कॉटन का कपड़ा असली है या नकली, इन आसान तरीकों से पहचानें

LIFESTYLE

कॉटन का कपड़ा न केवल पहनने में कंफर्टेबल होता है, बल्कि ये गर्मियों में स्किन के लिए भी अच्छा होता है. इसलिए असली और नकली के बीच का फर्क जानना बेहद जरूरी है. चलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ तरीके बता रहे हैं जिनकी मदद से आप असली और नकली कॉटन में फर्क पहचान सकते हैं.

आज के समय में बाजार में कपड़ों की इतनी सारी वैरायटी मौजूद है कि असली और नकली के बीच फर्क करना बहुत मुश्किल हो गया है. खासकर जब बात आती है कॉटन (सूती) कपड़े की, तो बहुत से लोग धोखा खा जाते हैं. क्योंकि कॉटन आरामदायक, पसीना सोखने वाला और स्किन फ्रेंडली कपड़ा होता है, इसलिए इसकी मांग हमेशा बनी रहती है, लेकिन इसी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाते हुए कुछ दुकानदार सिंथेटिक (नकली) कपड़ों को भी “100% कॉटन” बताकर बेच देते हैं.

ऐसे में अगर आपको इसकी पहचान नहीं है, तो आप न चाहते हुए भी खराब क्वालिटी का कपड़ा खरीद सकते हैं, जो जल्दी खराब हो जाता है. त्वचा में जलन कर सकता है और मौसम के अनुसार शरीर को आराम नहीं देता. तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और भरोसेमंद तरीके, जिनसे आप खुद चेक कर सकते हैं कि कपड़ा असली कॉटन है या नहीं.

1. जलाने का टेस्ट

एक छोटा सा टुकड़ा लेकर जलाएं. असली कॉटन जलने पर कागज की तरह जलेगा और राख बनेगा, साथ ही जलने की महक लकड़ी या कागज जैसी होगी. लेकिन वहीं, नकली (सिंथेटिक) कपड़ा जलते समय पिघलेगा और प्लास्टिक जैसी बदबू देगा.

2. टच और फील टेस्ट

आप कॉटन कपड़े को छूकर भी असली और नकली का पता लगा सकते हैं. जैसे असली कॉटन मुलायम और ठंडा-सा महसूस होता है. वहीं, नकली कपड़ा थोड़ा चिपचिपा या खुरदुरा हो सकता है, और गर्मी में शरीर से चिपक सकता है.

3. वॉटर एब्जॉर्बशन टेस्ट

ये टेस्ट भी कॉटन कपड़े को पहचानने के लिए बेस्ट है. कटॉन कपड़े में नेचुरल फाइबर होता है. इसलिए वो पानी को तुरंत सोख लेता है. लेकिन अगर किसी कॉटन कपड़े पर पानी गिरते ही फिसल जाता है या बहुत धीरे-धीरे सोखता है तो वो नकली है.

4. धागे को खींचकर देखना

कॉटन के धागे को खींचने पर वह आसानी से टूट सकता है क्योंकि यह नाजुक होता है. लेकिन वहीं अगर किसी कॉटन कपड़े को खींचने पर वो लचीलापन दिखाता है, और टूटता नहीं तो इसका मतलब है कि वो असली कॉटन नहीं है.

5. लेबल और कीमत देखना

अगर कपड़े पर “100% Cotton” लिखा है, तो थोड़ा ध्यान दें .कभी-कभी इससे भी कन्फ्यूजन हो सकती है. असली कॉटन की कीमत आम से थोड़ी ज्यादा होती है. जबकि नकली कपड़ा आपको बहुत सस्ते में भी मिल जाएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

कॉटन का कपड़ा असली है या नकली, इन आसान तरीकों से पहचानें

LIFESTYLE

आज के समय में बाजार में कपड़ों की इतनी सारी वैरायटी मौजूद है कि असली और नकली के बीच फर्क करना बहुत मुश्किल हो गया है. खासकर जब बात आती है कॉटन (सूती) कपड़े की, तो बहुत से लोग धोखा खा जाते हैं. क्योंकि कॉटन आरामदायक, पसीना सोखने वाला और स्किन फ्रेंडली कपड़ा होता है, इसलिए इसकी मांग हमेशा बनी रहती है, लेकिन इसी पॉपुलैरिटी का फायदा उठाते हुए कुछ दुकानदार सिंथेटिक (नकली) कपड़ों को भी “100% कॉटन” बताकर बेच देते हैं.

ऐसे में अगर आपको इसकी पहचान नहीं है, तो आप न चाहते हुए भी खराब क्वालिटी का कपड़ा खरीद सकते हैं, जो जल्दी खराब हो जाता है. त्वचा में जलन कर सकता है और मौसम के अनुसार शरीर को आराम नहीं देता. तो चलिए जानते हैं कुछ आसान और भरोसेमंद तरीके, जिनसे आप खुद चेक कर सकते हैं कि कपड़ा असली कॉटन है या नहीं.

1. जलाने का टेस्ट

एक छोटा सा टुकड़ा लेकर जलाएं. असली कॉटन जलने पर कागज की तरह जलेगा और राख बनेगा, साथ ही जलने की महक लकड़ी या कागज जैसी होगी. लेकिन वहीं, नकली (सिंथेटिक) कपड़ा जलते समय पिघलेगा और प्लास्टिक जैसी बदबू देगा.

2. टच और फील टेस्ट

आप कॉटन कपड़े को छूकर भी असली और नकली का पता लगा सकते हैं. जैसे असली कॉटन मुलायम और ठंडा-सा महसूस होता है. वहीं, नकली कपड़ा थोड़ा चिपचिपा या खुरदुरा हो सकता है, और गर्मी में शरीर से चिपक सकता है.

3. वॉटर एब्जॉर्बशन टेस्ट

ये टेस्ट भी कॉटन कपड़े को पहचानने के लिए बेस्ट है. कटॉन कपड़े में नेचुरल फाइबर होता है. इसलिए वो पानी को तुरंत सोख लेता है. लेकिन अगर किसी कॉटन कपड़े पर पानी गिरते ही फिसल जाता है या बहुत धीरे-धीरे सोखता है तो वो नकली है.

4. धागे को खींचकर देखना

कॉटन के धागे को खींचने पर वह आसानी से टूट सकता है क्योंकि यह नाजुक होता है. लेकिन वहीं अगर किसी कॉटन कपड़े को खींचने पर वो लचीलापन दिखाता है, और टूटता नहीं तो इसका मतलब है कि वो असली कॉटन नहीं है.

5. लेबल और कीमत देखना

अगर कपड़े पर “100% Cotton” लिखा है, तो थोड़ा ध्यान दें .कभी-कभी इससे भी कन्फ्यूजन हो सकती है. असली कॉटन की कीमत आम से थोड़ी ज्यादा होती है. जबकि नकली कपड़ा आपको बहुत सस्ते में भी मिल जाएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/cotton-cloth-is-real-or-fake-identify-in-these-easy/article-16919

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.