सुबह उठने के बाद बढ़ जाता है ब्लड शुगर, एक्सपर्ट ने बताया डाइट में करें ये 3 बदलाव

LIFESTYLE

बहुत से लोगों को सुबह उठते ही ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या होती है. यह समस्या खासतौर पर डायबिटीज मरीजों या इंसुलिन रेजिस्टेंस वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि इस समस्या को कैसे कंट्रोल किया जाए.

ब्लड शुगर की बीमारी से न सिर्फ बड़ी उम्र के लोग बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 18 साल से ज्यादा उम्र के 7.7 करोड़ लोग टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं. इसे सिर्फ कंट्रोल ही किया जा सकता है. अक्सर देखने में आता है कि बहुत से लोगों को सुबह उठते ही ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या होती है.

डायबिटीज मामलों की विशेषज्ञ डॉ. अनीता गुप्ता कहती हैं कि सुबह उठते ही ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना एक सामान्य समस्या है, जिसे मॉर्निंग हाइपरग्लाइसीमिया के नाम से जाना जाता है. यह स्थिति खासकर उन लोगों में देखने को मिलती है, जिन्हें डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होती है.इस समस्या से निपटने के लिए आपको अपने डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत होती है.

सुबह उठकर पिएं पानी

एक्सपर्ट कहती हैं कि जिन लोगों का ब्लड शुगर बार-बार बढ़ जाता है, उन्हें सुबह उठकर 1 या दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए. रातभर शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है. आप पानी में चुटकी भर दालचीनी डालकर पी सकते हैं.

फाइबर वाली डाइट

फाइबर का सेवन भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. फाइबर से भरपूर चीजें जैसे सब्जियां, फल, ओट्स, और साबुत अनाज ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह के समय फाइबर वाली चीजें खाना बेहद फायदेमंद है.

प्रोटीन को बढ़ाएं

सुबह के समय ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाना बेहद फायदेमंद होता है. प्रोटीन को शरीर में धीरे-धीरे पचने के कारण यह शुगर के स्तर को अचानक से बढ़ने से रोकता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि अंडे, दालें, टोफू, ग्रीक योगर्ट और नट्स का सेवन करें. एक बैलेंस्ड प्रोटीन डाइट से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है.

एक्सपर्ट ये भी कहती हैं कि डाइट के साथ-साथ रोजाना हल्की एक्सरसाइज भी करें. 15-20 रोजाना मिनट की वॉक या हल्की स्ट्रेचिंग ब्लड फ्लो बढ़ाती है और मांसपेशियां ग्लूकोज को बेहतर ढंग से इस्तेमाल करती हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सुबह उठने के बाद बढ़ जाता है ब्लड शुगर, एक्सपर्ट ने बताया डाइट में करें ये 3 बदलाव

LIFESTYLE

ब्लड शुगर की बीमारी से न सिर्फ बड़ी उम्र के लोग बल्कि युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 18 साल से ज्यादा उम्र के 7.7 करोड़ लोग टाइप 2 डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं. इसे सिर्फ कंट्रोल ही किया जा सकता है. अक्सर देखने में आता है कि बहुत से लोगों को सुबह उठते ही ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या होती है.

डायबिटीज मामलों की विशेषज्ञ डॉ. अनीता गुप्ता कहती हैं कि सुबह उठते ही ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना एक सामान्य समस्या है, जिसे मॉर्निंग हाइपरग्लाइसीमिया के नाम से जाना जाता है. यह स्थिति खासकर उन लोगों में देखने को मिलती है, जिन्हें डायबिटीज या इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या होती है.इस समस्या से निपटने के लिए आपको अपने डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करने की जरूरत होती है.

सुबह उठकर पिएं पानी

एक्सपर्ट कहती हैं कि जिन लोगों का ब्लड शुगर बार-बार बढ़ जाता है, उन्हें सुबह उठकर 1 या दो गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए. रातभर शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल प्रभावित होता है. आप पानी में चुटकी भर दालचीनी डालकर पी सकते हैं.

फाइबर वाली डाइट

फाइबर का सेवन भी ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. फाइबर से भरपूर चीजें जैसे सब्जियां, फल, ओट्स, और साबुत अनाज ब्लड शुगर के स्तर को स्थिर रखते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह के समय फाइबर वाली चीजें खाना बेहद फायदेमंद है.

प्रोटीन को बढ़ाएं

सुबह के समय ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए प्रोटीन का सेवन बढ़ाना बेहद फायदेमंद होता है. प्रोटीन को शरीर में धीरे-धीरे पचने के कारण यह शुगर के स्तर को अचानक से बढ़ने से रोकता है. एक्सपर्ट कहती हैं कि अंडे, दालें, टोफू, ग्रीक योगर्ट और नट्स का सेवन करें. एक बैलेंस्ड प्रोटीन डाइट से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है.

एक्सपर्ट ये भी कहती हैं कि डाइट के साथ-साथ रोजाना हल्की एक्सरसाइज भी करें. 15-20 रोजाना मिनट की वॉक या हल्की स्ट्रेचिंग ब्लड फ्लो बढ़ाती है और मांसपेशियां ग्लूकोज को बेहतर ढंग से इस्तेमाल करती हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/after-waking-up-in-the-morning-the-blood-sugar-experts/article-10889

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.