- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये दो आसान आदतें
नेचुरली ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अपनाएं ये दो आसान आदतें
Lifestyle
आज के समय में बदलते मौसम, पॉल्यूशन और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण स्किन अक्सर डल और थकी हुई नजर आती है।
कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या घरेलू नुस्खे अपनाते हैं, लेकिन अक्सर इनका असर कम दिखाई देता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाने के लिए सबसे जरूरी है सही आदतों और डाइट पर ध्यान देना।
1. शरीर को हाइड्रेट रखें
होलिस्टिक डाइटिशियन और इंटीग्रेटिव थेरोपेटिक न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. गीतिका चोपड़ा के अनुसार, पानी पीना स्किन ग्लो के लिए सबसे अहम है। रोजाना कम से कम 2.5 लीटर पानी पीने से स्किन में ड्राइनेस और रिंकल्स की समस्या कम होती है। पानी शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करता है, जो मुंहासों और डल स्किन का मुख्य कारण होते हैं।
वैकल्पिक तौर पर आप पानी में चिया सीड्स या फ्लेक्स सीड्स भिगोकर पी सकते हैं। यह न केवल हाइड्रेशन बढ़ाता है बल्कि स्किन को अंदर से हेल्दी और चमकदार बनाता है।
2. डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट शामिल करें
स्किन को फर्म और ग्लोइंग रखने के लिए विटामिन सी और ओमेगा-3 फैटी एसिड बेहद जरूरी हैं। विटामिन सी कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाता है, जो स्किन को मजबूत और लचीला बनाता है।
ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फ्लेक्स सीड्स और अखरोट स्किन के स्ट्रॉन्ग बैरियर बनाने में मदद करते हैं, जो पॉल्यूशन और यूवी डैमेज से बचाते हैं। रोजाना एंटीऑक्सीडेंट्स लेने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है और समय से पहले एजिंग की समस्याएं टली जा सकती हैं।
अतिरिक्त सुझाव
-
रोजाना 7-8 घंटे की नींद लें, जिससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स न बने।
-
स्किन टाइप और मौसम के अनुसार सही स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें।
-
हफ्ते में दो बार स्क्रब और फेस मास्क जरूर लगाएं।
-
रोजाना मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का उपयोग स्किन को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है।
इन सरल आदतों को अपनाकर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बिना भी स्किन को नेचुरली ग्लोइंग और हेल्दी बना सकते हैं।
.............................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए