ज्यादा नमक से बढ़ता है खतरा, डाइटिशियन ने बताए 5 उपाय

Lifestyle

नमक भोजन का अहम हिस्सा है, इसके बिना खाना बेस्वाद लगता है। लेकिन अगर इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा हो जाए तो यही स्वाद सेहत बिगाड़ सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और किडनी की दिक्कतें अक्सर ज्यादा नमक खाने से ही बढ़ती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नमक अपने आप में नुकसानदायक नहीं है, बल्कि सोडियम शरीर का जरूरी पोषक तत्व है। समस्या तब होती है जब इसका सेवन अनुशंसित मात्रा से अधिक हो जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक वयस्क को दिनभर में 5 ग्राम (करीब एक छोटी चम्मच) से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग इससे कहीं ज्यादा खा लेते हैं। असली चुनौती यह है कि हमारे खाने में नमक का बड़ा हिस्सा प्रोसेस्ड फूड्स, ब्रेड और पैकेज्ड स्नैक्स से आता है, जबकि हम सिर्फ घर के खाने में डलने वाले नमक पर ध्यान देते हैं।

मुंबई के सैफी हॉस्पिटल की चीफ डाइटीशियन डॉ. तहसीन सिद्दीकी बताती हैं कि थोड़ी समझदारी से हम स्वाद और सेहत दोनों को साथ रख सकते हैं। उनके अनुसार, ये 5 आसान तरीके अपनाकर नमक का सेवन नियंत्रित किया जा सकता है:

नमक सेवन को कंट्रोल करने के 5 टिप्स

  1. पहले स्वाद लें, फिर डालें नमक – खाना बनाते समय टेस्ट करें और फिर कम मात्रा में नमक डालें। बार-बार चखकर जरूरत के मुताबिक ही नमक मिलाएं।

  2. मसाले और हर्ब्स का इस्तेमाल करें – हल्दी, जीरा, धनिया जैसे मसाले और बेसिल, ऑरेगैनो, रोज़मेरी जैसे हर्ब्स से स्वाद बढ़ाएं। इससे कम नमक में भी स्वाद अच्छा लगेगा।

  3. नींबू या संतरे का रस डालें – खट्टे फल जायके को और निखारते हैं। सलाद, भुनी सब्जियों और नॉनवेज डिशेज़ में यह तरीका बेहतरीन काम करता है।

  4. किसी भी नमक को ‘हेल्दी’ न समझें – पिंक सॉल्ट, सी सॉल्ट या अन्य महंगे नमकों में कुछ मिनरल्स होते हैं, लेकिन ये भी मूल रूप से सोडियम ही हैं। इसलिए किसी भी नमक का ज्यादा सेवन न करें।

  5. धीरे-धीरे करें कमी – अगर ज्यादा नमक खाने की आदत है तो एकदम से बंद न करें। धीरे-धीरे मात्रा कम करें, कुछ समय बाद शरीर नई आदत का अभ्यस्त हो जाएगा।

स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का संतुलन समझदारी से नमक के उपयोग में है। सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आप दिल, किडनी और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों से काफी हद तक बच सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Sep 2025 By दैनिक जागरण

ज्यादा नमक से बढ़ता है खतरा, डाइटिशियन ने बताए 5 उपाय

Lifestyle

हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और किडनी की दिक्कतें अक्सर ज्यादा नमक खाने से ही बढ़ती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि नमक अपने आप में नुकसानदायक नहीं है, बल्कि सोडियम शरीर का जरूरी पोषक तत्व है। समस्या तब होती है जब इसका सेवन अनुशंसित मात्रा से अधिक हो जाता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, एक वयस्क को दिनभर में 5 ग्राम (करीब एक छोटी चम्मच) से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग इससे कहीं ज्यादा खा लेते हैं। असली चुनौती यह है कि हमारे खाने में नमक का बड़ा हिस्सा प्रोसेस्ड फूड्स, ब्रेड और पैकेज्ड स्नैक्स से आता है, जबकि हम सिर्फ घर के खाने में डलने वाले नमक पर ध्यान देते हैं।

मुंबई के सैफी हॉस्पिटल की चीफ डाइटीशियन डॉ. तहसीन सिद्दीकी बताती हैं कि थोड़ी समझदारी से हम स्वाद और सेहत दोनों को साथ रख सकते हैं। उनके अनुसार, ये 5 आसान तरीके अपनाकर नमक का सेवन नियंत्रित किया जा सकता है:

नमक सेवन को कंट्रोल करने के 5 टिप्स

  1. पहले स्वाद लें, फिर डालें नमक – खाना बनाते समय टेस्ट करें और फिर कम मात्रा में नमक डालें। बार-बार चखकर जरूरत के मुताबिक ही नमक मिलाएं।

  2. मसाले और हर्ब्स का इस्तेमाल करें – हल्दी, जीरा, धनिया जैसे मसाले और बेसिल, ऑरेगैनो, रोज़मेरी जैसे हर्ब्स से स्वाद बढ़ाएं। इससे कम नमक में भी स्वाद अच्छा लगेगा।

  3. नींबू या संतरे का रस डालें – खट्टे फल जायके को और निखारते हैं। सलाद, भुनी सब्जियों और नॉनवेज डिशेज़ में यह तरीका बेहतरीन काम करता है।

  4. किसी भी नमक को ‘हेल्दी’ न समझें – पिंक सॉल्ट, सी सॉल्ट या अन्य महंगे नमकों में कुछ मिनरल्स होते हैं, लेकिन ये भी मूल रूप से सोडियम ही हैं। इसलिए किसी भी नमक का ज्यादा सेवन न करें।

  5. धीरे-धीरे करें कमी – अगर ज्यादा नमक खाने की आदत है तो एकदम से बंद न करें। धीरे-धीरे मात्रा कम करें, कुछ समय बाद शरीर नई आदत का अभ्यस्त हो जाएगा।

स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का संतुलन समझदारी से नमक के उपयोग में है। सही मात्रा और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर आप दिल, किडनी और बीपी जैसी गंभीर बीमारियों से काफी हद तक बच सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/danger-increases-with-excess-salt/article-32521

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.