45 से 50 के बीच महिलाओं में बढ़ सकता है डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन, ये है सबसे बड़ी वजह, ऐसे रखें ख्याल

LIFESTYLE

महिलाओं में 45 साल से 50 साल के बीच डिप्रेशन, उदासी और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। इसकी वजह शरीर में होने वाले हार्मोन परिवर्तन को माना जाता है। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। जिससे वो इस दौर से आसानी से निकल सकें।

महिलाओं को 45 साल की उम्र के बाद किसी भी वक्त पीरियड्स बंद होने की स्थिति को झेलना पड़ सकता है। इसे मेनोपॉज कहते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में तेजी से हार्मोन परिवर्तन होते हैं। जिससे शरीर में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाएं सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि कई तरह के मानसिक बदलावों से भी गुजरती हैं। जिसमें मूड स्विंगस होना, डिप्रेशन, वजन बढ़ना, उदासी छाई रहना, चिड़चिड़ापन बढ़ना, बालों का झड़ना, मांसपेशियों का कमजोर होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने खाने-पीने से लेकर लाइफस्टाइल तक हर चीज का ख्याल रखना जरूरी है। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी इस वक्त उनकी मानसिक स्थिति को समझते हुए उनका ख्याल रखना चाहिए। जिससे वो इस स्थिति से बेहतर तरीके से निपट सकें।

मनीपाल हॉस्पिटल दिल्ली की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सलाहकार डॉक्टर लीना एन श्रीधर का कहना है कि मेनोपॉज हर महिला के लिए एक अलग तरह का अनुभव होता है। जिसका असर उनकी सेहत, मेंटल हेल्थ और ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। इस दौरान परिवार के लोगों को मिलकर उनका ख्याल रखना चाहिए। जो महिलाएं इस पीरियड से गुजर रही हैं उन्हें भी कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। जिससे इस बदलाव को आसान बनाया जा सकता है। 

मेनोपॉज के दौरान महिलाएं इन बातों का रखें ख्याल

'जो महिलाएं कामकाजी हैं उन्हें काम के दौरान कुछ मिनट के शॉर्ट ब्रेक लेकर थोड़ा मेडिटेशन करना चाहिए। आपको अपनी डाइट को हेल्दी और बैलेंस करने की जरूरत है। अपने लिए समय निकालें और रोजाना किसी भी तरह का कोई व्यायाम जरूर करें। आप डॉक्टर से बात करें जिससे आप इस वक्त को आसानी से निकाल पाएं और आपकी लाइफ पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।'

खुलकर बात करें- अगर जरूरत महसूस हो रही है तो अपने घर परिवार के लोगों से इस बारे में खुलकर बात करें। ये कोई गलत चीज नहीं है जिसे हम छुपाएं। आप अपने साथियों से इस बारे में बात कर सकते हैं। जिससे वो आपकी मदद कर सकें। जो लोग इसी तरह का अनुभव कर रहे हैं उनसे बात करें। इससे आप स्थिति से बेहतर तरीके से निपट सकती हैं।

खुद अपनी देखभाल करें- अपने आप को सबसे ऊपर रखें। अपनी सेहत और मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें। अपने रुटीन में तनाव कम करने वाली एक्टिविटीज को शामिल करें। माइंडफुलनेस और रिलैक्सेशन का अभ्यास करें और मूड स्विंग और थकान को मैनेज करने के लिए हल्का व्यायाम जरूर करें।

डॉक्टर की सलाह लें- अगर आपको इस दौरान किसी तरह की कोई उलझन हो रही हो या कोई बात परेशान कर रही है तो अपने लक्षणों के बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ से बात करें और ट्रीटमेंट के बारे में पूछें। डॉक्टर आपको डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप मेनोपॉज के लक्षणों को कम कर सकती हैं और इससे निपट सकती हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

45 से 50 के बीच महिलाओं में बढ़ सकता है डिप्रेशन और चिड़चिड़ापन, ये है सबसे बड़ी वजह, ऐसे रखें ख्याल

LIFESTYLE

महिलाओं को 45 साल की उम्र के बाद किसी भी वक्त पीरियड्स बंद होने की स्थिति को झेलना पड़ सकता है। इसे मेनोपॉज कहते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में तेजी से हार्मोन परिवर्तन होते हैं। जिससे शरीर में भी कई बदलाव देखने को मिलते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाएं सिर्फ शारीरिक ही नहीं बल्कि कई तरह के मानसिक बदलावों से भी गुजरती हैं। जिसमें मूड स्विंगस होना, डिप्रेशन, वजन बढ़ना, उदासी छाई रहना, चिड़चिड़ापन बढ़ना, बालों का झड़ना, मांसपेशियों का कमजोर होना जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को अपने खाने-पीने से लेकर लाइफस्टाइल तक हर चीज का ख्याल रखना जरूरी है। सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि उनके परिवार को भी इस वक्त उनकी मानसिक स्थिति को समझते हुए उनका ख्याल रखना चाहिए। जिससे वो इस स्थिति से बेहतर तरीके से निपट सकें।

मनीपाल हॉस्पिटल दिल्ली की प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सलाहकार डॉक्टर लीना एन श्रीधर का कहना है कि मेनोपॉज हर महिला के लिए एक अलग तरह का अनुभव होता है। जिसका असर उनकी सेहत, मेंटल हेल्थ और ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। इस दौरान परिवार के लोगों को मिलकर उनका ख्याल रखना चाहिए। जो महिलाएं इस पीरियड से गुजर रही हैं उन्हें भी कुछ खास बातों का ख्याल रखना चाहिए। जिससे इस बदलाव को आसान बनाया जा सकता है। 

मेनोपॉज के दौरान महिलाएं इन बातों का रखें ख्याल

'जो महिलाएं कामकाजी हैं उन्हें काम के दौरान कुछ मिनट के शॉर्ट ब्रेक लेकर थोड़ा मेडिटेशन करना चाहिए। आपको अपनी डाइट को हेल्दी और बैलेंस करने की जरूरत है। अपने लिए समय निकालें और रोजाना किसी भी तरह का कोई व्यायाम जरूर करें। आप डॉक्टर से बात करें जिससे आप इस वक्त को आसानी से निकाल पाएं और आपकी लाइफ पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।'

खुलकर बात करें- अगर जरूरत महसूस हो रही है तो अपने घर परिवार के लोगों से इस बारे में खुलकर बात करें। ये कोई गलत चीज नहीं है जिसे हम छुपाएं। आप अपने साथियों से इस बारे में बात कर सकते हैं। जिससे वो आपकी मदद कर सकें। जो लोग इसी तरह का अनुभव कर रहे हैं उनसे बात करें। इससे आप स्थिति से बेहतर तरीके से निपट सकती हैं।

खुद अपनी देखभाल करें- अपने आप को सबसे ऊपर रखें। अपनी सेहत और मेंटल हेल्थ का ख्याल रखें। अपने रुटीन में तनाव कम करने वाली एक्टिविटीज को शामिल करें। माइंडफुलनेस और रिलैक्सेशन का अभ्यास करें और मूड स्विंग और थकान को मैनेज करने के लिए हल्का व्यायाम जरूर करें।

डॉक्टर की सलाह लें- अगर आपको इस दौरान किसी तरह की कोई उलझन हो रही हो या कोई बात परेशान कर रही है तो अपने लक्षणों के बारे में स्त्री रोग विशेषज्ञ से बात करें और ट्रीटमेंट के बारे में पूछें। डॉक्टर आपको डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आप मेनोपॉज के लक्षणों को कम कर सकती हैं और इससे निपट सकती हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/between-45-and-50-women-can-increase-depression-and-irritability/article-15614

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.