क्या वैक्सिंग के बाद आपकी भी स्किन हो जाती है ड्राई? अपनाएं ये टिप्स

LIFESTYLE

वैक्सिंग अनचाहे बालों का हटाने का काम करती है. वैक्सिंग कराने के बाद कई लोगों के हाथों और पैरों में ड्राईनेस हो जाती है. इस ड्राईनेस को कम करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स फॉलो कर सकती हैं.

वैक्सिंग एक ऐसा तरीका है, जिससे हमारी त्वचा अनचाहे बालों से साफ किया जाता है. लेकिन अक्सर वैक्सिंग के बाद स्किन ड्राई, खींची हुई और कभी-कभी इरिटेटेड महसूस होती है. इसकी वजह ये है कि वैक्सिंग के दौरान बालों के साथ-साथ त्वचा की ऊपरी डेड स्किन भी हट जाती है, जिससे त्वचा की नमी कम हो जाती है. अगर वैक्सिंग के बाद सही स्किन केयर न किया जाए, तो इससे समस्या और बढ़ सकती है.

वैक्सिंग के बाद स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी है. सही देखभाल से न केवल ड्राईनेस से राहत मिलेगी, बल्कि आपकी स्किन लंबे समय तक मुलायम भी बनी रहने में भी मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं, कैसे आप वैक्सिंग के बाद अपनी स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रख सकते हैं.

वैक्सिंग के बाद स्किन सॉफ्ट बनाने के आसान टिप्स

1. मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें

वैक्सिंग के बाद त्वचा पर तुरंत मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए. ये स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करता है. इसके लिए आप ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जिसमें एलोवेरा, कोकोआ बटर या विटामिन ई हो.

2. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक और आराम देता है. वैक्सिंग के बाद इसे लगाने से स्किन पर रेडनेस, जलन और ड्राईनेस जैसी समस्या कम होती है. साथ ही स्किन फ्रेश फील करती है. इसलिए हमेशा वैक्सिंग के बाद एलोवेरा जेल का यूज जरूर करें.

3. ठंडे पानी से स्किन धोएं

वैक्सिंग के तुरंत बाद गर्म पानी से नहाने या स्किन धोने से बचना चाहिए. इसके बजाय ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन को आराम मिल सके. साथ ही ठंडे पानी से स्किन में होने वाली रेडनेस और इचिंग जैसी समस्या से भी आराम मिलता है.

4.हाइड्रेशन का ध्यान रखें

स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए सही क्वांटिटी में पानी पिएं ताकी आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे. ऐसा करने से ये आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

5. नारियल तेल का इस्तेमाल करें

नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है. इसे वैक्सिंग के बाद लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. ये त्वचा की ड्राईनेस को कम करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है. नारियल तेल लगाने से वैक्सिंग के बाद होने वाली जलन, इरिटेशन से भी छुटकारा मिल सकता है.

वैक्सिंग के बाद किन बातों का ध्यान रखें?

  • वैक्सिंग के तुरंत बाद स्किन पर परफ्यूम, डियोड्रेंट या केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स न लगाएं.
  • ज्यादा गर्म पानी से स्किन को धोने से बचें इसके बजाय ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.
  • वैक्सिंग के बाद हो सके तो टाइट कपड़े न पहनें . इसकी बजाए ढीले कपड़े पहनें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
16 Jan 2025 By दैनिक जागरण

क्या वैक्सिंग के बाद आपकी भी स्किन हो जाती है ड्राई? अपनाएं ये टिप्स

LIFESTYLE

वैक्सिंग एक ऐसा तरीका है, जिससे हमारी त्वचा अनचाहे बालों से साफ किया जाता है. लेकिन अक्सर वैक्सिंग के बाद स्किन ड्राई, खींची हुई और कभी-कभी इरिटेटेड महसूस होती है. इसकी वजह ये है कि वैक्सिंग के दौरान बालों के साथ-साथ त्वचा की ऊपरी डेड स्किन भी हट जाती है, जिससे त्वचा की नमी कम हो जाती है. अगर वैक्सिंग के बाद सही स्किन केयर न किया जाए, तो इससे समस्या और बढ़ सकती है.

वैक्सिंग के बाद स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी है. सही देखभाल से न केवल ड्राईनेस से राहत मिलेगी, बल्कि आपकी स्किन लंबे समय तक मुलायम भी बनी रहने में भी मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं, कैसे आप वैक्सिंग के बाद अपनी स्किन को सॉफ्ट और हाइड्रेटेड रख सकते हैं.

वैक्सिंग के बाद स्किन सॉफ्ट बनाने के आसान टिप्स

1. मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें

वैक्सिंग के बाद त्वचा पर तुरंत मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए. ये स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करता है. इसके लिए आप ऐसा मॉइस्चराइजर चुनें जिसमें एलोवेरा, कोकोआ बटर या विटामिन ई हो.

2. एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करें

एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक और आराम देता है. वैक्सिंग के बाद इसे लगाने से स्किन पर रेडनेस, जलन और ड्राईनेस जैसी समस्या कम होती है. साथ ही स्किन फ्रेश फील करती है. इसलिए हमेशा वैक्सिंग के बाद एलोवेरा जेल का यूज जरूर करें.

3. ठंडे पानी से स्किन धोएं

वैक्सिंग के तुरंत बाद गर्म पानी से नहाने या स्किन धोने से बचना चाहिए. इसके बजाय ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, ताकि स्किन को आराम मिल सके. साथ ही ठंडे पानी से स्किन में होने वाली रेडनेस और इचिंग जैसी समस्या से भी आराम मिलता है.

4.हाइड्रेशन का ध्यान रखें

स्किन की नमी को बनाए रखने के लिए सही क्वांटिटी में पानी पिएं ताकी आपकी बॉडी हाइड्रेट रहे. ऐसा करने से ये आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

5. नारियल तेल का इस्तेमाल करें

नारियल तेल एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है. इसे वैक्सिंग के बाद लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. ये त्वचा की ड्राईनेस को कम करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है. नारियल तेल लगाने से वैक्सिंग के बाद होने वाली जलन, इरिटेशन से भी छुटकारा मिल सकता है.

वैक्सिंग के बाद किन बातों का ध्यान रखें?

  • वैक्सिंग के तुरंत बाद स्किन पर परफ्यूम, डियोड्रेंट या केमिकल से भरे प्रोडक्ट्स न लगाएं.
  • ज्यादा गर्म पानी से स्किन को धोने से बचें इसके बजाय ठंडे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें.
  • वैक्सिंग के बाद हो सके तो टाइट कपड़े न पहनें . इसकी बजाए ढीले कपड़े पहनें.
https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/does-your-skin-also-become-dry-after-waxing-follow-these/article-7798

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.