- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- इस वजह से शराबी बन सकती हैं महिलाएं ! मर्दों के मुकाबले साइड इफेक्ट भी ज्यादा, नई स्टडी में खुलासा
इस वजह से शराबी बन सकती हैं महिलाएं ! मर्दों के मुकाबले साइड इफेक्ट भी ज्यादा, नई स्टडी में खुलासा
LIFESTYLE
कई महिलाओं को शराब की बुरी लत लग जाती है और वे जमकर शराब पीती हैं. इसके साइड इफेक्ट उनकी सेहत पर साफ नजर आते हैं. हालांकि इस लत की वजह महिलाओं का एस्ट्रोजन हॉर्मोन हो सकता है. इसका खुलासा एक नई स्टडी में हुआ है.
शराब पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है, लेकिन इससे भी ज्यादा खतरनाक शराब की लत लगना है. जिन लोगों को अल्कोहल एडिक्शन हो जाता है, वे रोज शराब पीते हैं. बड़ी संख्या में महिलाएं शराब पीते-पीते अल्कोहल एडिक्शन का शिकार हो जाती हैं. एक हालिया स्टडी में खुलासा हुआ है कि महिलाएं अपने एस्ट्रोजन हॉर्मोन की वजह से शराब की लत का शिकार हो सकती हैं. जब शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का लेवल बढ़ जाता है, तो महिलाएं ज्यादा शराब पीना शुरू कर देती हैं. इतना ही नहीं, उन पर अल्कोहल का साइड इफेक्ट भी बढ़ने लगता है, जिससे उनकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है.
चूहों पर किए गए एक प्रीक्लिनिकल अध्ययन में यह सामने आया कि जब कोई महिला शराब की बोतल से पहला घूंट लेती है, तो उसके न्यूरॉन्स बेकाबू हो जाते हैं. अगर उसके शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन्स का लेवल हाई हो, तब न्यूरॉन्स हद से ज्यादा बेकाबू हो जाते हैं. खासतौर पर शराब पीने के शुरुआती 30 मिनट में यह कंडीशन ज्यादा होती है. इस दौरान महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा शराब पीने की इच्छा करने लगती है. इसकी सबसे बड़ी वजह महिलाओं का एस्ट्रोजन हॉर्मोन होता है. एस्ट्रोजन का हाई लेवल महिलाओं को शराब का आदी बना सकता है. वेइल कॉर्नेल मेडिसिन के वैज्ञानिकों द्वारा किए गए इस अध्ययन में पाया गया कि महिला सेक्स हॉर्मोन एस्ट्रोजन शराब सेवन की आदत को प्रभावित करता है.
नेचर कम्युनिकेशन्स पत्रिका में प्रकाशित इस स्टडी के अनुसार एस्ट्रोजन का बढ़ा हुआ स्तर महिलाओं में शराब पीने की इच्छा को हद से ज्यादा बढ़ा सकता है. इस स्टडी की लीड ऑथर डॉ. क्रिस्टन प्लील का कहना है कि महिलाओं में शराब पीने के व्यवहार के पीछे क्या कारण है, इसके बारे में हम बहुत कम जानते हैं, क्योंकि शराब के सेवन के अधिकांश अध्ययन पुरुषों पर किए गए हैं. हाल के अध्ययनों से पता चलता है कि महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में शराब का ज्यादा सेवन किया है. इस अत्यधिक सेवन के कारण महिलाएं पुरुषों की तुलना में शराब के बुरे असर के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाती हैं. वैज्ञानिकों की मानें तो कई अध्ययनों से पता चलता है कि शराब पीने की आदत शराब के बुरे असर को बढ़ाती है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए