नहाने से पहले चेहरे पर लगाकर देख लें यह चीज, ऐसा ग्लो आएगा कि पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

LIFESTYLE

अगर आप भी चाहती हैं कि आपका चेहरा बेदाग और निखरा हुआ दिखाई दे तो नहाने से पहले चेहरे पर लगाना शुरू कर दीजिए यह चीज. देखती रह जाएंगी चेहरे की चमक.

स्किन केयर में अक्सर ही उन चीजों को शामिल किया जाता है जो चेहरे को बेदाग और निखरा हुआ बनाती हैं. लेकिन, कई बार इतना समय ही नहीं मिल पाता कि किसी तरह का स्किन केयर रूटीन आजमाकर देखा जा सके. ऐसे में नहाने से पहले थोड़ा बुहत समय खुद के लिए मिलता है जिसमें कुछ किया जा सकता है. ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें नहाने से सिर्फ 10 से 15 मिनट पहले ही लगा लिया जाए तो इनका कमाल का असर दिखने लगता है. इनसे चेहरा निखर जाता है और बेदाग दिखने लगता है. यहां जानिए कौनसी हैं ये चीजें और इन्हें नहाने से पहले चेहरे पर कैसे लगाएं कि स्किन पर ग्लो (Glow) आ जाए.

निखरी त्वचा के लिए नहाने से पहले लगाएं ये चीजें 

बेसन और दूध 

नहाने के लिए पानी गर्म करने लगा दें और जबतक पानी गर्म हो रहा है तबतक यह आसान सा फेस पैक बनाकर तैयार कर लें. इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन (Besan) और जरूरत के अनुसार दूध लेकर पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद नहाते समय हल्के हाथों से मलते हुए धोकर छुड़ा लें. चेहरा निखर जाता है और बेदाग बनता है. बेसन स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है जिससे चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटती हैं. आप चाहे तो पूरे शरीर पर भी इस लेप को मल सकती हैं. 

ओट्स और दही 

एक कटोरी में ओट्स और दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे समेत गर्दन, गले और हाथ-पैरों पर मल सकते हैं. इस पेस्ट से डेड स्किन सेल्स हटती हैं, त्वचा का खुरदुरापन कम होता है और त्वचा मुलायम बनती है सो अलग. ओट्स और दही का पैक रूखी-सूखी त्वचा को नमी देने में असरदार होता है. 

टमाटर की प्यूरी 

टमाटर की प्यूरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन होते हैं जिनसे स्किन को कई फायदे मिलते हैं. टमाटर ऑयली स्किन (Oily Skin) पर जमे एक्सेस ऑयल को हटाने में और स्किन को चमकदार बनाने में भी मदद करता है. टमाटर को हाथों से मसलकर इसकी प्यूरी बनाई जा सकती है. इस प्यूरी को त्वचा पर 10 मिनट लगाए रखने के बाद धोया जा सकता है. 

गुलाबजल 

कई बार नहाने के बाद स्किन केयर रूटीन अपनाया जाता है जिसमें गुलाबजल शामिल नहीं होता. ऐसे में इस प्राकृतिक टोनर (Natural Toner) को आप नहाने से पहले चेहरे पर लगा सकती हैं. इसे नहाने से 10-15 मिनट पहले ही लगाया जा सकता है. इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और स्किन निखर जाती है. 

कच्चा दूध 

जितना असर किसी फेशियल का दिखता है उससे कही बेहतर असर कच्चा दूध (Raw Milk) त्वचा पर दिखा सकता है. कच्चे दूध के एक्सफोलिएटिंग गुण त्वचा से डेड स्किन सेल्स को मैल की तरह छुड़ा देते हैं. रूई को कच्चे दूध में डुबोकर इसे चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों पर मलें. इसके बाद नहाने पर स्किन चमकदार और मुलायम हो जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2025 By दैनिक जागरण

नहाने से पहले चेहरे पर लगाकर देख लें यह चीज, ऐसा ग्लो आएगा कि पार्लर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

LIFESTYLE

स्किन केयर में अक्सर ही उन चीजों को शामिल किया जाता है जो चेहरे को बेदाग और निखरा हुआ बनाती हैं. लेकिन, कई बार इतना समय ही नहीं मिल पाता कि किसी तरह का स्किन केयर रूटीन आजमाकर देखा जा सके. ऐसे में नहाने से पहले थोड़ा बुहत समय खुद के लिए मिलता है जिसमें कुछ किया जा सकता है. ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें नहाने से सिर्फ 10 से 15 मिनट पहले ही लगा लिया जाए तो इनका कमाल का असर दिखने लगता है. इनसे चेहरा निखर जाता है और बेदाग दिखने लगता है. यहां जानिए कौनसी हैं ये चीजें और इन्हें नहाने से पहले चेहरे पर कैसे लगाएं कि स्किन पर ग्लो (Glow) आ जाए.

निखरी त्वचा के लिए नहाने से पहले लगाएं ये चीजें 

बेसन और दूध 

नहाने के लिए पानी गर्म करने लगा दें और जबतक पानी गर्म हो रहा है तबतक यह आसान सा फेस पैक बनाकर तैयार कर लें. इस फेस पैक को बनाने के लिए बेसन (Besan) और जरूरत के अनुसार दूध लेकर पेस्ट बना लें. इस फेस पैक को चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद नहाते समय हल्के हाथों से मलते हुए धोकर छुड़ा लें. चेहरा निखर जाता है और बेदाग बनता है. बेसन स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है जिससे चेहरे की डेड स्किन सेल्स हटती हैं. आप चाहे तो पूरे शरीर पर भी इस लेप को मल सकती हैं. 

ओट्स और दही 

एक कटोरी में ओट्स और दही को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे समेत गर्दन, गले और हाथ-पैरों पर मल सकते हैं. इस पेस्ट से डेड स्किन सेल्स हटती हैं, त्वचा का खुरदुरापन कम होता है और त्वचा मुलायम बनती है सो अलग. ओट्स और दही का पैक रूखी-सूखी त्वचा को नमी देने में असरदार होता है. 

टमाटर की प्यूरी 

टमाटर की प्यूरी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन होते हैं जिनसे स्किन को कई फायदे मिलते हैं. टमाटर ऑयली स्किन (Oily Skin) पर जमे एक्सेस ऑयल को हटाने में और स्किन को चमकदार बनाने में भी मदद करता है. टमाटर को हाथों से मसलकर इसकी प्यूरी बनाई जा सकती है. इस प्यूरी को त्वचा पर 10 मिनट लगाए रखने के बाद धोया जा सकता है. 

गुलाबजल 

कई बार नहाने के बाद स्किन केयर रूटीन अपनाया जाता है जिसमें गुलाबजल शामिल नहीं होता. ऐसे में इस प्राकृतिक टोनर (Natural Toner) को आप नहाने से पहले चेहरे पर लगा सकती हैं. इसे नहाने से 10-15 मिनट पहले ही लगाया जा सकता है. इससे स्किन को हाइड्रेशन मिलता है और स्किन निखर जाती है. 

कच्चा दूध 

जितना असर किसी फेशियल का दिखता है उससे कही बेहतर असर कच्चा दूध (Raw Milk) त्वचा पर दिखा सकता है. कच्चे दूध के एक्सफोलिएटिंग गुण त्वचा से डेड स्किन सेल्स को मैल की तरह छुड़ा देते हैं. रूई को कच्चे दूध में डुबोकर इसे चेहरे और शरीर के बाकी हिस्सों पर मलें. इसके बाद नहाने पर स्किन चमकदार और मुलायम हो जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/before-bathing-apply-it-on-the-face-and-see-that/article-10251

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.