- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- सेहत के लिए वरदान 'ॐ' का जाप करना, कम हो सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा
सेहत के लिए वरदान 'ॐ' का जाप करना, कम हो सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा
Lifestyle News
क्या आप जानते हैं कि ॐ शब्द का जाप करना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? अगर नहीं, तो आपको भी ॐ शब्द का उच्चारण करने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जान लेना चाहिए।
हिंदू धर्म में 'ॐ' शब्द सबसे पवित्र और महामंत्र माना गया है। किसी भी पूजा या शुभ काम से पहले इस मंत्र का उच्चारण जरूर किया जाता है। धार्मिक तौर पर तो इस शब्द को भगवान से मिलने का एक रास्ता बताया गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ॐ का जाप सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद है? ॐ शब्द के उच्चारण से पैदा होने वाली तरंग तनाव खत्म कर दिमाग को सुकून पहुंचाती है। ये बात कई रिसर्च में भी साबित हो चुकी है। यही नहीं, इससे ब्लड प्रेशर भी बैलेंस रहता है क्योंकि लगातार ॐ बोलने से बॉडी में जो कंपन पैदा होती है, वो दिल के साथ-साथ हमारे पूरे शरीर में ब्लड सप्लाई नॉर्मल रखती है। इससे थायराइड के मरीजों को भी फायदा होता है क्योंकि इस मंत्र को लगातार बोलने से गले में भी वाइब्रेशन होती है जिससे थायराइड ग्लैंड हेल्दी रहता है।
थायराइड ग्लैंड हेल्दी रहेगा तो शरीर में मेटाबॉलिज्म प्रोसेस कंट्रोल रहेगा। न एनर्जी डाउन होगी, न वजन ऊपर-नीचे होगा क्योंकि गले में मौजूद तितली के साइज की ये ग्रंथि अगर अपना काम सही से न करे तो बॉडी के हर पार्ट की टेंशन बढ़ जाती है। अगर घटते-बढ़ते थायराइड पर नजर न रखी जाए तो लोग वक्त से पहले उम्रदराज दिखने लगते हैं। आखिरकार जो भी हम खाते हैं, उसे एनर्जी में बदलकर हर अंग तक पहुंचाने का काम इसी ग्रंथि से निकलने वाले थायरॉक्सिन हार्मोन के जिम्मे होता है। आजकल के बदलते मौसम में तो थायराइड का रोग और खतरनाक हो जाता है क्योंकि कई बार मामूली लगने वाले सर्दी-ज़ुकाम, थायराइड का सिग्नल भी होते हैं जिससे बीमारी का शुरुआत में पता नहीं चलता और बाद में दिक्कत बढ़ जाती है। .webp)
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए