गर्मियों में चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, घरेलू नुस्खे ही बन जाएंगे मुसीबत

LIFESTYLE

कई लोग अपने चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खों को इस्तेमाल करते हैं. जैसे नींबू लगाना या बैैकिंग सोडा से स्क्रब करना. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका इस्तेमाल आपकी स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. चलिए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें आपको अपनी स्किन के लिए इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए.

अमूमन हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बेदाग, निखरी और चमकदार दिखे. इसी वजह से लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. भारतीय परंपरा में नेचुरल चीजों से स्किन केयर करने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है, और इनमें से कई नुस्खे वाकई कारगर होते हैं. वहीं गर्मियों में खासतौर पर स्किन का ख्याल रखने के लिए लोग कई तरह के घरेलु नुस्खें अपनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ घरेलू उपाय, जिन्हें हम त्वचा के लिए फायदेमंद समझते हैं, वे दरअसल नुकसान भी पहुंचा सकते हैं?

कई बार बिना सोचे-समझे चेहरे पर कुछ ऐसी चीजें लगा लेते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक होती हैं और हमारी स्किन को ड्राई, रैशेज से भरी या सेंसटिव बना सकती हैं. आज हम आपको बताएंगे तीन ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी अपने चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए. ये चीजें आपको फायदा पहुंचाने के बजाय मुसीबत खड़ी कर सकती हैं.

1. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को अक्सर स्क्रब या एक्ने ट्रीटमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये त्वचा के लिए बिल्कुल सेफ नहीं है. इसकी अल्कलाइन नेचर आपकी त्वचा के नेचुरल पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकती है, जिससे त्वचा ड्राई, रेड और इरिटेटेड हो सकती है. इसके इस्तेमाल से स्किन ज्यादा ड्राई और सेंसटिव हो सकती है. साथ ही नेचुरल ऑयल हटने से इंफेक्शन और जलन का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, लंबे समय तक इस्तेमाल से स्किन पतली और कमजोर हो सकती है. अगर आप स्किन एक्सफोलिएशन चाहते हैं, तो ओटमील, कॉफी स्क्रब या हल्दी और दही का मिश्रण बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं.

2. नींबू

नींबू का रस एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, लेकिन इसमें सिट्रिक एसिड (Citric Acid) ज्यादा पाया जाता है, जो आपकी स्किन को ज्यादा सेंसटिव बना सकता है. खासकर धूप में निकलने के बाद नींबू लगाने से सनबर्न, रेडनेस और हाइपरपिगमेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही स्किन पर जलन, रैशेज और खुजली हो सकती है. त्वचा का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे ड्राइनेस और स्किन डैमेज हो सकती है. इसलिए अगर आप स्किन ब्राइटनिंग चाहते हैं, तो खीरे का रस, एलोवेरा जेल या टमाटर का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. बर्फ भी पहुंचा सकती है नुकसान

कई लोग स्किन को टाइट करने और सूजन कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, सीधे बर्फ लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है. बर्फ की ठंडक स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचा सकती है और फ्रॉस्टबाइटका खतरा बढ़ा सकती है. लंबे समय तक बर्फ लगाने से स्किन सेल्स डैमेज हो सकते हैं. साथ ही ब्लड सर्कुलेशन इफेक्ट हो सकता है, जिससे त्वचा पर दाग-धब्बे पड़ सकते हैं. अगर आप चेहरे पर ठंडक चाहते हैं, तो रोज वाटर या ठंडे खीरे के रस लगाएं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

गर्मियों में चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें, घरेलू नुस्खे ही बन जाएंगे मुसीबत

LIFESTYLE

अमूमन हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा बेदाग, निखरी और चमकदार दिखे. इसी वजह से लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं. भारतीय परंपरा में नेचुरल चीजों से स्किन केयर करने का ट्रेंड सदियों से चला आ रहा है, और इनमें से कई नुस्खे वाकई कारगर होते हैं. वहीं गर्मियों में खासतौर पर स्किन का ख्याल रखने के लिए लोग कई तरह के घरेलु नुस्खें अपनाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ घरेलू उपाय, जिन्हें हम त्वचा के लिए फायदेमंद समझते हैं, वे दरअसल नुकसान भी पहुंचा सकते हैं?

कई बार बिना सोचे-समझे चेहरे पर कुछ ऐसी चीजें लगा लेते हैं, जो त्वचा के लिए हानिकारक होती हैं और हमारी स्किन को ड्राई, रैशेज से भरी या सेंसटिव बना सकती हैं. आज हम आपको बताएंगे तीन ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें भूलकर भी अपने चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए. ये चीजें आपको फायदा पहुंचाने के बजाय मुसीबत खड़ी कर सकती हैं.

1. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा को अक्सर स्क्रब या एक्ने ट्रीटमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन ये त्वचा के लिए बिल्कुल सेफ नहीं है. इसकी अल्कलाइन नेचर आपकी त्वचा के नेचुरल पीएच बैलेंस को बिगाड़ सकती है, जिससे त्वचा ड्राई, रेड और इरिटेटेड हो सकती है. इसके इस्तेमाल से स्किन ज्यादा ड्राई और सेंसटिव हो सकती है. साथ ही नेचुरल ऑयल हटने से इंफेक्शन और जलन का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, लंबे समय तक इस्तेमाल से स्किन पतली और कमजोर हो सकती है. अगर आप स्किन एक्सफोलिएशन चाहते हैं, तो ओटमील, कॉफी स्क्रब या हल्दी और दही का मिश्रण बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं.

2. नींबू

नींबू का रस एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, लेकिन इसमें सिट्रिक एसिड (Citric Acid) ज्यादा पाया जाता है, जो आपकी स्किन को ज्यादा सेंसटिव बना सकता है. खासकर धूप में निकलने के बाद नींबू लगाने से सनबर्न, रेडनेस और हाइपरपिगमेंटेशन का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही स्किन पर जलन, रैशेज और खुजली हो सकती है. त्वचा का पीएच बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे ड्राइनेस और स्किन डैमेज हो सकती है. इसलिए अगर आप स्किन ब्राइटनिंग चाहते हैं, तो खीरे का रस, एलोवेरा जेल या टमाटर का रस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

3. बर्फ भी पहुंचा सकती है नुकसान

कई लोग स्किन को टाइट करने और सूजन कम करने के लिए बर्फ का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, सीधे बर्फ लगाने से त्वचा को नुकसान हो सकता है. बर्फ की ठंडक स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचा सकती है और फ्रॉस्टबाइटका खतरा बढ़ा सकती है. लंबे समय तक बर्फ लगाने से स्किन सेल्स डैमेज हो सकते हैं. साथ ही ब्लड सर्कुलेशन इफेक्ट हो सकता है, जिससे त्वचा पर दाग-धब्बे पड़ सकते हैं. अगर आप चेहरे पर ठंडक चाहते हैं, तो रोज वाटर या ठंडे खीरे के रस लगाएं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/do-not-apply-these-3-things-on-the-face-in/article-15612

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.