नवरात्रि व्रत स्नैक्स: बाजार से न खरीदें, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन

Lifestyle

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आते ही व्रत और उपवास का दौर शुरू हो जाता है। भक्त पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की साधना करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इस दौरान हल्के, पौष्टिक और व्रत में मान्य खाद्य पदार्थ ही खाए जाते हैं। आमतौर पर लोग बाजार से स्नैक्स और मिठाइयां खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार बाजार की बनी चीज़ें न तो हेल्दी होती हैं और न ही शुद्धता की गारंटी मिलती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही आसानी से व्रत वाले स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये शरीर को पोषण भी देंगे।

आइए जानते हैं कुछ खास स्नैक्स की आसान रेसिपी, जिन्हें आप नवरात्रि में घर पर बनाकर आनंद ले सकते हैं—

1. रामदाने के लड्डू (Ramdana Ladoo)

रामदाना जिसे अमरनाथ, राजगिरा या चौलाई भी कहा जाता है, व्रत में बेहद लोकप्रिय है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कड़ाही में रामदाने को हल्का रोस्ट करें और ठंडा होने दें।

  • दूसरी कड़ाही में घी गर्म करके उसमें गुड़ और थोड़ा पानी डालें।

  • गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो इसमें रामदाना डालकर अच्छे से मिलाएं।

  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

 तैयार हैं पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर रामदाने के लड्डू।

2. साबूदाने के पापड़ (Sabudana Papad)

व्रत का सबसे पसंदीदा व्यंजन साबूदाना है। इससे बने पापड़ भी काफी स्वादिष्ट होते हैं।

बनाने की विधि:

  • साबूदाने को धोकर तीन गुना पानी में भिगो दें।

  • फूलने के बाद उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें।

  • अब उबालते हुए पानी में साबूदाना डालें और लगातार चलाते रहें।

  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर ठंडा कर लें।

  • पॉलिथीन शीट या कपड़े पर गोल आकार में फैलाकर धूप में सुखा दें।

 सूखने के बाद आपके कुरकुरे साबूदाना पापड़ तैयार हो जाएंगे।

3. व्रत वाले आलू चिप्स (Aloo Chips)

उपवास में आलू का इस्तेमाल खूब होता है। व्रत वाले चिप्स भी जल्दी बन जाते हैं और कुरकुरे लगते हैं।

बनाने की विधि:

  • बड़े आकार के आलू लेकर पतले-पतले स्लाइस में काट लें।

  • इन्हें सेंधा नमक और नींबू के रस मिले पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।

  • फिर इन्हें कपड़े से सुखा लें।

  • गरम तेल में डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।

 गर्मागर्म आलू चिप्स तुरंत सर्व करें।

4. नारियल वाली नमकीन (Coconut Namkeen)

नारियल से बनी नमकीन हेल्दी भी है और व्रत में स्वाद का मज़ा भी देती है।

बनाने की विधि:

  • मखाने, साबूदाना और मूंगफली को अलग-अलग रोस्ट कर लें।

  • अब नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े और ड्राई फ्रूट्स को देसी घी में भून लें।

  • इन सबको मिलाकर सेंधा नमक, काली मिर्च और हल्का सा मसाला डालें।

 तैयार है व्रत की चटपटी और हेल्दी नारियल नमकीन।

 इन आसान रेसिपीज़ को आजमाकर आप न केवल व्रत के दौरान स्वाद का आनंद ले सकते हैं, बल्कि घर पर बनी चीज़ें ज्यादा शुद्ध और सेहतमंद भी साबित होंगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Sep 2025 By दैनिक जागरण

नवरात्रि व्रत स्नैक्स: बाजार से न खरीदें, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट और हेल्दी व्यंजन

Lifestyle

शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व आते ही व्रत और उपवास का दौर शुरू हो जाता है। भक्त पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा की साधना करते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इस दौरान हल्के, पौष्टिक और व्रत में मान्य खाद्य पदार्थ ही खाए जाते हैं। आमतौर पर लोग बाजार से स्नैक्स और मिठाइयां खरीद लेते हैं, लेकिन कई बार बाजार की बनी चीज़ें न तो हेल्दी होती हैं और न ही शुद्धता की गारंटी मिलती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही आसानी से व्रत वाले स्नैक्स तैयार कर सकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ ये शरीर को पोषण भी देंगे।

आइए जानते हैं कुछ खास स्नैक्स की आसान रेसिपी, जिन्हें आप नवरात्रि में घर पर बनाकर आनंद ले सकते हैं—

1. रामदाने के लड्डू (Ramdana Ladoo)

रामदाना जिसे अमरनाथ, राजगिरा या चौलाई भी कहा जाता है, व्रत में बेहद लोकप्रिय है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कड़ाही में रामदाने को हल्का रोस्ट करें और ठंडा होने दें।

  • दूसरी कड़ाही में घी गर्म करके उसमें गुड़ और थोड़ा पानी डालें।

  • गुड़ पूरी तरह पिघल जाए तो इसमें रामदाना डालकर अच्छे से मिलाएं।

  • मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर छोटे-छोटे लड्डू बना लें।

 तैयार हैं पौष्टिक और एनर्जी से भरपूर रामदाने के लड्डू।

2. साबूदाने के पापड़ (Sabudana Papad)

व्रत का सबसे पसंदीदा व्यंजन साबूदाना है। इससे बने पापड़ भी काफी स्वादिष्ट होते हैं।

बनाने की विधि:

  • साबूदाने को धोकर तीन गुना पानी में भिगो दें।

  • फूलने के बाद उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें।

  • अब उबालते हुए पानी में साबूदाना डालें और लगातार चलाते रहें।

  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर ठंडा कर लें।

  • पॉलिथीन शीट या कपड़े पर गोल आकार में फैलाकर धूप में सुखा दें।

 सूखने के बाद आपके कुरकुरे साबूदाना पापड़ तैयार हो जाएंगे।

3. व्रत वाले आलू चिप्स (Aloo Chips)

उपवास में आलू का इस्तेमाल खूब होता है। व्रत वाले चिप्स भी जल्दी बन जाते हैं और कुरकुरे लगते हैं।

बनाने की विधि:

  • बड़े आकार के आलू लेकर पतले-पतले स्लाइस में काट लें।

  • इन्हें सेंधा नमक और नींबू के रस मिले पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें।

  • फिर इन्हें कपड़े से सुखा लें।

  • गरम तेल में डालकर क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।

 गर्मागर्म आलू चिप्स तुरंत सर्व करें।

4. नारियल वाली नमकीन (Coconut Namkeen)

नारियल से बनी नमकीन हेल्दी भी है और व्रत में स्वाद का मज़ा भी देती है।

बनाने की विधि:

  • मखाने, साबूदाना और मूंगफली को अलग-अलग रोस्ट कर लें।

  • अब नारियल के छोटे-छोटे टुकड़े और ड्राई फ्रूट्स को देसी घी में भून लें।

  • इन सबको मिलाकर सेंधा नमक, काली मिर्च और हल्का सा मसाला डालें।

 तैयार है व्रत की चटपटी और हेल्दी नारियल नमकीन।

 इन आसान रेसिपीज़ को आजमाकर आप न केवल व्रत के दौरान स्वाद का आनंद ले सकते हैं, बल्कि घर पर बनी चीज़ें ज्यादा शुद्ध और सेहतमंद भी साबित होंगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/do-not-buy-navratri-fast-snack-market-make-such-delicious/article-34043

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.