ईद के दिन घर पर बनाएं ये शरबत, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान

LIFESTYLE

ईद के दिन घर पर कई तरह के स्वादिष्ट पकवान के साथ ही शरबत भी बनाया जाता है. आज हम आपको यहां कुछ ऐसे शरबत बताने जा रहे हैं जिन्हें बनाना आसान है, साथ ही ये आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. आप मेहमानों के लिए ये स्वादिष्ट शरबत बना सकते हैं.

ईद के दिन घर आने वाले मेहमानों के लिए कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं. खासकर सेवइयां, बिरयानी या फिर कोरमा जैसी कई चीजें ईद के मौके पर जरूर बनाई जाती हैं. वहीं इसके अलावा ईद पर शरबत भी जरूर बनाया जाता है. इन दिनों गर्मी बढ़ने लगी है इसलिए इस दिनों आप कुछ ऐसे शरबत बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी हों.

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे शरबत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप ईद के दिन घर पर बना सकते हैं. इन स्वादिष्ट शरबत को बनाना काफी आसान है , साथ ही ये शरबत पीने से बाद मेहमान भी इसका तारीफ तो जरूर करेंगे.

गुलाब शरबत

गुलाब शरबत बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को धोकर साफ कर लें. पानी में इन पंखुड़ियों को लगभग 10 मिनट तक उबालें जब तक कि वे अपना रंग और सुगंध पानी में न छोड़ दें. पैन को गैस से उतार लें और गुलाब जल को ठंडा होने दें. ठंडा होने पर, गुलाब की पंखुड़ियां निकालने के लिए इस छान लें. गुलाब जल में कच्चा शहद या अपनी पसंद का स्वीटनर मिलाएं और पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं और ठंडा होने के लिए रख दें. लीजिए बनकर तैयार है गुलाब का शरबत. गुलाब का दूध बनाने के लिए आप ठंडे गिलास दूध में गुलाब शरबत भी मिला सकते हैं.

तरबूज शरबत

सबसे पहले तरबूज को अच्छे से धोकर उसके बीज निकाल लें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक ब्लेंडर में तरबूज के टुकड़े डालें और इसे अच्छी से पीसकर तरबूज का जूस बना लें. अब इसमें चीनी या फिर शहद डालें और इसे फिर से ब्लेंड करें ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप जूस में नींबू का रस और काला नमक डालें मिला सकते हैं. जूस को अच्छे से मिक्स कर लें. जूस को गिलास में डालें, और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा तरबूज का शरबत सर्व करें.

बेल शरबत

इस शरबत को बनाने के लिए सबसे पहले तो बेल को धोएं. इसके बाद बेल को तोड़कर उसका पूरा गुदा एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद इसे ठंडे पानी में डालकर आधे या एक घंटे के लिए रख दें. इसके बाद गूदे को पानी में अच्छे से मैश कर लें. इसके लिए आप मैशर की मदद ले सकते हैं. इससे बेल के रेशे और बीज निकल जाएंगे. इसके बाद बेल के जूस को छननी से छान लें. अब छाने हुए जूस में स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद उसमें आइस क्यूब्स डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें. लीजिए स्वादिष्ट बेल का शरबत बनाकर तैयार है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ईद के दिन घर पर बनाएं ये शरबत, तारीफ करते नहीं थकेंगे मेहमान

LIFESTYLE

ईद के दिन घर आने वाले मेहमानों के लिए कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं. खासकर सेवइयां, बिरयानी या फिर कोरमा जैसी कई चीजें ईद के मौके पर जरूर बनाई जाती हैं. वहीं इसके अलावा ईद पर शरबत भी जरूर बनाया जाता है. इन दिनों गर्मी बढ़ने लगी है इसलिए इस दिनों आप कुछ ऐसे शरबत बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी हों.

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे शरबत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप ईद के दिन घर पर बना सकते हैं. इन स्वादिष्ट शरबत को बनाना काफी आसान है , साथ ही ये शरबत पीने से बाद मेहमान भी इसका तारीफ तो जरूर करेंगे.

गुलाब शरबत

गुलाब शरबत बनाने के लिए सबसे पहले गुलाब की ताजी पंखुड़ियों को धोकर साफ कर लें. पानी में इन पंखुड़ियों को लगभग 10 मिनट तक उबालें जब तक कि वे अपना रंग और सुगंध पानी में न छोड़ दें. पैन को गैस से उतार लें और गुलाब जल को ठंडा होने दें. ठंडा होने पर, गुलाब की पंखुड़ियां निकालने के लिए इस छान लें. गुलाब जल में कच्चा शहद या अपनी पसंद का स्वीटनर मिलाएं और पूरी तरह घुलने तक अच्छी तरह मिलाएं. स्वाद को बढ़ाने के लिए आप इसमें नींबू का रस और इलायची पाउडर भी मिला सकते हैं और ठंडा होने के लिए रख दें. लीजिए बनकर तैयार है गुलाब का शरबत. गुलाब का दूध बनाने के लिए आप ठंडे गिलास दूध में गुलाब शरबत भी मिला सकते हैं.

तरबूज शरबत

सबसे पहले तरबूज को अच्छे से धोकर उसके बीज निकाल लें और फिर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक ब्लेंडर में तरबूज के टुकड़े डालें और इसे अच्छी से पीसकर तरबूज का जूस बना लें. अब इसमें चीनी या फिर शहद डालें और इसे फिर से ब्लेंड करें ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए. इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप जूस में नींबू का रस और काला नमक डालें मिला सकते हैं. जूस को अच्छे से मिक्स कर लें. जूस को गिलास में डालें, और बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा-ठंडा तरबूज का शरबत सर्व करें.

बेल शरबत

इस शरबत को बनाने के लिए सबसे पहले तो बेल को धोएं. इसके बाद बेल को तोड़कर उसका पूरा गुदा एक बर्तन में निकाल लें. इसके बाद इसे ठंडे पानी में डालकर आधे या एक घंटे के लिए रख दें. इसके बाद गूदे को पानी में अच्छे से मैश कर लें. इसके लिए आप मैशर की मदद ले सकते हैं. इससे बेल के रेशे और बीज निकल जाएंगे. इसके बाद बेल के जूस को छननी से छान लें. अब छाने हुए जूस में स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें. इसके बाद उसमें आइस क्यूब्स डालें और इसे 2 से 3 मिनट के लिए छोड़ दें. लीजिए स्वादिष्ट बेल का शरबत बनाकर तैयार है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/guests-will-not-get-tired-of-praising-these-syrup-at/article-14244

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.