बिना केमिकल के बालों को करना है कलर, घर की ये चीजें आएंगी काम

LIFESTYLE

आज कल कलरफुल बालों का काफी ट्रेंड चल रहा है. ऐसे में लोग सैलून जाकर या प्रोडक्ट खरीद कर बालों को कलर करते हैं. लेकिन केमिकल प्रोडक्ट्स बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आप घर की कुछ चीजों से अपने बालों को नैचुरल कलर कर सकते हैं.

आज कल बालों को कलर कराने का ट्रेंड काफी चल रहा है. कुछ लोग सफेद बालों को छिपाने के कलर कराते हैं तो कुछ लोग बालों को सुंदर दिखाने के लिए . बालों का रंग बदलने और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन केमिकल वाले कलर्स के कारण बालों को नुकसान भी हो सकता है।. इनसे बाल झड़ने, रूखे होने और समय से पहले सफेद होने की समस्या बढ़ जाती है.

अगर आप भी बालों को खूबसूरत और रंगीन बनाना चाहते हैं, लेकिन केमिकल्स से बचना चाहते हैं, तो नेचुरल तरीकों का सहारा लें सकते हैं. घर में मौजूद कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करके आप बालों में मनचाहा रंग ला सकते हैं. ये चीजें न सिर्फ आपके बालों को कलर करती हैं, बल्कि उन्हें पोषण भी देती हैं और नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें हेल्दी बनाती हैं. आइए जानते हैं कि घर पर नेचुरल तरीके से बालों को कलर करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

1. मेहंदी

मेंहदी बालों के लिए सबसे पुराना और प्रभावी नेचुरल कलर है . ये बालों को गहरा भूरा या हल्का लाल रंग देता है. मेंहदी पाउडर को पानी या ग्रीन टी में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे बालों में लगाएं और 2-3 घंटे बाद धो लें.

2. कॉफी

कॉफी बालों को ब्राउन टोन देती है और बालों को चमकदार बनाती है. एक कप गाढ़ी ब्लैक कॉफी बनाएं. इसे ठंडा करके बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें. इस रेमीडी से आपको एक ही बार में काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा.

3. चुकंदर

चुकंदर में नेचुरल बरगंडी कलर होता है, जो बालों को काफी अच्छा हल्का गुलाबी सा रंग देता है. लड़कियां इस कलर के बालों को काफी पसंद करती हैं. आपको बस चुकंदर का रस निकालकर इसे बालों पर लगाना है. इसे एक घंटे तक रखें और फिर शैम्पू कर लें.

4. मेहंदी और करी पत्ता

मेहंदी में कड़ी पत्ता का पाउडर भी बालों को नेचुरली कलर करने के लिए काफी अच्छा होता है. इसके लिए आप एक लोहो की कढ़ाई लें और इसमें 2 चम्मच मेहंदी, 1 चम्मच कड़ी पत्ते का पाउडर, 2 चम्मच कत्था पाउडर, 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर एक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को पूरी रात के लिए छोड़ दें और सुबह अपने बालों पर लगा लें. 2 घंटे के बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें.

5. हल्दी और चाय

हल्दी और चाय का मिक्सचर हल्का सुनहरा या ब्राउन टोन देता है. इस कलर के बाल काफी अच्छे लगते हैं. चाय पत्ती और हल्दी को पानी में उबालें. इस मिक्सचर को बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Jan 2025 By दैनिक जागरण

बिना केमिकल के बालों को करना है कलर, घर की ये चीजें आएंगी काम

LIFESTYLE

आज कल बालों को कलर कराने का ट्रेंड काफी चल रहा है. कुछ लोग सफेद बालों को छिपाने के कलर कराते हैं तो कुछ लोग बालों को सुंदर दिखाने के लिए . बालों का रंग बदलने और उन्हें खूबसूरत बनाने के लिए अक्सर लोग बाजार में मिलने वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन केमिकल वाले कलर्स के कारण बालों को नुकसान भी हो सकता है।. इनसे बाल झड़ने, रूखे होने और समय से पहले सफेद होने की समस्या बढ़ जाती है.

अगर आप भी बालों को खूबसूरत और रंगीन बनाना चाहते हैं, लेकिन केमिकल्स से बचना चाहते हैं, तो नेचुरल तरीकों का सहारा लें सकते हैं. घर में मौजूद कुछ नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करके आप बालों में मनचाहा रंग ला सकते हैं. ये चीजें न सिर्फ आपके बालों को कलर करती हैं, बल्कि उन्हें पोषण भी देती हैं और नुकसान पहुंचाए बिना उन्हें हेल्दी बनाती हैं. आइए जानते हैं कि घर पर नेचुरल तरीके से बालों को कलर करने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

1. मेहंदी

मेंहदी बालों के लिए सबसे पुराना और प्रभावी नेचुरल कलर है . ये बालों को गहरा भूरा या हल्का लाल रंग देता है. मेंहदी पाउडर को पानी या ग्रीन टी में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे बालों में लगाएं और 2-3 घंटे बाद धो लें.

2. कॉफी

कॉफी बालों को ब्राउन टोन देती है और बालों को चमकदार बनाती है. एक कप गाढ़ी ब्लैक कॉफी बनाएं. इसे ठंडा करके बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद धो लें. इस रेमीडी से आपको एक ही बार में काफी अच्छा रिजल्ट मिलेगा.

3. चुकंदर

चुकंदर में नेचुरल बरगंडी कलर होता है, जो बालों को काफी अच्छा हल्का गुलाबी सा रंग देता है. लड़कियां इस कलर के बालों को काफी पसंद करती हैं. आपको बस चुकंदर का रस निकालकर इसे बालों पर लगाना है. इसे एक घंटे तक रखें और फिर शैम्पू कर लें.

4. मेहंदी और करी पत्ता

मेहंदी में कड़ी पत्ता का पाउडर भी बालों को नेचुरली कलर करने के लिए काफी अच्छा होता है. इसके लिए आप एक लोहो की कढ़ाई लें और इसमें 2 चम्मच मेहंदी, 1 चम्मच कड़ी पत्ते का पाउडर, 2 चम्मच कत्था पाउडर, 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालकर एक पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को पूरी रात के लिए छोड़ दें और सुबह अपने बालों पर लगा लें. 2 घंटे के बाद बालों को नॉर्मल पानी से धो लें.

5. हल्दी और चाय

हल्दी और चाय का मिक्सचर हल्का सुनहरा या ब्राउन टोन देता है. इस कलर के बाल काफी अच्छे लगते हैं. चाय पत्ती और हल्दी को पानी में उबालें. इस मिक्सचर को बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद धो लें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/hair-without-chemical-has-to-do-color-these-things-of/article-9025

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.