100 साल तक हार्ट रहेगा हेल्दी ! अमेरिकन डॉक्टर के बताए 2 गोल्डन रूल करें फॉलो, मिलेगा गजब का रिजल्ट

LIFESTYLE

दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से वॉकिंग करनी चाहिए. इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से भी हार्ट हेल्थ को दुरुस्त किया जा सकता है. एक्सपर्ट्स ने भी इन दोनों तरीकों को बेहद फायदेमंद बताया है.

आज के दौर में हार्ट से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं. बड़ी संख्या में लोग हार्ट अटैक का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं. युवाओं पर भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. हालांकि कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो लंबी उम्र तक दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखा जा सकता है. कार्डियोलॉजिस्ट की मानें तो सिर्फ 2 गोल्डन रूल्स को फॉलो कर लिया जाए, तो दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक छोटे-छोटे नियमों से आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं. ओहायो के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. डेविड सैबगिर ने द पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि दिल को स्वस्थ रखने के 2 नियम होते हैं, जो लाइफस्टाइल में बिना किसी बदलाव के फॉलो किए जा सकते हैं. ये नियम आपको दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं और इनका पालन करना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहला नियम है- रोज वॉक करना. रोजाना वॉक करने से हार्ट को कई फायदे मिलते हैं. विशेष रूप से जब आप छुट्टियों का आनंद ले रहे हों, तब वॉक जरूर करें.

डायबिटीज को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं?
डायबिटीज को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं?
 
वॉकिंग से सेहत को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं. इससे पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है और मूड बेहतर हो सकता है. इसके अलावा दिल की सेहत के लिए वॉकिंग बेहद लाभकारी है. रोजाना वॉक करने से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) जैसे हार्ट डिजीज के प्रमुख फैक्टर्स को कम करने में मदद मिलती है. वॉक एक लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, जिससे शरीर पर कम दबाव पड़ता है. हालिया रिसर्च के अनुसार हफ्ते में तीन बार 5000 स्टेप्स चलने से लाइफ एक्सपेक्टेंसी में 3 साल का इजाफा हो सकता है.

दिल को हेल्दी रखने का दूसरा गोल्डन रूल होता है शरीर को हाइड्रेटेड रखना. डॉ. सैबगिर का कहना है कि दिल के स्वास्थ्य के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है. पानी पीने से न सिर्फ शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि यह भूख को भी नियंत्रित करता है. खाने से पहले और बाद में पानी पीने से पेट भर जाता है, जिससे आप कम खाने की आदत डाल सकते हैं. पानी न सिर्फ आपके शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि यह सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स जैसी चीजों की खपत को भी कम कर सकता है. इससे ओवरऑल हेल्थ को गजब के फायदे मिल सकते हैं.

कार्डियोलॉजिस्ट की मानें तो वॉकिंग और हाइड्रेशन का कॉम्बिनेशन दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए एक प्रभावी उपाय हो सकता है. वॉकिंग से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और तनाव कम होता है. इससे दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है. इसके अलावा यह इंटरनल ऑर्गन की फंक्शनिंग को भी बेहतर बनाता है. वॉक और हाइड्रेशन से मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त हो सकती है. हाइड्रेशन के लाभ केवल पानी पीने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह शरीर के सभी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है और पाचन प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Dec 2024 By दैनिक जागरण

100 साल तक हार्ट रहेगा हेल्दी ! अमेरिकन डॉक्टर के बताए 2 गोल्डन रूल करें फॉलो, मिलेगा गजब का रिजल्ट

LIFESTYLE

आज के दौर में हार्ट से जुड़ी परेशानियां तेजी से बढ़ रही हैं. बड़ी संख्या में लोग हार्ट अटैक का शिकार होकर अपनी जान गंवा रहे हैं. युवाओं पर भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता जा रहा है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन इसके बावजूद वे इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं. हालांकि कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो लंबी उम्र तक दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखा जा सकता है. कार्डियोलॉजिस्ट की मानें तो सिर्फ 2 गोल्डन रूल्स को फॉलो कर लिया जाए, तो दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक छोटे-छोटे नियमों से आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं. ओहायो के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. डेविड सैबगिर ने द पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि दिल को स्वस्थ रखने के 2 नियम होते हैं, जो लाइफस्टाइल में बिना किसी बदलाव के फॉलो किए जा सकते हैं. ये नियम आपको दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं और इनका पालन करना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहला नियम है- रोज वॉक करना. रोजाना वॉक करने से हार्ट को कई फायदे मिलते हैं. विशेष रूप से जब आप छुट्टियों का आनंद ले रहे हों, तब वॉक जरूर करें.

डायबिटीज को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं?
डायबिटीज को पूरी तरह खत्म कर सकते हैं?
 
वॉकिंग से सेहत को कई गजब के फायदे मिल सकते हैं. इससे पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है और मूड बेहतर हो सकता है. इसके अलावा दिल की सेहत के लिए वॉकिंग बेहद लाभकारी है. रोजाना वॉक करने से ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और बॉडी मास इंडेक्स (BMI) जैसे हार्ट डिजीज के प्रमुख फैक्टर्स को कम करने में मदद मिलती है. वॉक एक लो इंटेंसिटी एक्सरसाइज है, जिससे शरीर पर कम दबाव पड़ता है. हालिया रिसर्च के अनुसार हफ्ते में तीन बार 5000 स्टेप्स चलने से लाइफ एक्सपेक्टेंसी में 3 साल का इजाफा हो सकता है.

दिल को हेल्दी रखने का दूसरा गोल्डन रूल होता है शरीर को हाइड्रेटेड रखना. डॉ. सैबगिर का कहना है कि दिल के स्वास्थ्य के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है. पानी पीने से न सिर्फ शरीर हाइड्रेटेड रहता है, बल्कि यह भूख को भी नियंत्रित करता है. खाने से पहले और बाद में पानी पीने से पेट भर जाता है, जिससे आप कम खाने की आदत डाल सकते हैं. पानी न सिर्फ आपके शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि यह सोडा और एनर्जी ड्रिंक्स जैसी चीजों की खपत को भी कम कर सकता है. इससे ओवरऑल हेल्थ को गजब के फायदे मिल सकते हैं.

कार्डियोलॉजिस्ट की मानें तो वॉकिंग और हाइड्रेशन का कॉम्बिनेशन दिल की सेहत को बेहतर बनाने के लिए एक प्रभावी उपाय हो सकता है. वॉकिंग से ब्लड फ्लो बेहतर होता है और तनाव कम होता है. इससे दिल को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है. इसके अलावा यह इंटरनल ऑर्गन की फंक्शनिंग को भी बेहतर बनाता है. वॉक और हाइड्रेशन से मेंटल हेल्थ भी दुरुस्त हो सकती है. हाइड्रेशन के लाभ केवल पानी पीने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह शरीर के सभी कार्यों को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है और पाचन प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/heart-will-remain-healthy-for-100-years-follow-2-golden/article-6261

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.