गुलाबजल के चमत्कारी राज, चेहरे को दे खूबसूरत निखार

Health News

चेहरे को सुंदर, चमकदार और जवां रखना है तो रोजाना गुलाबजल का इस्तेमाल करें। इसे लगाने से अनेक फायदे होते हैं।

सफाई करके नई मुलायम स्किन बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रखने में सहायक होते हैं। गुलाबजल स्किन को पोषण देकर उसे स्वाभाविक रूप से मुलायम बनाता है।
 
2. टैनिंग दूर करता है
गर्मी में तेज धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। गुलाबजल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूरज की किरणों से हुई त्वचा की जलन और सूजन को कम करते हैं, और चेहरे को ठंडक प्रदान करते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर नमी भी आती है। इसे नियमित रूप से लगाने पर स्किन हेल्दी भी हो जाएगी। जो धूप की वजह से स्किन डैमेज हो गई वह भी सामान्य होकर मुलायम हो जाएगी। इसका इस्तेमाल आप रोज रात को सोने से पहले भी कर सकते हैं, और इसमें नींबू, एलोवेरा या बेसन जैसे प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो भी टैनिंग जल्दी कम होती है।
 
3. डार्क सर्कल्स और आंखों की सूजन कम करता है
गुलाबजल आंखों के आस-पास की नाजुक स्किन को हाइड्रेट करता है, जिससे सूखापन और झुर्रियां कम होती हैं। गुलाबजल का ठंडा प्रभाव सूजी हुई आंखों को शांत करता है और उन्हें राहत देता है। नींद की कमी, तनाव या मोबाइल फोन स्क्रीन पर अधिक समय बिताने की वजह से थकी आंखों व आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल आंखों के नीचे की सूजन और डार्क सर्कल काफी हद तक कम कर सकता है। गुलाबजल को रुई में भिगोकर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं और आंखों की सूजन भी दूर होती है।
 
4. मेकअप हटाने के लिए उपयोगी
गुलाबजल बिना किसी केमिकल के मेकअप को हटाने में मदद करता है। यह खासकर आंखों और होंठों जैसे संवेदनशील हिस्सों से मेकअप हटाने के लिए बेहद सुरक्षित होता है। गुलाबजल मेकअप को हटाने के साथ-साथ चेहरे पर नमी व ठंडक प्रदान करता है, और इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर किसी भी तरह की कोई समस्या या जलन जैसी परेशानी नहीं होती है। इसके इस्तेमाल से चेहरा सुंदर, मुलायम व चमकदार बना रहता है। इसका उपयोग आप गुलाबजल में रुई को भिगोकर हल्के-हल्के हाथ से चेहरे पर रगड़कर कर सकते हैं, जिससे धीरे-धीरे पूरा मेकअप उतर जाएगा। ग्लिसरीन या नारियल तेल के साथ मिलाकर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
5. गुलाबजल फेस पैक के रूप में
गुलाबजल को फेस पैक में मिलाकर लगाने से त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। इसका उपयोग मुल्तानी मिट्टी, चंदन या बेसन के फेस पैक के साथ मिलाकर करने से अतिरिक्त तेल, गंदगी और डेड स्किन हट जाते हैं। यह चेहरे को नर्म बनाए रखता है। गुलाबजल की ठंडक त्वचा को तरोताजा करती है और पिंपल्स को भी कम करता है। हफ्ते में 2–3 बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरा साफ़, चमकदार और मुलायम बना रहता है। यह हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित और नैचरल होता है।
 
गुलाबजल घर पर बनाने की विधि:
गुलाबजल घर पर बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी गुलाबी रंग का हो जाए और पंखुड़ियाँ अपना रंग छोड़ दें, तो इसे छानकर किसी साफ बोतल में स्टोर कर लें। आपका शुद्ध और प्राकृतिक गुलाबजल तैयार है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

गुलाबजल के चमत्कारी राज, चेहरे को दे खूबसूरत निखार

Health News

सफाई करके नई मुलायम स्किन बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट बनाए रखने में सहायक होते हैं। गुलाबजल स्किन को पोषण देकर उसे स्वाभाविक रूप से मुलायम बनाता है।
 
2. टैनिंग दूर करता है
गर्मी में तेज धूप के कारण त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। गुलाबजल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण सूरज की किरणों से हुई त्वचा की जलन और सूजन को कम करते हैं, और चेहरे को ठंडक प्रदान करते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर नमी भी आती है। इसे नियमित रूप से लगाने पर स्किन हेल्दी भी हो जाएगी। जो धूप की वजह से स्किन डैमेज हो गई वह भी सामान्य होकर मुलायम हो जाएगी। इसका इस्तेमाल आप रोज रात को सोने से पहले भी कर सकते हैं, और इसमें नींबू, एलोवेरा या बेसन जैसे प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो भी टैनिंग जल्दी कम होती है।
 
3. डार्क सर्कल्स और आंखों की सूजन कम करता है
गुलाबजल आंखों के आस-पास की नाजुक स्किन को हाइड्रेट करता है, जिससे सूखापन और झुर्रियां कम होती हैं। गुलाबजल का ठंडा प्रभाव सूजी हुई आंखों को शांत करता है और उन्हें राहत देता है। नींद की कमी, तनाव या मोबाइल फोन स्क्रीन पर अधिक समय बिताने की वजह से थकी आंखों व आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते हैं। इसका नियमित इस्तेमाल आंखों के नीचे की सूजन और डार्क सर्कल काफी हद तक कम कर सकता है। गुलाबजल को रुई में भिगोकर आंखों पर रखने से डार्क सर्कल्स कम होते हैं और आंखों की सूजन भी दूर होती है।
 
4. मेकअप हटाने के लिए उपयोगी
गुलाबजल बिना किसी केमिकल के मेकअप को हटाने में मदद करता है। यह खासकर आंखों और होंठों जैसे संवेदनशील हिस्सों से मेकअप हटाने के लिए बेहद सुरक्षित होता है। गुलाबजल मेकअप को हटाने के साथ-साथ चेहरे पर नमी व ठंडक प्रदान करता है, और इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर किसी भी तरह की कोई समस्या या जलन जैसी परेशानी नहीं होती है। इसके इस्तेमाल से चेहरा सुंदर, मुलायम व चमकदार बना रहता है। इसका उपयोग आप गुलाबजल में रुई को भिगोकर हल्के-हल्के हाथ से चेहरे पर रगड़कर कर सकते हैं, जिससे धीरे-धीरे पूरा मेकअप उतर जाएगा। ग्लिसरीन या नारियल तेल के साथ मिलाकर भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
 
5. गुलाबजल फेस पैक के रूप में
गुलाबजल को फेस पैक में मिलाकर लगाने से त्वचा को गहराई से पोषण मिलता है। इसका उपयोग मुल्तानी मिट्टी, चंदन या बेसन के फेस पैक के साथ मिलाकर करने से अतिरिक्त तेल, गंदगी और डेड स्किन हट जाते हैं। यह चेहरे को नर्म बनाए रखता है। गुलाबजल की ठंडक त्वचा को तरोताजा करती है और पिंपल्स को भी कम करता है। हफ्ते में 2–3 बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरा साफ़, चमकदार और मुलायम बना रहता है। यह हर स्किन टाइप के लिए सुरक्षित और नैचरल होता है।
 
गुलाबजल घर पर बनाने की विधि:
गुलाबजल घर पर बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी गुलाबी रंग का हो जाए और पंखुड़ियाँ अपना रंग छोड़ दें, तो इसे छानकर किसी साफ बोतल में स्टोर कर लें। आपका शुद्ध और प्राकृतिक गुलाबजल तैयार है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/draft-add-your/article-16836

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.