इस गर्मी बच्चों को खिलाएं आम के लड्डू, स्वाद और सेहत का मजेदार मेल!

Lifestyle

गर्मियों का मौसम हो और आम की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। आम को यूं ही फलों का राजा नहीं कहा जाता — उसका मीठा स्वाद, सुगंध और पौष्टिकता हर उम्र के लोगों को पसंद आती है। लेकिन इस बार आम सिर्फ आमरस या आम पापड़ तक सीमित न रखें, बल्कि कुछ नया ट्राई करें — मैंगो लड्डू!

ये लड्डू न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। बच्चे तो इनकी डिमांड बार-बार करेंगे ही, घर के बड़े भी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।

आम के लड्डू बनाने की सामग्री:

  • 2 पके आम (दशहरी, बंबईया या बिना रेशे वाली मीठी किस्म)

  • 1 कच्चा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

  • 1/4 कप मिल्क पाउडर

  • 2 चम्मच देसी घी

  • 2 चम्मच चीनी (स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)

  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

  • थोड़े से पिस्ता व काजू (गार्निशिंग व मिक्स के लिए)

आम के लड्डू बनाने की आसान विधि:

  1. आम को धोकर उसका गूदा निकाल लें और मिक्सर में डालें।

  2. उसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।

  3. अब कद्दूकस किया नारियल हल्की आंच पर पैन में भूनें ताकि उसकी नमी निकल जाए।

  4. फिर उसमें आम का पल्प और मिल्क पाउडर डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें।

  5. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो देसी घी और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें।

  6. गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

ऐसे बनाएं सुंदर और स्वादिष्ट लड्डू:

  • मिश्रण जब गूंथने योग्य हो जाए, तब हाथों में थोड़ा-थोड़ा लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें।

  • इन लड्डुओं को सूखे नारियल में लपेटें और ऊपर से कटे हुए काजू-पिस्ता से सजाएं।

  • इन्हें 3-4 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है।

सेहत के नजरिए से भी बेहतर विकल्प:

इन लड्डुओं में आम की नेचुरल मिठास के चलते बहुत अधिक चीनी डालने की जरूरत नहीं होती, जिससे ये बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक बन जाते हैं। देसी घी, नारियल और ड्राई फ्रूट्स मिलकर इन्हें पोषण से भरपूर बनाते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इस गर्मी बच्चों को खिलाएं आम के लड्डू, स्वाद और सेहत का मजेदार मेल!

Lifestyle

ये लड्डू न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होते हैं, बल्कि इन्हें बनाना भी बेहद आसान है। बच्चे तो इनकी डिमांड बार-बार करेंगे ही, घर के बड़े भी तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।

आम के लड्डू बनाने की सामग्री:

  • 2 पके आम (दशहरी, बंबईया या बिना रेशे वाली मीठी किस्म)

  • 1 कच्चा नारियल (कद्दूकस किया हुआ)

  • 1/4 कप मिल्क पाउडर

  • 2 चम्मच देसी घी

  • 2 चम्मच चीनी (स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं)

  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

  • थोड़े से पिस्ता व काजू (गार्निशिंग व मिक्स के लिए)

आम के लड्डू बनाने की आसान विधि:

  1. आम को धोकर उसका गूदा निकाल लें और मिक्सर में डालें।

  2. उसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।

  3. अब कद्दूकस किया नारियल हल्की आंच पर पैन में भूनें ताकि उसकी नमी निकल जाए।

  4. फिर उसमें आम का पल्प और मिल्क पाउडर डालें और धीमी आंच पर चलाते रहें।

  5. जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो देसी घी और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिला लें।

  6. गैस बंद करके मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

ऐसे बनाएं सुंदर और स्वादिष्ट लड्डू:

  • मिश्रण जब गूंथने योग्य हो जाए, तब हाथों में थोड़ा-थोड़ा लेकर गोल-गोल लड्डू बना लें।

  • इन लड्डुओं को सूखे नारियल में लपेटें और ऊपर से कटे हुए काजू-पिस्ता से सजाएं।

  • इन्हें 3-4 दिन तक फ्रिज में स्टोर करके रखा जा सकता है।

सेहत के नजरिए से भी बेहतर विकल्प:

इन लड्डुओं में आम की नेचुरल मिठास के चलते बहुत अधिक चीनी डालने की जरूरत नहीं होती, जिससे ये बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक बन जाते हैं। देसी घी, नारियल और ड्राई फ्रूट्स मिलकर इन्हें पोषण से भरपूर बनाते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/feed-this-summer-children-mango-ladoos-taste-and-funny-mail/article-25794

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.