बाबा रामदेव ने जवानी के लि‍ए अपनाया गधी का दूध! क‍ितना पावरफुल है ये Milk, जानें क्‍या कहता है व‍िज्ञान

Health News

बाबा रामदेव ने मंगलवार को गधी का दूध प‍िया, ज‍िसके बाद से ही ये सोशल मीड‍िया पर ट्रेंड बन गया. लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये कोई नया ट्रेंड है और बाबा रामदेव ने ये एक नई पहल की है, तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है.

बाबा रामदेव नेगधी का दूध नि‍कालते हुए नजर आए. उन्‍होंने न केवल गधी का दूध न‍िकाला बल्‍कि इसे पीकर ‘Very Testy’ भी कहा. बाबा रामदेव के इस वीड‍ियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर ‘गधी के दूध’ के फायदे या इससे जुड़ी बातों पर चर्चा और बहस शुरू हो गई. लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये कोई नया ट्रेंड है और बाबा रामदेव ने ये एक नई पहल की है, तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है. पुराने समय से ही गधी का दूध दवा के तौर पर और न्‍यूट्र‍िशन के लि‍ए इस्‍तेमाल होता रहा है. इतना ही नहीं, ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स में भी गधी के दूध का इस्‍तेमाल एक आम बात है. इस दूध में कई विटामिन, मिनरल्‍स और पोषक तत्व होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं. आइए आपको बताते हैं कि गधी का ये दूध आपकी सेहत से जुड़े कौन-कौनसे फायदे पहुंचाता है.

ये हैं गधी के दूध के फायदे

1. पाचन के लिए फायदेमंद: गधी के दूध में लैक्टोज की मात्रा अधिक होती है और यह आसानी से पचने वाला होता है. यह पेट की समस्याओं, जैसे अपच और एसिडिटी, में मदद कर सकता है.

2. इम्‍यून‍िटी को करता है स्‍ट्रॉन्‍ग : इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C शरीर के इम्‍यून‍िटी स‍िस्‍टम को बेहतर बनाते हैं. साथ ही फ्लू या इंफेक्‍शन से होने वाली बीमार‍ियों से भी लड़ने में ये मदद करता है.

3. त्‍वचा के लि‍ए है फायदेमंद: गधी के दूध में प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र और एंटी-एजिंग गुण होते हैं. यह त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाता है. रामदेव बाबा ने भी इस बात का ज‍िक्र क‍िया है कि Cleopatra (क्लियोपेट्रा), ज‍िसे दुन‍िया की सबसे सुंदर महिला माना जाता था, वह भी अपनी ब्‍यूटी के लि‍ए गधी के दूध का इस्‍तेमाल करती थी.

4. हड्डियों के लिए फायदेमंद: इसमें कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.

5. एलर्जी में सहायक: ऐसे लोग ज‍िन्‍हें गाय के दूध से एलर्जी है, उनके लि‍ए ये एक अच्‍छा ऑप्‍शन साबित हो सकता है.

कहां-कहां इस्‍तेमाल होता है गधी का दूध?

1. यूरोप समेत दुन‍िया के कई ह‍िस्‍सों में गधी का दूध पीने के लि‍ए इस्‍तेमाल क‍िया जाता है. इसे गाय या भैंस के दूध का ऑप्‍शन माना जाता है.

2. ब्यूटी प्रोडक्ट्स में: गधी का दूध साबुन, क्रीम और लोशन में इस्तेमाल होता है. इसके मॉइश्‍चराइज‍िंग गुणों के चलते, इसका इस्‍तेमाल मॉइश्‍चराइज‍िंग क्रीम में खूब इस्‍तेमाल होता है. इसमें पोषण और नमी दोनों होती हैं.

3. औषधीय उपयोग: गधी का दूध कुछ खास दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट्स में उपयोग किया जाता है. यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है.

गधी के दूध के सेवन में परेशान‍ियां

गधी का दूध यूं तो काफी पोषक तत्‍वों से भरा होता है. हालांक‍ि इसके साथ भी कुछ तकलीफें हैं. जैसे अगर आपको लैक्टोज से एलर्जी है तो आप इस दूध का सेवन नहीं कर सकते. साथ ही इस दूध के साथ सबसे बड़ी परेशानी है उपलब्‍धता की. गधी के दूध का उत्पादन सीमित होता है, जिससे यह अन्य विकल्पों की तुलना में महंगा होता है. इसके साथ ही इसे स्‍टोर करना भी मुश्किल है क्‍योंकि गधी के दूध को लंबे समय तक ताजा रखना मुश्किल होता है. ये काफी जल्‍दी खराब हो जाता है और इसे लंबे समय तक ताजा रखने के लि‍ए विशेष प्रक्रिया करनी होती है. स्‍वाद की बात करें तो कुछ लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता, क्योंकि यह अन्य दूध की तुलना में थोड़ा मीठा और अलग होता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Dec 2024 By दैनिक जागरण

