैं तो आप चेहरे पर आलू का रस लगा सकते हैं. इसके अलावा हल्दी, बेसन, मुल्तानी मिट्टी या चंदन फेस पैक जैसे किसी भी तरह का फेस पैक हफ्ते में 2 बार लगा सकते हैं. लेकिन अपनी स्किन टाइप के मुताबिक ही इन इंग्रीडिएंट्स का चयन करें.

मसाज या फेशियल एक्सरसाइज

क्लींजिंग के बाद मसाज करना काफी फायदेमंद माना जाता है. इसलिए आप फेस सीरम या ऑयल या बर्फ से चेहरे की सही तरीके से मसाज करें. इसके लिए आप फेस रोलर का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आप फेशियल एक्सरसाइज करेंगे तो इससे स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने में मदद मिलेगी. इसके अलावा मसाज और फेशियल एक्सरसाइज से रिलैक्स फील होता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/adopt-these-tips-to-make-your-skin-glow-in-the/article-3255

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.