- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- वर्कआउट के बाद मसल्स दर्द से राहत पाने के आसान उपाय
वर्कआउट के बाद मसल्स दर्द से राहत पाने के आसान उपाय
LIFESTYLE
वर्कआउट या एक्सरसाइज के बाद मसल्स पेन होना कई लोगों के लिए आम बात है।
अक्सर हम अनजाने में कुछ गलतियां कर देते हैं, जिससे मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि वर्कआउट के दौरान और बाद में कुछ खास बातों का ध्यान रखा जाए, ताकि दर्द को कम किया जा सके और मसल्स की रिकवरी बेहतर हो।
मसल्स पेन क्यों होता है?
मेरठ के कंसल्टेंट ऑर्थोपेडिक्स डॉक्टर आजाद खान के मुताबिक, वर्कआउट के बाद मांसपेशियों में दर्द होना सामान्य है, खासकर जब आप कोई नई एक्सरसाइज करते हैं या लंबे समय बाद दोबारा वर्कआउट शुरू करते हैं। यह दर्द एक्सरसाइज के 12 से 24 घंटे बाद शुरू होता है और 2 से 3 दिन तक रह सकता है। इसका कारण है मांसपेशियों के छोटे-छोटे फाइबर्स का टूटना, जो शरीर अपने आप रिपेयर करता है। यही प्रक्रिया मसल्स के मजबूत होने का संकेत भी होती है।
एक्सपर्ट की सलाह — मसल्स पेन से कैसे बचें?
-
वर्कआउट से पहले वॉर्म-अप करें
शरीर को एक्सरसाइज के लिए तैयार करने के लिए वॉर्म-अप जरूरी है। इससे मांसपेशियां लचीली होती हैं और चोट लगने का खतरा कम रहता है। -
धीरे-धीरे वर्कआउट की तीव्रता बढ़ाएं
अचानक भारी एक्सरसाइज न करें। धीरे-धीरे अपनी क्षमता के अनुसार वर्कआउट का स्तर बढ़ाएं। -
कूल-डाउन और स्ट्रेचिंग करें
वर्कआउट के बाद मांसपेशियों को आराम देने के लिए स्ट्रेचिंग और कूल-डाउन जरूरी है, जिससे मसल्स पेन कम होता है। -
हाइड्रेशन का ध्यान रखें
शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद आवश्यक है। खूब पानी पिएं ताकि मांसपेशियों में थकान और दर्द कम हो। -
प्रोटीन युक्त संतुलित आहार लें
प्रोटीन मसल्स की मरम्मत में मदद करता है। वर्कआउट के बाद प्रोटीन से भरपूर आहार मसल्स रिकवरी के लिए जरूरी है। -
अच्छी नींद और आराम लें
मसल्स रिकवरी रात में नींद के दौरान सबसे अच्छी होती है। इसलिए पर्याप्त आराम और नींद लेना जरूरी है। -
वर्कआउट के बीच में ब्रेक लें
हफ्ते में कम से कम एक-दो दिन मसल्स को आराम दें ताकि वे ठीक से रिकवर कर सकें। -
दर्द होने पर उपाय करें
ज्यादा दर्द हो तो आइस पैक का उपयोग करें या हल्की मसाज करें। गर्म पानी से नहाने से भी आराम मिलता है। -
दवाओं का सही इस्तेमाल करें
पेनकिलर दवाएं डॉक्टर की सलाह के बिना न लें। यदि दर्द कई दिनों तक बना रहे या सूजन हो जाए, तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।
फिटनेस है एक निरंतर प्रक्रिया
डॉक्टर आजाद खान बताते हैं कि मसल्स पेन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, लेकिन ध्यान रखना जरूरी है। फिटनेस एक प्रोसेस है, जिसमें नियमित एक्सरसाइज के साथ सही खान-पान, आराम और हाइड्रेशन जरूरी हैं। यदि आप एक्सपर्ट की बताई इन सावधानियों को अपनाएंगे, तो मसल्स पेन की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी और आप बिना चोट या असुविधा के अपनी फिटनेस की यात्रा जारी रख पाएंगे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए