रूट कैनाल के बाद दांतों की देखभाल बेहद जरूरी, जानें क्यों?

LIFESTYLE

हमारे शरीर में अधिकांश संक्रमण मुंह के माध्यम से फैलते हैं. इसलिए रूट कैनाल के बाद दांतों की रेगुलर सफाई करना बहुत जरूरी है.

रूट कैनाल के बाद दांतों की देखभाल ना केवल उस दांत को स्वस्थ रखती है जिसका उपचार हुआ है, बल्कि पूरे मुंह के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है. लेकिन इस प्रक्रिया के बाद चिकित्सक द्वारा बताई गई सावधानियों का पालन करना और दांतों की नियमित देखभाल करना बहुत जरूरी है. याद रखें, दांतों की सही देखभाल ना केवल आपकी मुस्कान को बचाती है, बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है

जरूरी है रूट कैनाल के बाद दांतों की विशेष देखभाल
रूट कैनाल एक सामान्य डेंटल प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य खराब दांत का उपचार करना और उसे बचाना तथा दर्द से राहत दिलाना होता है. इस प्रक्रिया को लेकर लोगों में यह आम धारणा देखी जाती हैं कि रूट कैनाल के बाद दांत पूरी तरह ठीक हो जाते हैं और उनकी देखभाल की जरूरत नहीं होती है. लेकिन असल में, इस प्रक्रिया के बाद दांतों को अतिरिक्त देखभाल की आवश्यकता होती है. रूट कैनाल के बाद अगर चिकित्सक द्वारा बताई गई सावधानियों का पालन ना किया जाए, तो दांतों में गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.

क्या कहते हैं चिकित्सक
हेल्थ केयर डेंटल केयर क्लिनिक ठाणे मुंबई के दांत रोग विशेषज्ञ डॉ सूरज भरतरी बताते हैं कि रूट कैनाल एक डेंटल प्रक्रिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य संक्रमित या क्षतिग्रस्त दांत को बचाना होता है. जब दांत के अंदर मौजूद नरम ऊतक (जिसे पल्प कहा जाता है) संक्रमण या चोट के कारण खराब हो जाता है, तो डॉक्टर इसे हटाकर दांत को साफ करते हैं. इसके बाद दांत के अंदर की जगह को भरकर सील कर दिया जाता है. दांत को सील करके क्राउन (सुरक्षा कवच) लगाया जाता है ताकि दांत मजबूत बना रहे. यह प्रक्रिया दांत को निकालने से बचाने का एक प्रभावी तरीका है. रूट कैनाल के बाद खराब दांत को निकालने की जरूरत नहीं पड़ती, और यह लंबे समय तक उपयोगी बना रहता है लेकिन इस प्रक्रिया के कुछ प्रभाव भी रहते हैं जैसे उपचार किए गए दांत की संवेदनशीलता कम हो जाती है क्योंकि रूट कैनाल के बाद दांत में नसें नहीं रहतीं. वहीं रूट कैनाल के बाद दांत की संरचना भी कमजोर हो जाती है, इसलिए इसे सुरक्षित रखने के लिए क्राउन लगाना जरूरी है.

वह बताते हैं कि इस प्रक्रिया के बाद दांतों को विशेष देखभाल की जरूरत होती हैं. यदि ऐसा ना किया जाए तो कई तरह की समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जैसे रूट कैनाल के बाद दांत की सही देखभाल ना करने से आसपास के दांत भी प्रभावित हो सकते हैं, उचित सफाई ना होने पर बैक्टीरिया दांतों में संक्रमण फैला सकते हैं तथा दांतों के आसपास सूजन या मसूड़ों में दर्द हो सकता है. वहीं चूंकि इस प्रक्रिया के बाद दांत कमजोर हो जाते हैं ऐसे में उनके दांत टूटने का खतरा भी बढ़ जाता है.

रूट कैनाल के बाद देखभाल
वह बताते हैं कि हालांकि रूट कैनाल एक सुरक्षित और प्रभावी प्रक्रिया है, लेकिन इसके बाद दांतों की विशेष देखभाल जरूरी होती है. सही देखभाल से आप अपने दांतों को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं. इसके लिए कुछ बातों व सावधानियों का पालन करना बेहद जरूरी हैं जिनमें से कुछ प्रकार हैं.

नियमित रूप से डेंटिस्ट से फॉलो-अप कराएं, उनके द्वारा दी गई सलाह का पालन करें तथा अपना मेडिकेशन यानी दवाइयां समय पर लें.

  • सही तरीके से ब्रश और फ्लॉस करें. इसके लिए हल्के ब्रश का इस्तेमाल करें और दांतों को धीरे-धीरे साफ करें. साथ ही फ्लॉसिंग से दांतों के बीच की सफाई करें.
  • मुंह की सफाई का विशेष ध्यान रखें. दिन में दो बार ब्रश करने के अलावा एंटीसेप्टिक माउथवॉश का उपयोग भी लाभकारी होता है.
  • संतुलित आहार का ध्यान रखें. पौष्टिक भोजन करें, जिसमें कैल्शियम और विटामिन डी की मात्रा ज्यादा हो.
  • नट्स और बर्फ आदि सख्त चीजों तथा मिठाई व अन्य चिपचिपी चीजों को चबाने व खाने से बचें.
  • दांतों का सुरक्षा कवच (क्राउन) जरूर लगवाएं क्योंकि क्राउन रूट कैनाल के बाद दांतों को टूटने से बचाने का कार्य करता है.
  • दांतों पर अधिक दबाव डालने वाली आदतें, जैसे नाखून चबाना, दांतों से पैकेट खोलना और पेन या पेंसिल चबाना, आदि को छोड़ दें.

(डिस्क्लेमर: यहां आपको दी गई सभी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सुझाव केवल आपके समझने के लिए हैं. हम यह जानकारी कुछ अध्ययनों, चिकित्सा और स्वास्थ्य पेशेवर सिफारिशों के आधार पर प्रदान कर रहे हैं. लेकिन, बेहतर होगा कि इन पर अमल करने से पहले आप अपने निजी डॉक्टर की सलाह ले लें.)

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/dental-care-is-very-important-after-root-canal-know-why/article-6947

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.