रोज सिर्फ 20 मिनट करें डांस, डॉक्टर के पास जाने की नहीं पडे़गी जरूरत: स्टडी

LIFESTYLE

अक्सर हम इस बात की शिकायत करते हैं कि खुद पर ध्यान देने के लिए हमारे पास समय नहीं है. मगर एक ऐसी स्टडी सामने आई है, जिसमें बताया गया कि खुद को फिट रखने के लिए जिम, जॉगिंग और स्विमिंग की तरह डांस करना भी एक इफेक्टिव एक्सरसाइज साबित हो सकती है.

आजकल लोगों के बहुत ही बिजी शेड्यूल हो गए हैं, जिसकी वजह से वो खुद का कायदे से ख्याल नहीं रख पाते हैं. दिनभर सिटींग जॉब करने की वजह से ज्यादातर लोगों में कई बीमारियों के लक्षण बहुत कम उम्र में ही दिखने लगते हैं. इस बीच बहुत से लोग ये कहते हैं कि उनके पास जिम जाने या किसी भी तरह की एक्सरसाइज को करने का समय नहीं है. लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि सिर्फ 20 मिनट डांस करके ही आप खुद को फिट रख सकते हैं और कैलोरी भी बर्न कर सकते हैं तो क्या आप इस बात को मानेंगे?

अधिकतर लोग इस सवाल का जवाब न में ही देंगे, लेकिन सामने आई एक स्टडी के अनुसार लोग अगर किचन में काम करते समय सिर्फ 20 मिनट अपनी पसंद के गाने पर नाचेंगे तो इससे उनकी हेल्थ पर पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं. इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस की कर्रेंट गाइडलाइन्स लोगों को एक हफ्ते में 150 मिनट तक मीडियम से हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने की सलाह देती है. ये वो एक्सरसाइज हैं, जोकि लोग जिम, जॉगिंग या फिर स्विमिंग करके करते हैं. मगर एक स्टडी सामने आई है, जिसमें ये बताया गया कि डांस करना भी उतना ही इफेक्टिव है.

क्या कहती है स्टडी?

इस स्टडी को पूरा करने के लिए बोस्टन, मैसाचुसेट्स में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 18 से 83 उम्र की आयु वाले 48 लोगों को इसमें शामिल किया. वैज्ञानिकों ने इन लोगों से रोजाना 5 मिनट तक डांस करने को कहा. इस दौरान एक्सरसाइज की इंटेंसिटी को मापने के लिए ऑक्सीजन इनटेक और हार्ट रेट को मापा गया और डेटा से पता कि इस स्टडी में भाग लेने वाले सभी लोग कम से कम मीडियम फिजिकल एक्टिविटी लेवल तक पहुंच गए. बता दें कि इस स्टडी का नेतृत्व डॉ एस्टन मैकुलॉ ने किया था.

उन्होंने अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस कांफ्रेंस में कहा, “इस स्टडी को करने का मकसद ये समझना था कि क्या लोगों को फ्री होकर डांसिंग करने से वो इंटेंसिटी हासिल होती है, जोकि उनके अन्य फिजिकल एक्टिविटीज से हासिल होती है.” उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि इस स्टडी को करने के बाद उन्हें जवाब हां में मिला. डॉ एस्टन मैकुलॉ ने कहा कि स्टडी में शामिल हुए सभी लोग एक्टिविटी के स्तर तक पहुंचने में कामयाब हुए, जबकि उन्हें ये नहीं बताया गया था कि उन्हें किस इंटेंसिटी पर डांस करना है.

जानें एक्सपर्ट की राय

वहीं, इस मामले में राजीव गांधी हॉस्टिपल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर डॉ अजीम जैन ने बताया कि सिर्फ 20 मिनट तक डांस करना हमारी कार्डियो एक्टिविटी के बराबर है. उन्होंने बताया कि ये वो एक्टिविटीज हैं जो हमें डायबिटीज, हार्ट डिजिज और कई गंभीर बीमारियों से बचाती हैं. अपनी बात को जारी रखते हुए डॉ जैन ने कहा कि ये वेट ट्रेनिंग नहीं है क्योंकि डांस भी एक तरह की फिजिकल एक्टिविटी है जो अगर रोजाना कुछ समय के लिए की जाए तो ये एक तरह से आधे घंटे का वर्कआउट ही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रोज सिर्फ 20 मिनट करें डांस, डॉक्टर के पास जाने की नहीं पडे़गी जरूरत: स्टडी

