क्या पत्तागोभी खाने से दिमाग में घुस सकता है कीड़ा? क्या है हकीकत, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली बात

Health News

सर्दियों में लोगों को पत्तागोभी खूब पसंद आती है, लेकिन इसे खाने से पहले अच्छी तरह साफ करना चाहिए. कच्चा पत्तागोभी खाने से शरीर में टेपवर्म पहुंच सकता है और मौत की वजह बन सकता है.

पत्तागोभी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स समेत तमाम पोषक तत्व होते हैं. पत्तागोभी को ठंड के मौसम में खूब खाया जाता है, लेकिन इसे लेकर लोगों के दिमाग में कई सवाल भी होते हैं. कई लोग पत्तागोभी खाने से बचते हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि पत्तागोभी में खतरनाक कीड़े छिपे हुए होते हैं, जो शरीर में घुस सकते हैं. यह बात सच भी है, क्योंकि पत्तागोभी में खतरनाक टेपवर्म (Tapeworm) छिपा हुआ हो सकता है और यह शरीर में घुसकर ब्रेन तक पहुंच जाए, तो मौत की वजह बन सकता है. अब सवाल है कि किस तरह पत्तागोभी का कीड़ा दिमाग तक पहुंचता है और इससे बचने का क्या तरीका है. चलिए इस बारे में न्यूरोलॉजिस्ट से सच्चाई जानने की कोशिश करते हैं.

नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज कुमार नेबताया कि पत्तागोभी समेत कई सब्जियां टेपवर्म से संक्रमित हो सकती हैं. यह टेपवर्म आमतौर पर सुअर में पाया जाता है और उसके मल से मिट्टी में फैल जाता है. यह मिट्टी सब्जियों और अन्य खाने-पीने की चीजों पर लग जाए, तो इससे टेपवर्म सब्जियों तक पहुंच सकता है. इन सब्जियों को कच्चा या अच्छी तरह साफ किए बगैर खाने पर टेपवर्म शरीर में घुस सकता है. सिर्फ पत्तागोभी को टेपवर्म से जोड़ना गलत है. खाने-पीने की कोई भी चीज टेपवर्म से संक्रमित हो सकती है. हालांकि पत्तागोभी समेत अन्य सब्जियों को अच्छी तरह साफ करके पकाया जाए, तो टेपवर्म मर जाता है और इसे खाने से सेहत को खतरा नहीं होता है. इससे बचने के लिए साफ-सफाई और सही तरह कुकिंग जरूरी है.

न्यूरोलॉजिस्ट की मानें तो टेपवर्म खाने-पीने की चीजों से शरीर में एंट्री कर सकता है. इसके बाद यह कीड़ा लोगों की आंतों में रहता है और इसकी सिस्ट खून के जरिए लोगों के ब्रेन में पहुंच जाती है. इससे न्यूरोसिस्टेकिरॉसिस नामक कंडीशन पैदा हो जाती है. टेपवर्म शरीर और दिमाग में पहुंचने के बाद भी कई बार लोगों को इसका पता नहीं चलता है और धीरे-धीरे अपने आप डीजेनेरेट होकर खत्म हो जाता है या कैल्शियम का रूप ले लेता है. हालांकि कभी-कभी सैकड़ों टेपवर्म ब्रेन में जमा हो सकते हैं, जिससे सिरदर्द, मिर्गी के दौरे और ब्रेन में सूजन की समस्या हो सकती है. अगर यह कंडीशन गंभीर हो जाए, तो मरीज कोमा में जा सकता है या मौत भी हो सकती है. हालांकि ब्रेन में सैकड़ों टेपवर्म के मामले रेयर होते हैं.

फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव केसरी के मुताबिक जब टेपवर्म का सिस्ट ब्रेन में पहुंच जाता है और उसका साइज बहुत बड़ा नहीं है और इससे व्यक्ति को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है, तो सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती है. ऐसे मामलों में दवाओं द्वारा टेपवर्म की सिस्ट को खत्म किया जाता है. हालांकि अगर सिस्ट का आकार बड़ा हो या समस्या गंभीर हो, तो सर्जरी के माध्यम से इसे हटाया जा सकता है. लेकिन अधिकतर मामलों में सर्जरी से बचने की कोशिश की जाती है.

क्या पत्तागोभी को साफ करने का सही तरीका?

डॉक्टरों के अनुसार पत्तागोभी का सेवन करते समय यह जरूरी है कि इसे अच्छे से धोकर साफ किया जाए. इसके बाद पत्तागोभी को अच्छे से पकाकर ही खाएं, ताकि टेपवर्म जैसी समस्याओं से बचा जा सके. सोशल मीडिया पर पत्तागोभी से जुड़ी कई गलत जानकारी फैलती रहती है, लेकिन सच यह है कि हर खाने-पीने की चीज को अच्छी तरह से धोकर पकाना चाहिए, चाहे वह पत्तागोभी हो या कोई और सब्जी. बाहर के खाने को भी अवॉइड करना चाहिए, खासतौर से जब गंदगी या संक्रमण का खतरा हो. अगर किसी भी प्रकार की समस्या महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2024 By दैनिक जागरण

