30 की उम्र के बाद रोज खाएं ये चीजें, नहीं घटेगा कोलेजन

LIFESTYLE

कोलेजन हमारे शरीर के लिए एक अहम प्रोटीन है. इसकी कमी से चेहरे , बालों और हड्डियों में कई दिक्कतें आ सकती हैं. अगर आपकी उम्र 30 साल या उससे ज्यादा है तो आपको अपनी डाइट में कुछ जरूरी फूड्स शामिल करने की जरूरत है जिससे कोलेजन लेवल को बरकरार रखा जा सके.

. इस उम्र में करियर, परिवार और निजी जीवन में कई बदलाव आते हैं. साथ ही, इस दौर में शरीर में भी कई अंदरूनी बदलाव होने लगते हैं, खासतौर पर स्किन हेल्थ पर असर दिखने लगता है. कोलेजन जो त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखता है, वो उम्र बढ़ने के साथ धीरे-धीरे कम होने लगता है. इसका असर चेहरे पर झुर्रियों, त्वचा की ढीलापन और ग्लोग कम हो जाता है.

लेकिन अच्छी खबर ये है कि कोलेजन की कमी को सही खान-पान से रोका जा सकता है. सही डाइट लेने से स्किन हेल्दी और यंग बनी रहती है, साथ ही बाल और जोड़ों की सेहत भी बेहतर होती है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां और चमकदार बनी रहे, तो 30 की उम्र के बाद अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजों को जरूर शामिल करें. चलिए बताते हैं कोलेजन बढ़ाने के लिए आप क्या खा सकती हैं?

कोलेजन को बनाए रखने के लिए खाएं ये फूड्स

1. विटामिन C से भरपूर फूड्स-कोलेजन के प्रोडक्शन में विटामिन C सबसे अहम भूमिका निभाता है. ये त्वचा को डैमेज से बचाने और उसे हेल्दी रखने में मदद करता है. कोलेजन को बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाएं, जिसमें आंवला, संतरा, नींबू, कीवी, पपीता, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च शामिल हैं.

2. प्रोटीन रिच फूड्स- कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, इसलिए शरीर को सही क्वांटिटी में प्रोटीन मिलना जरूरी है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स एक करने चाहिए. जिसके लिए आप पनीर, दही, मूंग दाल, राजमा, चना, सोयाबीन, टोफू और नट्स खा सकती हैं.

3. हड्डियों और जोड़ों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड- ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को अंदर से पोषण देता है और झुर्रियों को रोकता है. इसलिए बॉडी में ओमेगा 3 फैटी एसिड का होना भी जरूरी है. इसे बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट, सूरजमुखी के बीज और एवोकाडो जैसी चीजें शामिल करनी होगी.

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स- एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और स्किन को एजिंग से बचाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट फूड्स खाने कोलेजन बढ़ाने में मदद मिलती है. जिसके लिए आप गाजर, चुकंदर, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, डार्क चॉकलेट को अपनी डाइट में चुन सकती हैं.

5. बायोटिन और जिंक से भरपूर चीजें- बायोटिन और जिंक स्किन, हेयर और नेल्स को मजबूत बनाते हैं. इसके लिए बादाम, कद्दू के बीज, तिल, मशरूम, अंडे की सफेदी, ओट्स जैसी चीजें खाएं.

कोलेजन के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

ज्यादा शुगर और जंक फूड कोलेजन को तेजी से खत्म कर सकते हैं. इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड और डीप फ्राइड चीजों से भी बचना चाहिए. वहीं जरूरत से ज्यादा कॉफी और अल्कोहल भी स्किन हेल्थ को खराब कर सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

30 की उम्र के बाद रोज खाएं ये चीजें, नहीं घटेगा कोलेजन

LIFESTYLE

. इस उम्र में करियर, परिवार और निजी जीवन में कई बदलाव आते हैं. साथ ही, इस दौर में शरीर में भी कई अंदरूनी बदलाव होने लगते हैं, खासतौर पर स्किन हेल्थ पर असर दिखने लगता है. कोलेजन जो त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रखता है, वो उम्र बढ़ने के साथ धीरे-धीरे कम होने लगता है. इसका असर चेहरे पर झुर्रियों, त्वचा की ढीलापन और ग्लोग कम हो जाता है.

लेकिन अच्छी खबर ये है कि कोलेजन की कमी को सही खान-पान से रोका जा सकता है. सही डाइट लेने से स्किन हेल्दी और यंग बनी रहती है, साथ ही बाल और जोड़ों की सेहत भी बेहतर होती है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां और चमकदार बनी रहे, तो 30 की उम्र के बाद अपनी डाइट में कुछ जरूरी चीजों को जरूर शामिल करें. चलिए बताते हैं कोलेजन बढ़ाने के लिए आप क्या खा सकती हैं?

कोलेजन को बनाए रखने के लिए खाएं ये फूड्स

1. विटामिन C से भरपूर फूड्स-कोलेजन के प्रोडक्शन में विटामिन C सबसे अहम भूमिका निभाता है. ये त्वचा को डैमेज से बचाने और उसे हेल्दी रखने में मदद करता है. कोलेजन को बढ़ाने के लिए विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाएं, जिसमें आंवला, संतरा, नींबू, कीवी, पपीता, स्ट्रॉबेरी और शिमला मिर्च शामिल हैं.

2. प्रोटीन रिच फूड्स- कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, इसलिए शरीर को सही क्वांटिटी में प्रोटीन मिलना जरूरी है. ऐसे में आपको अपनी डाइट में प्रोटीन रिच फूड्स एक करने चाहिए. जिसके लिए आप पनीर, दही, मूंग दाल, राजमा, चना, सोयाबीन, टोफू और नट्स खा सकती हैं.

3. हड्डियों और जोड़ों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड- ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को अंदर से पोषण देता है और झुर्रियों को रोकता है. इसलिए बॉडी में ओमेगा 3 फैटी एसिड का होना भी जरूरी है. इसे बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में अलसी के बीज, चिया सीड्स, अखरोट, सूरजमुखी के बीज और एवोकाडो जैसी चीजें शामिल करनी होगी.

4. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फूड्स- एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और स्किन को एजिंग से बचाते हैं. एंटीऑक्सीडेंट फूड्स खाने कोलेजन बढ़ाने में मदद मिलती है. जिसके लिए आप गाजर, चुकंदर, टमाटर, हरी पत्तेदार सब्जियां, डार्क चॉकलेट को अपनी डाइट में चुन सकती हैं.

5. बायोटिन और जिंक से भरपूर चीजें- बायोटिन और जिंक स्किन, हेयर और नेल्स को मजबूत बनाते हैं. इसके लिए बादाम, कद्दू के बीज, तिल, मशरूम, अंडे की सफेदी, ओट्स जैसी चीजें खाएं.

कोलेजन के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

ज्यादा शुगर और जंक फूड कोलेजन को तेजी से खत्म कर सकते हैं. इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड और डीप फ्राइड चीजों से भी बचना चाहिए. वहीं जरूरत से ज्यादा कॉफी और अल्कोहल भी स्किन हेल्थ को खराब कर सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/eat-these-things-daily-after-the-age-of-30-collagen/article-12621

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.