LIFESTYLE

आजकल लोगों के बहुत ही बिजी शेड्यूल हो गए हैं, जिसकी वजह से वो खुद का कायदे से ख्याल नहीं रख पाते हैं. दिनभर सिटींग जॉब करने की वजह से ज्यादातर लोगों में कई बीमारियों के लक्षण बहुत कम उम्र में ही दिखने लगते हैं. इस बीच बहुत से लोग ये कहते हैं कि उनके पास जिम जाने या किसी भी तरह की एक्सरसाइज को करने का समय नहीं है. लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि सिर्फ 20 मिनट डांस करके ही आप खुद को फिट रख सकते हैं और कैलोरी भी बर्न कर सकते हैं तो क्या आप इस बात को मानेंगे?

अधिकतर लोग इस सवाल का जवाब न में ही देंगे, लेकिन सामने आई एक स्टडी के अनुसार लोग अगर किचन में काम करते समय सिर्फ 20 मिनट अपनी पसंद के गाने पर नाचेंगे तो इससे उनकी हेल्थ पर पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलते हैं. इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस की कर्रेंट गाइडलाइन्स लोगों को एक हफ्ते में 150 मिनट तक मीडियम से हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने की सलाह देती है. ये वो एक्सरसाइज हैं, जोकि लोग जिम, जॉगिंग या फिर स्विमिंग करके करते हैं. मगर एक स्टडी सामने आई है, जिसमें ये बताया गया कि डांस करना भी उतना ही इफेक्टिव है.

क्या कहती है स्टडी?

इस स्टडी को पूरा करने के लिए बोस्टन, मैसाचुसेट्स में नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने 18 से 83 उम्र की आयु वाले 48 लोगों को इसमें शामिल किया. वैज्ञानिकों ने इन लोगों से रोजाना 5 मिनट तक डांस करने को कहा. इस दौरान एक्सरसाइज की इंटेंसिटी को मापने के लिए ऑक्सीजन इनटेक और हार्ट रेट को मापा गया और डेटा से पता कि इस स्टडी में भाग लेने वाले सभी लोग कम से कम मीडियम फिजिकल एक्टिविटी लेवल तक पहुंच गए. बता दें कि इस स्टडी का नेतृत्व डॉ एस्टन मैकुलॉ ने किया था.

उन्होंने अमेरिकन एसोसिएशन फॉर द एडवांसमेंट ऑफ साइंस कांफ्रेंस में कहा, “इस स्टडी को करने का मकसद ये समझना था कि क्या लोगों को फ्री होकर डांसिंग करने से वो इंटेंसिटी हासिल होती है, जोकि उनके अन्य फिजिकल एक्टिविटीज से हासिल होती है.” उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि इस स्टडी को करने के बाद उन्हें जवाब हां में मिला. डॉ एस्टन मैकुलॉ ने कहा कि स्टडी में शामिल हुए सभी लोग एक्टिविटी के स्तर तक पहुंचने में कामयाब हुए, जबकि उन्हें ये नहीं बताया गया था कि उन्हें किस इंटेंसिटी पर डांस करना है.

जानें एक्सपर्ट की राय

वहीं, इस मामले में राजीव गांधी हॉस्टिपल में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर डॉ अजीम जैन ने बताया कि सिर्फ 20 मिनट तक डांस करना हमारी कार्डियो एक्टिविटी के बराबर है. उन्होंने बताया कि ये वो एक्टिविटीज हैं जो हमें डायबिटीज, हार्ट डिजिज और कई गंभीर बीमारियों से बचाती हैं. अपनी बात को जारी रखते हुए डॉ जैन ने कहा कि ये वेट ट्रेनिंग नहीं है क्योंकि डांस भी एक तरह की फिजिकल एक्टिविटी है जो अगर रोजाना कुछ समय के लिए की जाए तो ये एक तरह से आधे घंटे का वर्कआउट ही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/do-just-20-minutes-daily-do-not-have-to-go/article-10595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.