क्या पत्तागोभी खाने से दिमाग में घुस सकता है कीड़ा? क्या है हकीकत, डॉक्टर ने बताई चौंकाने वाली बात

Health News

पत्तागोभी को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स समेत तमाम पोषक तत्व होते हैं. पत्तागोभी को ठंड के मौसम में खूब खाया जाता है, लेकिन इसे लेकर लोगों के दिमाग में कई सवाल भी होते हैं. कई लोग पत्तागोभी खाने से बचते हैं, क्योंकि वे मानते हैं कि पत्तागोभी में खतरनाक कीड़े छिपे हुए होते हैं, जो शरीर में घुस सकते हैं. यह बात सच भी है, क्योंकि पत्तागोभी में खतरनाक टेपवर्म (Tapeworm) छिपा हुआ हो सकता है और यह शरीर में घुसकर ब्रेन तक पहुंच जाए, तो मौत की वजह बन सकता है. अब सवाल है कि किस तरह पत्तागोभी का कीड़ा दिमाग तक पहुंचता है और इससे बचने का क्या तरीका है. चलिए इस बारे में न्यूरोलॉजिस्ट से सच्चाई जानने की कोशिश करते हैं.

नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज कुमार नेबताया कि पत्तागोभी समेत कई सब्जियां टेपवर्म से संक्रमित हो सकती हैं. यह टेपवर्म आमतौर पर सुअर में पाया जाता है और उसके मल से मिट्टी में फैल जाता है. यह मिट्टी सब्जियों और अन्य खाने-पीने की चीजों पर लग जाए, तो इससे टेपवर्म सब्जियों तक पहुंच सकता है. इन सब्जियों को कच्चा या अच्छी तरह साफ किए बगैर खाने पर टेपवर्म शरीर में घुस सकता है. सिर्फ पत्तागोभी को टेपवर्म से जोड़ना गलत है. खाने-पीने की कोई भी चीज टेपवर्म से संक्रमित हो सकती है. हालांकि पत्तागोभी समेत अन्य सब्जियों को अच्छी तरह साफ करके पकाया जाए, तो टेपवर्म मर जाता है और इसे खाने से सेहत को खतरा नहीं होता है. इससे बचने के लिए साफ-सफाई और सही तरह कुकिंग जरूरी है.

न्यूरोलॉजिस्ट की मानें तो टेपवर्म खाने-पीने की चीजों से शरीर में एंट्री कर सकता है. इसके बाद यह कीड़ा लोगों की आंतों में रहता है और इसकी सिस्ट खून के जरिए लोगों के ब्रेन में पहुंच जाती है. इससे न्यूरोसिस्टेकिरॉसिस नामक कंडीशन पैदा हो जाती है. टेपवर्म शरीर और दिमाग में पहुंचने के बाद भी कई बार लोगों को इसका पता नहीं चलता है और धीरे-धीरे अपने आप डीजेनेरेट होकर खत्म हो जाता है या कैल्शियम का रूप ले लेता है. हालांकि कभी-कभी सैकड़ों टेपवर्म ब्रेन में जमा हो सकते हैं, जिससे सिरदर्द, मिर्गी के दौरे और ब्रेन में सूजन की समस्या हो सकती है. अगर यह कंडीशन गंभीर हो जाए, तो मरीज कोमा में जा सकता है या मौत भी हो सकती है. हालांकि ब्रेन में सैकड़ों टेपवर्म के मामले रेयर होते हैं.

फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल के न्यूरोसर्जन डॉ. गौरव केसरी के मुताबिक जब टेपवर्म का सिस्ट ब्रेन में पहुंच जाता है और उसका साइज बहुत बड़ा नहीं है और इससे व्यक्ति को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है, तो सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती है. ऐसे मामलों में दवाओं द्वारा टेपवर्म की सिस्ट को खत्म किया जाता है. हालांकि अगर सिस्ट का आकार बड़ा हो या समस्या गंभीर हो, तो सर्जरी के माध्यम से इसे हटाया जा सकता है. लेकिन अधिकतर मामलों में सर्जरी से बचने की कोशिश की जाती है.

क्या पत्तागोभी को साफ करने का सही तरीका?

डॉक्टरों के अनुसार पत्तागोभी का सेवन करते समय यह जरूरी है कि इसे अच्छे से धोकर साफ किया जाए. इसके बाद पत्तागोभी को अच्छे से पकाकर ही खाएं, ताकि टेपवर्म जैसी समस्याओं से बचा जा सके. सोशल मीडिया पर पत्तागोभी से जुड़ी कई गलत जानकारी फैलती रहती है, लेकिन सच यह है कि हर खाने-पीने की चीज को अच्छी तरह से धोकर पकाना चाहिए, चाहे वह पत्तागोभी हो या कोई और सब्जी. बाहर के खाने को भी अवॉइड करना चाहिए, खासतौर से जब गंदगी या संक्रमण का खतरा हो. अगर किसी भी प्रकार की समस्या महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/can-a-worm-enter-the-brain-by-eating-cabbage-what/article-3908

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.