बच्चा बार-बार हो जाता है बीमार तो इस तरह बढ़ाएं उसकी इम्यूनिटी

Health News

मौसम में बदलाव होने पर हल्का-फुल्का जुकाम-खांसी होना आम होता है, लेकिन अगर आपका बच्चा बार-बार बीमार होता है तो इसके पीछे कमजोर इम्यूनिटी वजह हो सकती है. कुछ टिप्स की हेल्प से आप बच्चे की कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकते हैं.

बदलते मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक की सेहत पर थोड़ा-बहुत असर तो पड़ता ही है. इस वजह से जुकाम-खांसी होना आम बात है, लेकिन कुछ पेरेंट्स अक्सर ये शिकायत करते दिखाई देते हैं कि उनका बच्चा बार-बार बीमार हो जाता है. इसके पीछे की वजह बच्चे की कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है. बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उसकी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने चाहिए. पोषक तत्वों की कमी होने पर शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम नहीं रह पाता है और इससे न सिर्फ बच्चा बार-बार बीमार होगा, बल्कि डेली रूटीन में भी थकान, मूड स्विंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं. जान लेते हैं डाइट में सुधार के अलावा बच्चे की इम्यूनिटी कैसे बूस्ट की जा सकती है.

बच्चे हो या फिर बड़े, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी होता है. इससे हमारा शरीर बैक्टीरिया आदि से लड़ने में सक्षम रहता है और बदलते मौसम में भी आप खुद को हेल्दी रख पाते हैं. फिलहाल हरी सब्जियां, मौसमी फल, अंडा आदि डाइट में शामिल करने के अलावा उन चीजों के बारे में जान लेते हैं जिससे बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनेगी.

बच्चे को पिलाएं हल्दी वाला दूध

डेली रूटीन में बच्चे को दूध देना तो जरूरी होता ही है. इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रात को सोने से पहले बच्चे को दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर दें. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए दूध और हल्दी का कॉम्बिनेशन बेहद अच्छा रहता है.

सुबह की शुरुआत नट्स से करें

बच्चों से बड़ों तक को सुबह की शुरुआत कुछ भीगे हुए नट्स के साथ करनी चाहिए. खाली पेट भीगे हुए दो बादाम, एक दो अखरोट बच्चे को रोजाना खाने के लिए दें. इससे धीरे-धीरे उसकी इम्यूनिटी बूस्ट होने लगेगी.

बच्चे की नींद का रखें खास ध्यान

जितना जरूरी फिजिकल एक्टिविटी होती हैं, उतना ही जरूरी है कि बच्चा पर्याप्त नींद ले. इम्यूनिटी मजबूत रहे इसके लिए शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलना बेहद जरूरी होता है. इसलिए बच्चे के सोने और जागने का एक शेड्यूल तय करें. कोशिश करें कि उसकी नींद बीच में से न टूटे.

आउटडोर गेम्स के लिए करें इनकरेज

आज के टाइम में बच्चे भी ज्यादातर फोन या फिर टीवी-कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं, जिससे उनकी फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर होती है. बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें आउटडोर गेम्स के लिए इनकरेज करें, ताकि फिजिकल एक्टिविटी बढ़े.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बच्चा बार-बार हो जाता है बीमार तो इस तरह बढ़ाएं उसकी इम्यूनिटी

Health News

बदलते मौसम में बच्चों से लेकर बड़ों तक की सेहत पर थोड़ा-बहुत असर तो पड़ता ही है. इस वजह से जुकाम-खांसी होना आम बात है, लेकिन कुछ पेरेंट्स अक्सर ये शिकायत करते दिखाई देते हैं कि उनका बच्चा बार-बार बीमार हो जाता है. इसके पीछे की वजह बच्चे की कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है. बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उसकी डाइट में हेल्दी फूड्स शामिल करने चाहिए. पोषक तत्वों की कमी होने पर शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम नहीं रह पाता है और इससे न सिर्फ बच्चा बार-बार बीमार होगा, बल्कि डेली रूटीन में भी थकान, मूड स्विंग जैसी समस्याएं होने लगती हैं. जान लेते हैं डाइट में सुधार के अलावा बच्चे की इम्यूनिटी कैसे बूस्ट की जा सकती है.

बच्चे हो या फिर बड़े, रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बेहद जरूरी होता है. इससे हमारा शरीर बैक्टीरिया आदि से लड़ने में सक्षम रहता है और बदलते मौसम में भी आप खुद को हेल्दी रख पाते हैं. फिलहाल हरी सब्जियां, मौसमी फल, अंडा आदि डाइट में शामिल करने के अलावा उन चीजों के बारे में जान लेते हैं जिससे बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनेगी.

बच्चे को पिलाएं हल्दी वाला दूध

डेली रूटीन में बच्चे को दूध देना तो जरूरी होता ही है. इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए रात को सोने से पहले बच्चे को दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर दें. रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए दूध और हल्दी का कॉम्बिनेशन बेहद अच्छा रहता है.

सुबह की शुरुआत नट्स से करें

बच्चों से बड़ों तक को सुबह की शुरुआत कुछ भीगे हुए नट्स के साथ करनी चाहिए. खाली पेट भीगे हुए दो बादाम, एक दो अखरोट बच्चे को रोजाना खाने के लिए दें. इससे धीरे-धीरे उसकी इम्यूनिटी बूस्ट होने लगेगी.

बच्चे की नींद का रखें खास ध्यान

जितना जरूरी फिजिकल एक्टिविटी होती हैं, उतना ही जरूरी है कि बच्चा पर्याप्त नींद ले. इम्यूनिटी मजबूत रहे इसके लिए शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलना बेहद जरूरी होता है. इसलिए बच्चे के सोने और जागने का एक शेड्यूल तय करें. कोशिश करें कि उसकी नींद बीच में से न टूटे.

आउटडोर गेम्स के लिए करें इनकरेज

आज के टाइम में बच्चे भी ज्यादातर फोन या फिर टीवी-कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं, जिससे उनकी फिजिकल एक्टिविटी न के बराबर होती है. बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए जरूरी है कि आप उन्हें आउटडोर गेम्स के लिए इनकरेज करें, ताकि फिजिकल एक्टिविटी बढ़े.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/if-the-child-becomes-ill-again-and-again-then-increase/article-12436

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.