गर्मी में बनाकर खाएं ये 5 तरह की चटनी, सभी करेंगे जमकर तारीफ

LIFESTYLE

समर सीजन में ताजगी भरे स्वाद की चीजें खाने का मन करता है. आप गर्मी के लिए कुछ ऐसी ही टैंगी और चटपटी चटनियां ट्राई कर सकते हैं. जान लेते हैं पांच तरह की चटनी की रेसिपी.

गर्मी के दिनों में लोग लस्सी, टैंगी शरबत, मसालेदार छाछ, खीरा, रायता जैसी रिफ्रेशिंग चीजें खाना पसंद करते हैं. वहीं चटनी तो हर मौसम में पसंद की जाती है, जिससे खाने के स्वाद का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. मौसम के हिसाब से अलग-अलग तरह की चटनी बनाई जाती हैं. गर्मी के दिनों में टैंगी स्वाद वाली चटनी ज्यादा पसंद की जाती हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे गर्मी के सीजन के लिए ऐसी ही पांच तक तरह की चटनी की रेसिपी जो न सिर्फ स्वाद के मामले में कमाल हैं, बल्कि न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर हैं और रिफ्रेशिंग फील देती है.

चटनी को मसालों और हर्ब्स के साथ बनाया जाता है और तेल का इस्तेमाल भी न के बराबर किया जाता है, इसलिए इससे वेट बढ़ने का डर भी नहीं रहता है और ज्यादातर चटनी बनाने के लिए कच्ची चीजों का इस्तेमाल किया जाता है तो न्यूट्रिएंट्स भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं.

पुदीना की चटाखेदार चटनी

गर्मी के दिनों में पुदीना की चटनी कमाल की लगती है. इसे आप अरहर की दाल चावल के साथ खा सकते हैं या फिर पराठे रोटी के साथ भी खाई जा सकती है. पुदीना की चटनी बनाने के लिए पत्तियों को डंडियों से अलग करके धो लें. हरी मिर्च, जीरा, थोड़ा काला और थोड़ा सा सफेद नमक लें. खटास के लिए नींबू, इमली या फिर कच्चा आम इस्तेमाल करें. सारी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें. तैयार हो जाएगी आपकी मिंट चटनी.

इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनाएं

ये टैंगी चटनी भी आप अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं. इसके लिए इमली को गुनगुने पानी में भिगो दें और फिर इसके बीज निकाल लें. थोड़ा सा गुड़, सूखी लाल मिर्च, थोड़ा सा काला नमक, स्वादनुसार सफेद नमक, मिलाकर पीस लें. इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं. चटनी बनने के बाद एक छोटे चम्मच तेल को गर्म करें, इसमें हींग और जीरे का छौंक लगा दें.

कच्चे आम की चटनी

गर्मी में कच्चे आम की चटनी भी टेस्टी लगती है. इसके लिए आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें. थोड़ा सा गुड़, नमक, पुदीना, भुना जीरा लें और इसे पीस लें. आप चाहे तो इसमें राई का तड़का भी लगा सकते हैं.

टेस्टी महाराष्ट्रीयन थेचा

महाराष्ट्रीयन थेचा हर मौसम में स्वादिष्ट लगता है. इसके लिए हरा धनिया काट लें. हरी मिर्च के डंठल अलग कर लें. थोड़ी सी मूंगफली ले लें. पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें मूंगफली को रोस्ट करें. साथ में जीरा तड़काएं और बाकी सभी चीजें भी डाल दें. हल्का पकाने के बाद इसे दरदरा पीसें. इसके बाद आप नींबू का रस मिलाएं. टैंगी स्वाद के लिए आप नींबू की जगह कच्चे आम को थेचा के साथ पीस सकते हैं.

टमाटर की रिफ्रेशिंग चटनी

टमाटर की चटनी भी गर्मी में कमाल की लगती है. इसके लिए छोटे टुकड़ों में टमाटर काट लें, साथ में प्याज काटे. थोड़ा सा लहसुन भी काट लें, हरी मिर्च भी काट लें. अब पैन में छोटा चम्मच तेल गर्म करके इसमें जीरा और राई डालकर चटखा लें. प्याज-लहसुन को गोल्डन भूनें फिर हरी मिर्च डालें और टमाटर डालने के बाद स्वाद के मुताबिक नमक और थोड़ी सी लाल मिर्च डालकर ढककर पकाएं. ये चटनी 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है तो थोड़ा गुड़ एड कर सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Apr 2025 By दैनिक जागरण

गर्मी में बनाकर खाएं ये 5 तरह की चटनी, सभी करेंगे जमकर तारीफ

LIFESTYLE

गर्मी के दिनों में लोग लस्सी, टैंगी शरबत, मसालेदार छाछ, खीरा, रायता जैसी रिफ्रेशिंग चीजें खाना पसंद करते हैं. वहीं चटनी तो हर मौसम में पसंद की जाती है, जिससे खाने के स्वाद का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है. मौसम के हिसाब से अलग-अलग तरह की चटनी बनाई जाती हैं. गर्मी के दिनों में टैंगी स्वाद वाली चटनी ज्यादा पसंद की जाती हैं. इस आर्टिकल में हम जानेंगे गर्मी के सीजन के लिए ऐसी ही पांच तक तरह की चटनी की रेसिपी जो न सिर्फ स्वाद के मामले में कमाल हैं, बल्कि न्यूट्रिएंट्स से भी भरपूर हैं और रिफ्रेशिंग फील देती है.

चटनी को मसालों और हर्ब्स के साथ बनाया जाता है और तेल का इस्तेमाल भी न के बराबर किया जाता है, इसलिए इससे वेट बढ़ने का डर भी नहीं रहता है और ज्यादातर चटनी बनाने के लिए कच्ची चीजों का इस्तेमाल किया जाता है तो न्यूट्रिएंट्स भी भरपूर मात्रा में मिलते हैं.

पुदीना की चटाखेदार चटनी

गर्मी के दिनों में पुदीना की चटनी कमाल की लगती है. इसे आप अरहर की दाल चावल के साथ खा सकते हैं या फिर पराठे रोटी के साथ भी खाई जा सकती है. पुदीना की चटनी बनाने के लिए पत्तियों को डंडियों से अलग करके धो लें. हरी मिर्च, जीरा, थोड़ा काला और थोड़ा सा सफेद नमक लें. खटास के लिए नींबू, इमली या फिर कच्चा आम इस्तेमाल करें. सारी चीजों को अच्छी तरह से पीस लें. तैयार हो जाएगी आपकी मिंट चटनी.

इमली की खट्टी-मीठी चटनी बनाएं

ये टैंगी चटनी भी आप अलग-अलग तरीके से खा सकते हैं. इसके लिए इमली को गुनगुने पानी में भिगो दें और फिर इसके बीज निकाल लें. थोड़ा सा गुड़, सूखी लाल मिर्च, थोड़ा सा काला नमक, स्वादनुसार सफेद नमक, मिलाकर पीस लें. इस मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं. चटनी बनने के बाद एक छोटे चम्मच तेल को गर्म करें, इसमें हींग और जीरे का छौंक लगा दें.

कच्चे आम की चटनी

गर्मी में कच्चे आम की चटनी भी टेस्टी लगती है. इसके लिए आम को छीलकर टुकड़ों में काट लें. थोड़ा सा गुड़, नमक, पुदीना, भुना जीरा लें और इसे पीस लें. आप चाहे तो इसमें राई का तड़का भी लगा सकते हैं.

टेस्टी महाराष्ट्रीयन थेचा

महाराष्ट्रीयन थेचा हर मौसम में स्वादिष्ट लगता है. इसके लिए हरा धनिया काट लें. हरी मिर्च के डंठल अलग कर लें. थोड़ी सी मूंगफली ले लें. पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें. इसमें मूंगफली को रोस्ट करें. साथ में जीरा तड़काएं और बाकी सभी चीजें भी डाल दें. हल्का पकाने के बाद इसे दरदरा पीसें. इसके बाद आप नींबू का रस मिलाएं. टैंगी स्वाद के लिए आप नींबू की जगह कच्चे आम को थेचा के साथ पीस सकते हैं.

टमाटर की रिफ्रेशिंग चटनी

टमाटर की चटनी भी गर्मी में कमाल की लगती है. इसके लिए छोटे टुकड़ों में टमाटर काट लें, साथ में प्याज काटे. थोड़ा सा लहसुन भी काट लें, हरी मिर्च भी काट लें. अब पैन में छोटा चम्मच तेल गर्म करके इसमें जीरा और राई डालकर चटखा लें. प्याज-लहसुन को गोल्डन भूनें फिर हरी मिर्च डालें और टमाटर डालने के बाद स्वाद के मुताबिक नमक और थोड़ी सी लाल मिर्च डालकर ढककर पकाएं. ये चटनी 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है. खट्टा-मीठा स्वाद पसंद है तो थोड़ा गुड़ एड कर सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/eat-these-5-types-of-chutney-in-summer-and-will/article-17059

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.