- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- रोज खाएं 5 बटन मशरूम, हार्ट डिजीज और कैंसर से हो सकता है बचाव ! रिसर्च में सनसनीखेज खुलासा
रोज खाएं 5 बटन मशरूम, हार्ट डिजीज और कैंसर से हो सकता है बचाव ! रिसर्च में सनसनीखेज खुलासा
Health News
बटन जैसी शेप के मशरूम को बटन मशरूम कहा जाता है. मशरूम में कुछ पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो कैंसर, हार्ट डिजीज और डिमेंशिया जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. रोज मशरूम खाने से सेहत को कमाल के फायदे मिल सकते हैं.
शरूम खाने के हजारों फायदे आपने सुने होंगे, क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. मशरूम में तमाम विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. एक हालिया रिसर्च में दावा किया गया है कि प्रतिदिन 5 बटन मशरूम खाने से हार्ट डिजीज, कैंसर और डिमेंशिया जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद मिल सकती है. यह स्टडी बताती है कि मशरूम में दो खास एंटीऑक्सीडेंट्स एर्गोथियोनीन और ग्लूटाथियोन पाए जाते हैं, जो शरीर में होने वाले ‘फ्री रेडिकल्स’ को निष्क्रिय करते हैं.
अमेरिका में पेन स्टेट सेंटर फॉर प्लांट एंड मशरूम प्रोडक्ट्स फॉर हेल्थ के डायरेक्टर प्रोफेसर रॉबर्ट बीलमैन ने बताया कि शोध में यह पाया गया है कि मशरूम एंटीऑक्सीडेंट्स का सबसे बड़ा स्रोत हैं. ये दो एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को उम्र बढ़ने की प्रक्रिया और अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. मशरूम में पोषक तत्वों की भरमार होती है, जो शरीर की रक्षा करने में मदद करते हैं. दुनिया में मशरूम की 14000 से ज्यादा किस्में हैं. इनमें कुछ जहरीले होते हैं, तो कुछ खाने लायक होते हैं. बटन मशरूम भारत में खाया जाने वाला सबसे कॉमन मशरूम है. बटन मशरूम हर जगह आसानी से उपलब्ध होते हैं.
कोयंबटूर स्थित मशरूम फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अनुसार मशरूम प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन से भरपूर होते हैं, लेकिन इनमें कैलोरी बहुत कम होती है. इस कारण से हार्ट डिजीज और डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. मशरूम अन्य आहारों जैसे अनाज, फल और सब्जियों की तुलना में प्रोटीन में ज्यादा समृद्ध होते हैं, और पकाकर खाने पर भी इनमें प्रोटीन की मात्रा बनी रहती है. बटन मशरूम विटामिन बी, विटामिन डी, सेलेनियम, तांबा, पोटेशियम जैसे खनिज और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होता है.
मशरूम को ‘सुपरफूड’ माना जाना चाहिए क्योंकि यह न तो फल है और न ही सब्जी, लेकिन इसके अंदर ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में ऑक्सीकरण तनाव को कम करने में मदद करते हैं. जब हम खाने से एनर्जी प्राप्त करते हैं, तो शरीर में ‘फ्री रेडिकल्स’ पैदा होते हैं, जो कोशिकाओं, प्रोटीन और यहां तक कि डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इसलिए एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपाई से इस ऑक्सीकरण तनाव से बचाव किया जा सकता है. बटन मशरूम के अलावा ऑयस्टर मशरूम भी बहुत लोकप्रिय है, जो कम कैलोरी और हाई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते है. भारत में शिटेक मशरूम, कॉर्डिसेप्स मशरूम, लायन मेन मशरूम, रीशी मशरूम और चागा मशरूम भी पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए