सर्दियों में आइसक्रीम का ले रहे हैं मजा, तो यह खबर भी पढ़ लीजिए, बाद में आपको पछताना नहीं पड़ेगा !

Health News

अधिकतर लोग सर्दियों में आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ऐसा करने से बचना चाहिए. ठंड के मौसम में ज्यादा आइसक्रीम खाने से तबीयत खराब हो सकती है.

सर्दियों को घूमने के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है. कई लोग इस मौसम में पहाड़ों पर जाकर बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो कई लोग समंदर के किनारे एंजॉय करना पसंद करते हैं. सर्दियों का मौसम खाने-पीने के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है. कई लोग ठंड के मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं और वे शादी-पार्टी में जाकर भी आइसक्रीम का आनंद लेते हैं. आमतौर पर आइसक्रीम का क्रेज गर्मियों में देखने को मिलता है, लेकिन अब हर मौसम में लोग इसका लुत्फ उठाते हैं. क्या सर्दियों में आइसक्रीम खानी चाहिए? डाइटिशियन से जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा नेबताया कि आइसक्रीम का ज्यादा सेवन किसी भी मौसम में फायदेमंद नहीं माना जा सकता है. आइसक्रीम में शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इसे सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है. सर्दियों की बात करें तो लोगों को ठंड के मौसम में आइसक्रीम को अवॉइड करना चाहिए. कम तापमान की वजह से ठंड में शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और सर्दी-खांसी समेत कई तरह के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आइसक्रीम खाने से तबीयत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आपका आइसक्रीम खाने का ज्यादा मन है, तो दोपहर या शाम के वक्त कम मात्रा में आइसक्रीम खा सकते हैं. हालांकि रात में आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए, वरना सर्दी-जुकाम और खांसी का खतरा बढ़ सकता है जिन लोगों को साइनस या गले की समस्या है, उन्हें आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए. आइसक्रीम से ये समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं और तबीयत बिगड़ सकती है. कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों और बच्चों के लिए भी आइसक्रीम नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए आइसक्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए, वरना इससे उनके ब्लड शुगर लेवल पर बुरा असर पड़ सकता है.

अगर आइसक्रीम खाने के बाद सर्दी-खांसी की समस्या हो जाए, तो क्या करना चाहिए? इस पर डाइटिशियन ने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए गुनगुना पानी और अदरक वाली चाय पिएं. सर्दी-खांसी से जूझने वाले लोगों को ठंड के मौसम में अपनी डाइट में गर्म तासीर वाली चीजें शामिल करनी चाहिए. इसके अलावा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आंवला, संतरा और अमरूद का सेवन करना चाहिए, विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा परेशानी ज्यादा हो, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करानी चाहिए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सर्दियों में आइसक्रीम का ले रहे हैं मजा, तो यह खबर भी पढ़ लीजिए, बाद में आपको पछताना नहीं पड़ेगा !

Health News

सर्दियों को घूमने के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है. कई लोग इस मौसम में पहाड़ों पर जाकर बर्फबारी का आनंद लेना चाहते हैं, तो कई लोग समंदर के किनारे एंजॉय करना पसंद करते हैं. सर्दियों का मौसम खाने-पीने के लिहाज से भी अच्छा माना जाता है. कई लोग ठंड के मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं और वे शादी-पार्टी में जाकर भी आइसक्रीम का आनंद लेते हैं. आमतौर पर आइसक्रीम का क्रेज गर्मियों में देखने को मिलता है, लेकिन अब हर मौसम में लोग इसका लुत्फ उठाते हैं. क्या सर्दियों में आइसक्रीम खानी चाहिए? डाइटिशियन से जान लेते हैं.

नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा नेबताया कि आइसक्रीम का ज्यादा सेवन किसी भी मौसम में फायदेमंद नहीं माना जा सकता है. आइसक्रीम में शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, जिसकी वजह से इसे सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है. सर्दियों की बात करें तो लोगों को ठंड के मौसम में आइसक्रीम को अवॉइड करना चाहिए. कम तापमान की वजह से ठंड में शरीर का मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और सर्दी-खांसी समेत कई तरह के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में आइसक्रीम खाने से तबीयत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है.

एक्सपर्ट की मानें तो अगर आपका आइसक्रीम खाने का ज्यादा मन है, तो दोपहर या शाम के वक्त कम मात्रा में आइसक्रीम खा सकते हैं. हालांकि रात में आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए, वरना सर्दी-जुकाम और खांसी का खतरा बढ़ सकता है जिन लोगों को साइनस या गले की समस्या है, उन्हें आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए. आइसक्रीम से ये समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं और तबीयत बिगड़ सकती है. कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों और बच्चों के लिए भी आइसक्रीम नुकसानदायक हो सकती है. ऐसे लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों के लिए आइसक्रीम का सेवन करने से बचना चाहिए, वरना इससे उनके ब्लड शुगर लेवल पर बुरा असर पड़ सकता है.

अगर आइसक्रीम खाने के बाद सर्दी-खांसी की समस्या हो जाए, तो क्या करना चाहिए? इस पर डाइटिशियन ने बताया कि इस समस्या को दूर करने के लिए गुनगुना पानी और अदरक वाली चाय पिएं. सर्दी-खांसी से जूझने वाले लोगों को ठंड के मौसम में अपनी डाइट में गर्म तासीर वाली चीजें शामिल करनी चाहिए. इसके अलावा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए आंवला, संतरा और अमरूद का सेवन करना चाहिए, विटामिन सी से भरपूर फूड्स खाने से रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है. इसके अलावा परेशानी ज्यादा हो, तो डॉक्टर से मिलकर अपनी जांच करानी चाहिए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/if-you-are-enjoying-ice-cream-in-winter-then-read/article-5442

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.