- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- आयुर्वेद में आंवले को माना जाता है अमृत, इन बीमारियों में पहुंचा सकता है बड़ा फायदा
आयुर्वेद में आंवले को माना जाता है अमृत, इन बीमारियों में पहुंचा सकता है बड़ा फायदा
Health News
पोषक तत्वों का भंडार यह फूड (Super food amla nutrients) आपके कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है, आइए जानते हैं.
आंवला एक ऐसा फल है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है. यह विटामिन सी (vitamin c), कैल्शियम (calcium), फॉस्फोरस, पोटैशियम, आयरन, कैरोटीन और विटामिन बी कॉम्पलेक्स (B complex) का रिच सोर्स माना जाता है. यही वजह है आंवले को लोग अलग-अलग तरीके से अपनी डाइट में शामिल करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं पोषक तत्वों का भंडार यह फूड आपके लिए किन-किन बीमारियों में फायदेमंद साबित हो सकता है...
डायबिटीज कंट्रोल करने में यह हरा पत्ता कर सकता है कमाल, जानिए इसका नाम और औषधिय गुण
आंवले सेवन के फायदे
अनियमित पीरियड करे नियमित
आंवले में मौजूद मिनरल्स और विटामिन पीरियड्स में होने वाली ऐंठन से राहत दिलाने में मदद कर सकता है. इससे अनियमित पीरियड, पेट और कमर दर्द से राहत मिल सकती है.
ब्लड शुगर रखे ठीक
आंवले में क्रोमियम नाम का तत्व पाया जाता है, जो मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है. आप इसका जूस सुबह खाली पेट पीते हैं, तो आपको फायदा मिल सकता है.
चेहरे के दाग धब्बे पड़ेंगे हल्के
वहीं, अगर आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा पिंपल के दाग-धब्बे हैं, तो फिर इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर फेस मास्क की तरह लगा सकते हैं. इससे आपकी स्किन साफ, चमकदार नजर आ सकती है.
बाल की चमक बढ़ाए
वहीं, इसके पाउडर से बाल धोने या फिर खाने से बाल की भी चमक बढ़ती है और झड़ने व टूटने की भी समस्या से निजात मिल सकता है.
आंवले के अन्य फायदे
- इम्यूनिटी बढ़ाता है.
- एंटी-एजिंग की तरह करे काम.
- पाचन तंत्र को सुधारता है.
- हृदय स्वास्थ्य को सुधारता है.
- एनीमिया में फायदेमंद
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए आंवला
इतने गुणों से भरपूर आंवला कुछ लोगों को खाने से बचना चाहिए. जिन्हें एसिड रिफ्लैक्स, ब्लीडिंग डिसऑर्डर की समस्या है उन्हें आंवले का सेवन नहीं करें.
आंवले का सेवन करने के तरीके
1. आंवले का जूस पीना
2. आंवले का चूर्ण बनाकर पानी के साथ पीना
3. आंवले का तेल बालों में लगाना
4. आंवले का मुरब्बा बनाकर खाना
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए