कम उम्र में ही चेहरे पर नजर आने लगी हैं झुर्रियां, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

LIFESTYLE

आजकल प्रदूषण, अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खान-पान का प्रभाव भी स्किन पर पड़ता है. जिसकी वजह से झुर्रियों जैसे एजिंग साइन उम्र से पहले दिखाई देने लग सकते हैं. इससे राहत पाने के लिए आप इन घरेलू नुस्खों को अपना सकते हैं.

हर कोई चाहता है की उनकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी रहे. लेकिन आजकल स्किन से जुड़ी समस्या काफी बढ़ती जा रही हैं. कम उम्र में ही झाईं और झुर्रियों जैसे एजिंग साइन नजर आने लगते हैं. जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें, गलत खानपान, जैसे ज्यादा तला-भुना खाना और जंक फूड, प्रदूषण और स्ट्रेस के कारण भी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

ऐसे में इन एजिंग साइन से छुटकारा पाने के लिए कई प्रयास करते हैं. महंगे से मंहेगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं. लेकिन घर पर मौजूद कुछ चीजें भी झाईं और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकती हैं. साथ ही इससे आपको स्किन पर ग्लो लाने में भी मदद मिल सकती है.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने और स्किन पर ग्लो लाने में मदद कर सकते हैं. आप ताजा एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकाल कर उसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर लगा सकते हैं. इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद पानी से चेहरा साफ कर लें.

हल्दी और दूध का पेस्ट

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण होते हैं. वहीं दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है. हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. ये स्किन पर ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकता है.

संतरे के छिलके का पाउडर

संतरे का छिलका भी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित हो सकता है. इससे झाइयों को कम करने में भी मदद मिल सकती है. संतरे के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें.

विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई चेहरे के लिए फायदेमंद होता है. क्योंकि यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है. आप विटामिन ई कैप्सूल के तेल को चेहरे पर लगा सकते हैं. आप एलोवेरा जेल या नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कम उम्र में ही चेहरे पर नजर आने लगी हैं झुर्रियां, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

LIFESTYLE

हर कोई चाहता है की उनकी स्किन ग्लोइंग और हेल्दी रहे. लेकिन आजकल स्किन से जुड़ी समस्या काफी बढ़ती जा रही हैं. कम उम्र में ही झाईं और झुर्रियों जैसे एजिंग साइन नजर आने लगते हैं. जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. सूरज की अल्ट्रावायलेट किरणें, गलत खानपान, जैसे ज्यादा तला-भुना खाना और जंक फूड, प्रदूषण और स्ट्रेस के कारण भी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

ऐसे में इन एजिंग साइन से छुटकारा पाने के लिए कई प्रयास करते हैं. महंगे से मंहेगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं. लेकिन घर पर मौजूद कुछ चीजें भी झाईं और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकती हैं. साथ ही इससे आपको स्किन पर ग्लो लाने में भी मदद मिल सकती है.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो डेड स्किन सेल्स को हटाने और स्किन पर ग्लो लाने में मदद कर सकते हैं. आप ताजा एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकाल कर उसमें विटामिन ई का कैप्सूल मिलाकर लगा सकते हैं. इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखने के बाद पानी से चेहरा साफ कर लें.

हल्दी और दूध का पेस्ट

हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-एजिंग गुण होते हैं. वहीं दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो ग्लोइंग और सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है. हल्दी और दूध का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें. फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें. ये स्किन पर ग्लोइंग बनाने में भी मदद कर सकता है.

संतरे के छिलके का पाउडर

संतरे का छिलका भी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित हो सकता है. इससे झाइयों को कम करने में भी मदद मिल सकती है. संतरे के छिलके को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद धो लें.

विटामिन ई कैप्सूल

विटामिन ई चेहरे के लिए फायदेमंद होता है. क्योंकि यह कोलेजन के उत्पादन को बढ़ाने और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकता है. आप विटामिन ई कैप्सूल के तेल को चेहरे पर लगा सकते हैं. आप एलोवेरा जेल या नारियल तेल में विटामिन ई कैप्सूल मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/at-a-young-age-wrinkles-have-started-appearing-on-the/article-8943

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.