बाबा रामदेव ने जवानी के लि‍ए अपनाया गधी का दूध! क‍ितना पावरफुल है ये Milk, जानें क्‍या कहता है व‍िज्ञान

Health News

बाबा रामदेव नेगधी का दूध नि‍कालते हुए नजर आए. उन्‍होंने न केवल गधी का दूध न‍िकाला बल्‍कि इसे पीकर ‘Very Testy’ भी कहा. बाबा रामदेव के इस वीड‍ियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर ‘गधी के दूध’ के फायदे या इससे जुड़ी बातों पर चर्चा और बहस शुरू हो गई. लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये कोई नया ट्रेंड है और बाबा रामदेव ने ये एक नई पहल की है, तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है. पुराने समय से ही गधी का दूध दवा के तौर पर और न्‍यूट्र‍िशन के लि‍ए इस्‍तेमाल होता रहा है. इतना ही नहीं, ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स में भी गधी के दूध का इस्‍तेमाल एक आम बात है. इस दूध में कई विटामिन, मिनरल्‍स और पोषक तत्व होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं. आइए आपको बताते हैं कि गधी का ये दूध आपकी सेहत से जुड़े कौन-कौनसे फायदे पहुंचाता है.

ये हैं गधी के दूध के फायदे

1. पाचन के लिए फायदेमंद: गधी के दूध में लैक्टोज की मात्रा अधिक होती है और यह आसानी से पचने वाला होता है. यह पेट की समस्याओं, जैसे अपच और एसिडिटी, में मदद कर सकता है.

2. इम्‍यून‍िटी को करता है स्‍ट्रॉन्‍ग : इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C शरीर के इम्‍यून‍िटी स‍िस्‍टम को बेहतर बनाते हैं. साथ ही फ्लू या इंफेक्‍शन से होने वाली बीमार‍ियों से भी लड़ने में ये मदद करता है.

3. त्‍वचा के लि‍ए है फायदेमंद: गधी के दूध में प्राकृतिक मॉइस्चराइज़र और एंटी-एजिंग गुण होते हैं. यह त्वचा को नर्म, मुलायम और चमकदार बनाता है. रामदेव बाबा ने भी इस बात का ज‍िक्र क‍िया है कि Cleopatra (क्लियोपेट्रा), ज‍िसे दुन‍िया की सबसे सुंदर महिला माना जाता था, वह भी अपनी ब्‍यूटी के लि‍ए गधी के दूध का इस्‍तेमाल करती थी.

4. हड्डियों के लिए फायदेमंद: इसमें कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं.

5. एलर्जी में सहायक: ऐसे लोग ज‍िन्‍हें गाय के दूध से एलर्जी है, उनके लि‍ए ये एक अच्‍छा ऑप्‍शन साबित हो सकता है.

कहां-कहां इस्‍तेमाल होता है गधी का दूध?

1. यूरोप समेत दुन‍िया के कई ह‍िस्‍सों में गधी का दूध पीने के लि‍ए इस्‍तेमाल क‍िया जाता है. इसे गाय या भैंस के दूध का ऑप्‍शन माना जाता है.

2. ब्यूटी प्रोडक्ट्स में: गधी का दूध साबुन, क्रीम और लोशन में इस्तेमाल होता है. इसके मॉइश्‍चराइज‍िंग गुणों के चलते, इसका इस्‍तेमाल मॉइश्‍चराइज‍िंग क्रीम में खूब इस्‍तेमाल होता है. इसमें पोषण और नमी दोनों होती हैं.

3. औषधीय उपयोग: गधी का दूध कुछ खास दवाओं और हेल्थ सप्लीमेंट्स में उपयोग किया जाता है. यह शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है.

गधी के दूध के सेवन में परेशान‍ियां

गधी का दूध यूं तो काफी पोषक तत्‍वों से भरा होता है. हालांक‍ि इसके साथ भी कुछ तकलीफें हैं. जैसे अगर आपको लैक्टोज से एलर्जी है तो आप इस दूध का सेवन नहीं कर सकते. साथ ही इस दूध के साथ सबसे बड़ी परेशानी है उपलब्‍धता की. गधी के दूध का उत्पादन सीमित होता है, जिससे यह अन्य विकल्पों की तुलना में महंगा होता है. इसके साथ ही इसे स्‍टोर करना भी मुश्किल है क्‍योंकि गधी के दूध को लंबे समय तक ताजा रखना मुश्किल होता है. ये काफी जल्‍दी खराब हो जाता है और इसे लंबे समय तक ताजा रखने के लि‍ए विशेष प्रक्रिया करनी होती है. स्‍वाद की बात करें तो कुछ लोगों को इसका स्वाद पसंद नहीं आता, क्योंकि यह अन्य दूध की तुलना में थोड़ा मीठा और अलग होता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/baba-ramdev-adopted-donkey-milk-for-his-youth-how-powerful/article-4787

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.