सेहत होगी चकाचक : त्योहार के बाद डायबिटीज के मरीज अपनाएं यह खास डाइट, तेजी से कंट्रोल होगा शुगर लेवल !

Health News

दिवाली का त्योहार संपन्न हो चुका है और अब छठ पर्व मनाया जा रहा है. पिछले कई दिनों से फेस्टिवल के चलते लोग जमकर मिठाइयां और पकवान खा रहे हैं. ऐसे में कई लोगों की डायबिटीज अनकंट्रोल हो रही है. डाइटिशियन से जरूरी टिप्स जान लेते हैं.

दिवाली के बाद अब छठ पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. फेस्टिव सीजन में अधिकतर लोग मिठाइयों और पकवानों का आनंद लेते हुए नजर आते हैं. फेस्टिवल सीजन में डायबिटीज के मरीज भी इन फूड्स का सेवन कर लेते हैं, जिसकी वजह से उनका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है. दरअसल शुगर और कार्बोहाइड्रेट से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. फेस्टिव सीजन के बाद डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में तमाम बदलाव करने चाहिए, ताकि शुगर लेवल जल्द से जल्द कंट्रोल किया जा सके. इस बारे में डाइटिशियन से जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा नेबताया कि फेस्टिव सीजन के बाद बैलेंस्ड डाइट लेना बेहद जरूरी है. डायबिटीज के मरीजों को हाई फाइबर फूड्स जैसे- साबुत अनाज, फल, सब्जियां और दालें खानी चाहिए. ये फूड्स धीरे-धीरे पचते हैं और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं. फेस्टिव सीजन के बाद शुगर के मरीजों को मीठे का सेवन कम से कम करना चाहिए. इसके बजाय सेब, संतरा, बेरीज जैसे फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा प्रोसेस्ड और तले हुए खाने से बचना चाहिए.

एक्सपर्ट की मानें तो फेस्टिव सीजन के बाद नियमित फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है. एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. ब्रिस्क वॉक, साइकिल चलाना या योग करने से शुगर लेवल को सुधारने में मदद मिल सकती है. ऐसे मरीजों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. फिजिकल एक्टिविटी से वजन भी कंट्रोल रहता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. एक एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से कंट्रोल हो सकता है.

डाइटिशियन ने बताया कि फेस्टिव सीजन में अधिकतर लोग पानी की कमी का शिकार हो जाते हैं, खासकर मिठाइयों और अन्य पकवान खाने के बाद सही मात्रा में पानी पीना भी बेहद जरूरी है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और यह ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में सहायक होता है. रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें. इसके अलावा जूस या शुगरी ड्रिंक्स से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें अधिक चीनी होती है जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है.

त्योहारों के बाद का समय अक्सर तनावपूर्ण हो सकता है, जिससे ब्लड शुगर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. तनाव के समय में शरीर कोर्टिसोल जैसे हॉर्मोन का उत्पादन करता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है. इसलिए स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए ध्यान, योग या अन्य रिलैक्सेशन तकनीकों का अभ्यास करना महत्वपूर्ण है. नियमित रूप से ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है और यह तनाव को कम करने में सहायक होता है. इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना भी आवश्यक है, क्योंकि नींद की कमी भी ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फेस्टिव सीजन के बाद डायबिटीज के मरीजों को अपने डॉक्टर से संपर्क करना और नियमित हेल्थ चेकअप कराना चाहिए. इससे पता चल सकेगा कि आपका ब्लड शुगर सामान्य है या बढ़ गया है. शुगर को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से शुगर लेवल की जांच कराना जरूरी है. डॉक्टर की सलाह पर चलना और आवश्यकतानुसार दवाओं का सेवन करना भी महत्वपूर्ण है. इन उपायों से आप फेस्टिव सीजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावी तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सेहत होगी चकाचक : त्योहार के बाद डायबिटीज के मरीज अपनाएं यह खास डाइट, तेजी से कंट्रोल होगा शुगर लेवल !

Health News

दिवाली के बाद अब छठ पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है. फेस्टिव सीजन में अधिकतर लोग मिठाइयों और पकवानों का आनंद लेते हुए नजर आते हैं. फेस्टिवल सीजन में डायबिटीज के मरीज भी इन फूड्स का सेवन कर लेते हैं, जिसकी वजह से उनका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ जाता है. दरअसल शुगर और कार्बोहाइड्रेट से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है. फेस्टिव सीजन के बाद डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में तमाम बदलाव करने चाहिए, ताकि शुगर लेवल जल्द से जल्द कंट्रोल किया जा सके. इस बारे में डाइटिशियन से जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की फाउंडर और सीनियर डाइटिशियन कामिनी सिन्हा नेबताया कि फेस्टिव सीजन के बाद बैलेंस्ड डाइट लेना बेहद जरूरी है. डायबिटीज के मरीजों को हाई फाइबर फूड्स जैसे- साबुत अनाज, फल, सब्जियां और दालें खानी चाहिए. ये फूड्स धीरे-धीरे पचते हैं और ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं. फेस्टिव सीजन के बाद शुगर के मरीजों को मीठे का सेवन कम से कम करना चाहिए. इसके बजाय सेब, संतरा, बेरीज जैसे फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए. इसके अलावा प्रोसेस्ड और तले हुए खाने से बचना चाहिए.

एक्सपर्ट की मानें तो फेस्टिव सीजन के बाद नियमित फिजिकल एक्टिविटी बेहद जरूरी है. एक्सरसाइज करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. ब्रिस्क वॉक, साइकिल चलाना या योग करने से शुगर लेवल को सुधारने में मदद मिल सकती है. ऐसे मरीजों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए. फिजिकल एक्टिविटी से वजन भी कंट्रोल रहता है और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है. एक एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाने से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से कंट्रोल हो सकता है.

डाइटिशियन ने बताया कि फेस्टिव सीजन में अधिकतर लोग पानी की कमी का शिकार हो जाते हैं, खासकर मिठाइयों और अन्य पकवान खाने के बाद सही मात्रा में पानी पीना भी बेहद जरूरी है. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और यह ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित रखने में सहायक होता है. रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने का लक्ष्य रखें. इसके अलावा जूस या शुगरी ड्रिंक्स से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें अधिक चीनी होती है जो ब्लड शुगर को प्रभावित कर सकती है.

त्योहारों के बाद का समय अक्सर तनावपूर्ण हो सकता है, जिससे ब्लड शुगर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. तनाव के समय में शरीर कोर्टिसोल जैसे हॉर्मोन का उत्पादन करता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकता है. इसलिए स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए ध्यान, योग या अन्य रिलैक्सेशन तकनीकों का अभ्यास करना महत्वपूर्ण है. नियमित रूप से ध्यान करने से मानसिक शांति मिलती है और यह तनाव को कम करने में सहायक होता है. इसके अलावा पर्याप्त नींद लेना भी आवश्यक है, क्योंकि नींद की कमी भी ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो फेस्टिव सीजन के बाद डायबिटीज के मरीजों को अपने डॉक्टर से संपर्क करना और नियमित हेल्थ चेकअप कराना चाहिए. इससे पता चल सकेगा कि आपका ब्लड शुगर सामान्य है या बढ़ गया है. शुगर को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से शुगर लेवल की जांच कराना जरूरी है. डॉक्टर की सलाह पर चलना और आवश्यकतानुसार दवाओं का सेवन करना भी महत्वपूर्ण है. इन उपायों से आप फेस्टिव सीजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावी तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/health-will-be-improved-after-chakachak-festival-diabetes-patients-should/article-2893

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.