Thigh का फैट कम करने के लिए घर में करें ये 5 एक्सरसाइज

LIFESTYLE

कई लोगों की थाईस में फैट ज्यादा जमा हो जाता है. इससे पैर काफी मोटे लगने लगते हैं, जो दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं. जांघों का फैट कम करने के लिए कई लोग जिम का सहारा लेते हैं. लेकिन आप बिना जिम जाएं भी जांघों का फैट घर में ही 5 एक्सरसाइज करके कम कर सकते हैं.

शरीर का एक्स्ट्रा फैट न सिर्फ फिटनेस पर असर डालता है, बल्कि कभी-कभी बॉडी शेमिंग का कारण भी बन जाता है. खासतौर पर थाई में जमा फैट कम करना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि ये शरीर के उन हिस्सों में से एक है, जहां फैट आसानी से स्टोर होता है. जांघों की चर्बी बढ़ने से चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है और साथ ही शरीर का शेप भी बिगड़ सकता है. अगर आप भी अपनी जांघों को टोन करना चाहते हैं और उन्हें शेप में लाना चाहते हैं, तो जिम जाने की जरूरत नहीं है.

आप घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल करके असरदार रिजल्ट पा सकते हैं. ये एक्सरसाइज न सिर्फ जांघों की चर्बी कम करेंगी, बल्कि आपके पैरों की ताकत और लचीलापन भी बढ़ाएंगी. आइए जानते हैं 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जो जांघों का फैट तेजी से कम करने में मदद करेंगी.

1. स्क्वाट – थाई को टोन करने के लिए बेस्ट

स्क्वाट एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो न सिर्फ आपकी जांघों को टोन करती है बल्कि हिप्स और लोअर बॉडी की मसल्स को भी मजबूत बनाती है. ये एक्सरसाइज फैट बर्न करने में मदद करती है और आपकी बॉडी को शेप में लाती है.

करने का तरीका- पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलकर खड़े हो जाएं. इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे बैठें, जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठ रहे हों. अपनी रीढ़ सीधी रखें और पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें. फिर धीरे-धीरे खड़े हो जाएं और इसे 15-20 बार दोहराएं.

2. लंजेस लोअर बॉडी को मजबूत बनाएं

लंजेस एक बेहतरीन लोअर बॉडी वर्कआउट है, जो आपकी जांघों के फैट को कम करने और मसल्स को शेप देने में मदद करता है. ये एक्सरसाइज न सिर्फ जांघों का फैट कम करती है बल्कि बैलेंस और स्टैमिना भी बढ़ाती है.

करने का तरीका- सीधे खड़े हो जाएं और अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं.अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और नीचे झुकें, जब तक आपकी जांघ फर्श के बराबर न हो जाए. कुछ सेकेंड रुकें और फिर वापस खड़े हो जाएं. अब दूसरे पैर से यही प्रोसेस रिपीट करें. इस एक्सरसाइज को 15-20 बार करें.

3. लेग लिफ्ट्स थाई फैट कम करने के लिए असरदार

लेग लिफ्ट्स उन लोगों के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है, जो लोअर बॉडी को टोन करना चाहते हैं. ये जांघों की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करती है. लेग लिफ्ट्स से आपकी जांघों और पेट की चर्बी कम होती है और पैर मजबूत होते हैं.

करने का तरीका- फर्श पर लेट जाएं और अपने पैरों को सीधा रखें. अब अपने एक पैर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड तक रोकें. फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं और दूसरे पैर से यही प्रोसेस दोहराएं. इस एक्सरसाइज को 15-20 बार करें.

4. ब्रिज पोज़ थाई और हिप्स टोन करने के लिए बेस्ट

ब्रिज पोज़ एक योगासन है, जो न सिर्फ आपके हिप्स और जांघों को टोन करता है बल्कि लोअर बैक को भी मजबूत बनाता है. साथ ही ये एक्सरसाइज जांघों, हिप्स और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है.

करने का तरीका- पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें. पैरों को फर्श पर मजबूती से टिकाएं और हाथों को साइड में रखें. अब अपनी हिप्स को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड के लिए इस पोज़ में रहें. धीरे-धीरे नीचे आएं और इसे 15-20 बार दोहराएं.

5. स्टेप-अप्स.. थाई का फैट घटाएं

स्टेप-अप्स एक कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज है, जो जांघों के फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है. स्टेप-अप्स से कैलोरी बर्न होती है, जिससे जांघों की चर्बी तेजी से कम होती है.

करने का तरीका- एक मजबूत स्टूल या स्टेप प्लेटफॉर्म के सामने खड़े हो जाएं. अपने दाएं पैर से स्टूल पर चढ़ें और फिर वापस नीचे आएं. अब बाएं पैर से यही प्रोसेस दोहराएं. इसे 15-20 बार दोहराएं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Feb 2025 By दैनिक जागरण

Thigh का फैट कम करने के लिए घर में करें ये 5 एक्सरसाइज

LIFESTYLE

शरीर का एक्स्ट्रा फैट न सिर्फ फिटनेस पर असर डालता है, बल्कि कभी-कभी बॉडी शेमिंग का कारण भी बन जाता है. खासतौर पर थाई में जमा फैट कम करना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि ये शरीर के उन हिस्सों में से एक है, जहां फैट आसानी से स्टोर होता है. जांघों की चर्बी बढ़ने से चलने-फिरने में परेशानी हो सकती है और साथ ही शरीर का शेप भी बिगड़ सकता है. अगर आप भी अपनी जांघों को टोन करना चाहते हैं और उन्हें शेप में लाना चाहते हैं, तो जिम जाने की जरूरत नहीं है.

आप घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज को अपनी डेली रूटीन में शामिल करके असरदार रिजल्ट पा सकते हैं. ये एक्सरसाइज न सिर्फ जांघों की चर्बी कम करेंगी, बल्कि आपके पैरों की ताकत और लचीलापन भी बढ़ाएंगी. आइए जानते हैं 5 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में जो जांघों का फैट तेजी से कम करने में मदद करेंगी.

1. स्क्वाट – थाई को टोन करने के लिए बेस्ट

स्क्वाट एक बेहतरीन एक्सरसाइज है, जो न सिर्फ आपकी जांघों को टोन करती है बल्कि हिप्स और लोअर बॉडी की मसल्स को भी मजबूत बनाती है. ये एक्सरसाइज फैट बर्न करने में मदद करती है और आपकी बॉडी को शेप में लाती है.

करने का तरीका- पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलकर खड़े हो जाएं. इसके बाद अपने घुटनों को मोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे बैठें, जैसे कि आप एक कुर्सी पर बैठ रहे हों. अपनी रीढ़ सीधी रखें और पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें. फिर धीरे-धीरे खड़े हो जाएं और इसे 15-20 बार दोहराएं.

2. लंजेस लोअर बॉडी को मजबूत बनाएं

लंजेस एक बेहतरीन लोअर बॉडी वर्कआउट है, जो आपकी जांघों के फैट को कम करने और मसल्स को शेप देने में मदद करता है. ये एक्सरसाइज न सिर्फ जांघों का फैट कम करती है बल्कि बैलेंस और स्टैमिना भी बढ़ाती है.

करने का तरीका- सीधे खड़े हो जाएं और अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं.अब धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और नीचे झुकें, जब तक आपकी जांघ फर्श के बराबर न हो जाए. कुछ सेकेंड रुकें और फिर वापस खड़े हो जाएं. अब दूसरे पैर से यही प्रोसेस रिपीट करें. इस एक्सरसाइज को 15-20 बार करें.

3. लेग लिफ्ट्स थाई फैट कम करने के लिए असरदार

लेग लिफ्ट्स उन लोगों के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है, जो लोअर बॉडी को टोन करना चाहते हैं. ये जांघों की चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करती है. लेग लिफ्ट्स से आपकी जांघों और पेट की चर्बी कम होती है और पैर मजबूत होते हैं.

करने का तरीका- फर्श पर लेट जाएं और अपने पैरों को सीधा रखें. अब अपने एक पैर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड तक रोकें. फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं और दूसरे पैर से यही प्रोसेस दोहराएं. इस एक्सरसाइज को 15-20 बार करें.

4. ब्रिज पोज़ थाई और हिप्स टोन करने के लिए बेस्ट

ब्रिज पोज़ एक योगासन है, जो न सिर्फ आपके हिप्स और जांघों को टोन करता है बल्कि लोअर बैक को भी मजबूत बनाता है. साथ ही ये एक्सरसाइज जांघों, हिप्स और पेट की चर्बी कम करने में मदद करती है.

करने का तरीका- पीठ के बल लेट जाएं और अपने घुटनों को मोड़ लें. पैरों को फर्श पर मजबूती से टिकाएं और हाथों को साइड में रखें. अब अपनी हिप्स को ऊपर उठाएं और कुछ सेकंड के लिए इस पोज़ में रहें. धीरे-धीरे नीचे आएं और इसे 15-20 बार दोहराएं.

5. स्टेप-अप्स.. थाई का फैट घटाएं

स्टेप-अप्स एक कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज है, जो जांघों के फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करती है. स्टेप-अप्स से कैलोरी बर्न होती है, जिससे जांघों की चर्बी तेजी से कम होती है.

करने का तरीका- एक मजबूत स्टूल या स्टेप प्लेटफॉर्म के सामने खड़े हो जाएं. अपने दाएं पैर से स्टूल पर चढ़ें और फिर वापस नीचे आएं. अब बाएं पैर से यही प्रोसेस दोहराएं. इसे 15-20 बार दोहराएं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/do-these-5-exercises-at-home-to-reduce-thigh-fat/article-9387

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.