गर्मी में पाना है कूल और स्टाइलिश लुक, इन 5 स्टाइलिंग टिप्स का रखें ध्यान

LIFESTYLE

मौसम के हिसाब से फैशन भी बदलता है. गर्मी में लोग ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते हैं जो स्टाइलिश दिखाने के साथ ही आरामदायक भी महसूस करवाएं. इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.

गर्मी के मौसम की दस्तक से स्वेटर्स को पैक करके रख दिया गया गया है और पहनावे में बदलाव आना शुरू हो गया है. हर मौसम का पहनावा अलग होता है, वैसे तो सबसे जरूरी है कि कंफर्ट के हिसाब से कपड़े पहने जाएं, लेकिन लड़कियां अपने स्टाइल का खास ध्यान रखती हैं. वैसे तो सेलिब्रिटी फैशन ट्रेंड को लेकर काफी क्रेज रहता है, लेकिन फिर भी कुछ छोटी बातें आपको पता होना जरूरी है. गर्मी के दिनों में अगर आप इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहती हैं कि आरामदायक कपड़ों में स्टाइल का तड़का कैसे लगाया जाए तो आपको कुछ सिंपल टिप्स और ट्रिक्स पता होनी चाहिए.

मौसम के मुताबिक, अपनी वार्डरोब में कपड़े एड करना जरूरी है. इसके लिए सही रंगों के चुनाव से लेकर कपड़ों के फैब्रिक तक का ध्यान रखना जरूरी होता है, क्योंकि फैशन ट्रेंड को फॉलो करने के साथ ही कंफर्ट का भी ध्यान रखना चाहिए. तभी आप खुद को कॉन्फिडेंट महसूस कर पाएंगी. चलिए जान लेते हैं गर्मियों के कुछ स्टाइलिंग टिप्स.

सबसे पहले कंफर्ट का ध्यान रखना जरूरी

गर्मी में पसीने की समस्या सभी को परेशान करती है. ऐसे में जरूरी है कि आप कपड़ों की फिटिंग का ध्यान रखें. अपनी वार्डरोब से ज्यादा फिट कपड़े हटा दें और उसकी जगह ऐसे कपड़े पहनें जो थोड़े लूज हो. हालांकि ज्यादा ढीले कपड़े पहनने से बचें. अपनी वार्डरोब में आप गर्मियों के लिए ओवर साइज टीशर्ट-शर्ट, प्लाजो, प्लीटेड और फ्रिल स्कर्ट, लिनन जैकेट्स, लूज कुर्तियां, वाइड, कार्गो जींस, मिडी और मैक्सी ड्रेसेस एड कर सकती हैं.

आउटफिट के कलर और प्रिंट का ध्यान

मौसम के हिसाब से कपड़ों का सही कलर चुनना जरूरी होता है. गर्मी में न्यूट्रल कलर पहनने चाहिए. ये आंखों को ठंडक का अहसास करवाते हैं. इसके लिए आप लाइट ग्रीन, यलो, बकाइन, बेबी पिंक कलर, स्काई और टरक्वायज ब्लू, बेज कलर, ग्रे कलर, चुन सकती हैं. वही वाइट तो गर्मियों के लिए बेस्ट कलर माना जाता है. गर्मी के लिए प्रिंटेड कपड़े बेहतरीन रहते हैं. खास ओकेजन के हिसाब से आप लाइट एम्ब्रॉयडरी वर्क किए कपड़े पहन सकती हैं. फ्लोरल प्रिंट को आप अपनी वार्डरोब में जरूर जगह दें. ये प्रिंट गर्मी से मानसून तक के लिए बेस्ट रहते हैं.

इन फैब्रिक को दें वार्डरोब में जगह

गर्मी के मौसम में कॉटन के अलावा आप रेयॉन, सिल्क, ऑर्गेंजा सिल्क, जॉर्जेट, शिफॉन, लिनन जैसे फैब्रिक को जगह दे सकते हैं. इन फैब्रिक की साड़ियों से लेकर सूट और वेस्टर्न अटायर तक बेहतरीन लगते हैं, जो आपको समर सीजन में कूल लुक देने हेल्प फुल रहेंगे.

खास ओकेजन के लिए लुक

गर्मी के मौसम में खास ओकेजन के लिए अटायर चुनते वक्त थोड़ी परेशानी हो सकती है, हालांकि ये इतना मुश्किल भी नहीं है. इवनिंग पार्टी है या फिर वेडिंग के लिए लुक क्रिएट करना है तो गर्मी में आप सिल्वर, गोल्डन, मैटेलिक मेहंदी ग्रीन, ऑलिव ग्रीन, कलर्स चुन सकती हैं. वेडिंग के लिए आप न्यूट्रल कलर के मैचिंग एम्ब्रॉयडरी वाले आउटफिट जैसे अनारकली सूट, को-ऑर्ड सेट, लाइट जरी वर्क लहंगा, ऑर्गेंजा सिल्क साड़ी चुन सकती हैं तो वहीं इवनिंग पार्टी में वन शोल्डर मिडी ड्रेस, रफल ड्रेस, स्ट्रैपी मैक्सी ड्रेस विद लिनन जैकेट, ट्राई कर सकती हैं.

एक्सेसरीज-मेकअप रखें ऐसा

गर्मी के दिनों में कपड़ों के चुनाव के साथ ही एक्सेसरीज और मेकअप की चॉइस पर ध्यान देना भी जरूरी होता है. गर्मी के दिनों में लाइट वेट ज्वेलरी कैरी करनी चाहिए. इससे लुक में एलिगेंस भी एड होता है और ये आपके लिए आरामदायक भी रहता है. आप गर्मी में कलरफुल ज्वेलरी चुन सकती हैं, जैसे सॉफ्ट पिंक, कोरल, सिल्वर ज्वेलरी, कलरफुल बीड्स की फंकी ज्वेलरी बढ़िया लुक देती है. आप गर्मी की एक्सेसरीज में स्टड ईयरिंग्स, शैल ईयरिंग्स, पर्ल ड्रॉप ईयररिंग, sea इंस्पायर कोरल ब्रेसलेट, मरमेड रिंग, फूल-पत्तियों के पैटर्न वाले नेकपीस शामिल कर सकती हैं. गर्मी में लाइट मेकअप लुक ज्यादा बेहतर रहता है. पसीने से मेकअप खराब न हो इसके लिए वाटरप्रूफ मेकअप प्रोडक्ट चुनने चाहिए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/get-cool-and-stylish-look-in-summer-keep-these-5/article-16074

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.