गर्मियों में पिएं आम का जूस और रहें तंदुरुस्त

LIFESTYLE

आम का जूस पीने से ये जबरदस्त फायदे

गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है, और फलों का राजा आम भी बाजार में आ चुका है। गर्मी में आम का जूस तो सभी को पसंद होता है, लेकिन आम रस में ऐसे कई गुण होते हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आम में विटामिन C, विटामिन A, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बड़े लाभकारी होते हैं। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर में ठंडक पहुंचाता है। स्वाद और पोषकता से भरपूर आम का जूस गर्मियों में सबकी पहली पसंद होता है। आइए, इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
1. आम का जूस शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है
गर्मी में धूप के कारण पसीने के जरिए शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। लेकिन आम में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम इस कमी को पूरा करने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। आम में 80-85% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें प्राकृतिक स्वाद और शुगर होती है, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा देती है तथा गर्मी से राहत दिलाती है। आम का जूस और पन्ना दोनों ही शरीर को हाइड्रेट करने और लू से बचाने में मदद करते हैं।
 
2. इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
आम में विटामिन C और विटामिन A भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। विटामिन C संक्रमण से लड़ने की शक्ति बढ़ाता है, जबकि विटामिन A श्वसन तंत्र और त्वचा की सुरक्षा करता है। आम खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है। आम के जूस का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों से बचाव होता है।
 
3. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
आम में ऐसे कई गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को सही रखते हैं। इसमें फाइबर, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन तंत्र को संतुलित रखकर शरीर को स्वस्थ रखते हैं। यह पेट में गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में आवश्यक पोषक तत्व पहुंचते हैं और शरीर तरोताजा रहता है।
 
4. बीपी को नियंत्रित करने में मददगार
आम के रस में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है, जो बीपी को नियंत्रित करने में सहायता करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप संतुलित रहता है। आम में बीटा-कैरोटीन और अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को घटाते हैं। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है, जिससे BP नियंत्रित रहता है। हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर भी होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए, आम का जूस संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ बना रहे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण

गर्मियों में पिएं आम का जूस और रहें तंदुरुस्त

LIFESTYLE

गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी है, और फलों का राजा आम भी बाजार में आ चुका है। गर्मी में आम का जूस तो सभी को पसंद होता है, लेकिन आम रस में ऐसे कई गुण होते हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आम में विटामिन C, विटामिन A, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बड़े लाभकारी होते हैं। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और शरीर में ठंडक पहुंचाता है। स्वाद और पोषकता से भरपूर आम का जूस गर्मियों में सबकी पहली पसंद होता है। आइए, इसके फायदों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 
1. आम का जूस शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है
गर्मी में धूप के कारण पसीने के जरिए शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकल जाते हैं। लेकिन आम में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम इस कमी को पूरा करने में मदद करते हैं और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। आम में 80-85% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें प्राकृतिक स्वाद और शुगर होती है, जो शरीर को ताकत और ऊर्जा देती है तथा गर्मी से राहत दिलाती है। आम का जूस और पन्ना दोनों ही शरीर को हाइड्रेट करने और लू से बचाने में मदद करते हैं।
 
2. इम्यून सिस्टम मजबूत करता है
आम में विटामिन C और विटामिन A भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। विटामिन C संक्रमण से लड़ने की शक्ति बढ़ाता है, जबकि विटामिन A श्वसन तंत्र और त्वचा की सुरक्षा करता है। आम खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है, जिससे थकान और कमजोरी दूर होती है। आम के जूस का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों से बचाव होता है।
 
3. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
आम में ऐसे कई गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को सही रखते हैं। इसमें फाइबर, एंजाइम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन तंत्र को संतुलित रखकर शरीर को स्वस्थ रखते हैं। यह पेट में गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में आवश्यक पोषक तत्व पहुंचते हैं और शरीर तरोताजा रहता है।
 
4. बीपी को नियंत्रित करने में मददगार
आम के रस में पोटेशियम अधिक मात्रा में होता है, जो बीपी को नियंत्रित करने में सहायता करता है। इसमें मौजूद पोटैशियम शरीर से अतिरिक्त सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे रक्तचाप संतुलित रहता है। आम में बीटा-कैरोटीन और अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को घटाते हैं। यह तनाव को कम करने में भी सहायक होता है, जिससे BP नियंत्रित रहता है। हालांकि, इसका अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर भी होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए, आम का जूस संतुलित मात्रा में ही पीना चाहिए ताकि शरीर स्वस्थ बना रहे।
https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/drink-mango-juice-in-summer-and-stay-healthy/article-16497

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.