लाल गुलाब के साथ पार्टनर को दें ये सस्ते गिफ्ट, बजट भी नहीं बिगड़ेगा

LIFESTYLE

वैलेंटाइन वीक में कपल्स अपने पार्टनर को लाल गुलाब देकर अपनी फीलिंग्स शेयर करते हैं. लेकिन क्या हो अगर गुलाब के साथ एक प्यारा-सा गिफ्ट भी दिया जाए? इससे न सिर्फ आपका प्यार और गहरा हो जाएगा, बल्कि आपका पार्टनर भी खास महसूस करेगा. आज हम आपको बजट फ्रेंडली गिफ्ट्स आइडिया दे रहे हैं.

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है. रोज डे पर सिर्फ गुलाब देकर पार्टनर को खुश कर दिया जाए इतना काफी नहीं है उसके साथ कोई गिफ्ट दे दिया जाए तो ये पल और भी खास बन सकता है. अगर आप सोच रहे हैं कि अच्छा गिफ्ट खरीदने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. प्यार को जाहिर करने के लिए महंगे तोहफों की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे लेकिन सोच-समझकर दिए गए गिफ्ट्स भी आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.

तो अगर आप कम बजट में अपने प्यार को खास महसूस कराना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं. ये गिफ्ट्स न सिर्फ आपकी जेब पर हल्के पड़ेंगे, बल्कि आपकी फीलिंग्स को भी खूबसूरती से बयां करेंगे.

1. हाथ से लिखा लव लेटर या नोट

आज के डिजिटल जमाने में हाथ से लिखा हुआ लेटर या नोट सबसे इमोशनल और अनमोल तोहफा हो सकता है. आप अपने दिल की बात एक प्यारे से कागज पर लिखकर अपने पार्टनर को दे सकते हैं. अगर आप क्रिएटिव हैं, तो इसे और भी खास बनाने के लिए रंगीन पेन, छोटे-छोटे स्केच या फोटो भी जोड़ सकते हैं. साथ में एक लाल गुलाब रखकर इसे रोमांटिक टच दें.

2. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या हैंडमेड कार्ड

एक छोटा और सुंदर फोटो फ्रेम जिसमें आप दोनों की कोई खूबसूरत याद हो, ये गिफ्ट हमेशा के लिए एक यादगार तोहफा बन सकता है. अगर आप ज्यादा क्रिएटिव हैं, तो घर पर ही हैंडमेड कार्ड बना सकते हैं, जिसमें कुछ खूबसूरत मेसेज लिख सकते हैं. ये गिफ्ट भले ही सस्ता हो, लेकिन इसमें आपकी मेहनत और प्यार झलकता है. इसे आप सिर्फ 100-200 रुपये में बना सकते हैं.

3. कस्टमाइज्ड कीचेन या कपल ब्रेसलेट

बाजार में आपको आसानी से कपल कीचेन या ब्रेसलेट मिल सकते हैं, जिन पर आप दोनों के नाम या कोई खास तारीख लिखवा सकते हैं. ये छोटा लेकिन बेहद खास तोहफा होगा, जिसे आपका पार्टनर हमेशा अपने पास रखेगा. इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं. ये आपको सिर्फ 100-200 रुपये में मिल जाएगा.

4. कस्टमाइज्ड कॉफी मग

आज कल कस्टमाइज्ड कॉफी मग और टी-शर्ट काफी ट्रेंड में है . इस मग पर आप पार्टनर के साथ की फोटो या अपनी कोई खास तारीख को प्रिंट करवा सकते हैं. इसके साथ एक गुलाब देकर जब आप अपने पार्टनर को देंगे तो उन्हें काफी स्पेशल फील होगा. इसे बनवाने में आपको सिर्फ 200 -250 रुपये ही खर्च करने होंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Feb 2025 By दैनिक जागरण

लाल गुलाब के साथ पार्टनर को दें ये सस्ते गिफ्ट, बजट भी नहीं बिगड़ेगा

LIFESTYLE

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत रोज डे से होती है. रोज डे पर सिर्फ गुलाब देकर पार्टनर को खुश कर दिया जाए इतना काफी नहीं है उसके साथ कोई गिफ्ट दे दिया जाए तो ये पल और भी खास बन सकता है. अगर आप सोच रहे हैं कि अच्छा गिफ्ट खरीदने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. प्यार को जाहिर करने के लिए महंगे तोहफों की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटे-छोटे लेकिन सोच-समझकर दिए गए गिफ्ट्स भी आपके पार्टनर के चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं.

तो अगर आप कम बजट में अपने प्यार को खास महसूस कराना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज लेकर आए हैं. ये गिफ्ट्स न सिर्फ आपकी जेब पर हल्के पड़ेंगे, बल्कि आपकी फीलिंग्स को भी खूबसूरती से बयां करेंगे.

1. हाथ से लिखा लव लेटर या नोट

आज के डिजिटल जमाने में हाथ से लिखा हुआ लेटर या नोट सबसे इमोशनल और अनमोल तोहफा हो सकता है. आप अपने दिल की बात एक प्यारे से कागज पर लिखकर अपने पार्टनर को दे सकते हैं. अगर आप क्रिएटिव हैं, तो इसे और भी खास बनाने के लिए रंगीन पेन, छोटे-छोटे स्केच या फोटो भी जोड़ सकते हैं. साथ में एक लाल गुलाब रखकर इसे रोमांटिक टच दें.

2. पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम या हैंडमेड कार्ड

एक छोटा और सुंदर फोटो फ्रेम जिसमें आप दोनों की कोई खूबसूरत याद हो, ये गिफ्ट हमेशा के लिए एक यादगार तोहफा बन सकता है. अगर आप ज्यादा क्रिएटिव हैं, तो घर पर ही हैंडमेड कार्ड बना सकते हैं, जिसमें कुछ खूबसूरत मेसेज लिख सकते हैं. ये गिफ्ट भले ही सस्ता हो, लेकिन इसमें आपकी मेहनत और प्यार झलकता है. इसे आप सिर्फ 100-200 रुपये में बना सकते हैं.

3. कस्टमाइज्ड कीचेन या कपल ब्रेसलेट

बाजार में आपको आसानी से कपल कीचेन या ब्रेसलेट मिल सकते हैं, जिन पर आप दोनों के नाम या कोई खास तारीख लिखवा सकते हैं. ये छोटा लेकिन बेहद खास तोहफा होगा, जिसे आपका पार्टनर हमेशा अपने पास रखेगा. इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं. ये आपको सिर्फ 100-200 रुपये में मिल जाएगा.

4. कस्टमाइज्ड कॉफी मग

आज कल कस्टमाइज्ड कॉफी मग और टी-शर्ट काफी ट्रेंड में है . इस मग पर आप पार्टनर के साथ की फोटो या अपनी कोई खास तारीख को प्रिंट करवा सकते हैं. इसके साथ एक गुलाब देकर जब आप अपने पार्टनर को देंगे तो उन्हें काफी स्पेशल फील होगा. इसे बनवाने में आपको सिर्फ 200 -250 रुपये ही खर्च करने होंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/give-this-cheap-gift-budget-to-the-partner-with-red/article-9585

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.