रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो अपने साथ रखें ये स्नैक्स, एनर्जी नहीं होगी कम

LIFESTYLE

ट्रैवल करने की बात हो तो बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जिन्हें रोड ट्रिप पसंद होती है. ऐसे में वो अपना व्हीकल लेकर निकल पड़ते हैं. इस दौरान अपने साथ में कुछ स्नैक्स जरूर रखने चाहिए. जो हल्के होने के साथ ही एनर्जी भी बूस्ट करते हैं.

रोमांचक ट्रिप पसंद करने वाले लोग ज्यादातर बाइक राइड या फिर अपने किसी भी व्हीकल से सफर करना पसंद करते हैं. लॉन्ग ड्राइव वैसे तो मजेदार होती है, लेकिन इस दौरान आप अगर लंबे समय तक खाली पेट रहें तो थकान और सुस्ती की वजह से आपकी जर्नी किरकिरी हो सकती है, क्योंकि कई बार रास्ते में खाने के सही ऑप्शन नहीं मिलते हैं. अगर आप भी दोस्तों के साथ एक लंबी रोड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि अपने साथ खाने के लिए आपको क्या-क्या रखना चाहिए. कुछ ऐसे स्नैक्स हैं जो न्यूट्रिशन रिच होने के साथ ही हल्के भी होते हैं और एनर्जी बूस्ट करने में भी काफी हेल्पफुल रहते हैं.

ट्रिप को जॉयफुल बनाना हो तो यह बहुत जरूरी है कि जर्नी हैप्पी रहे. इसलिए रास्ते में खाने की ऐसी चीजें चुनना बहुत जरूरी है जोकि आपकी हेल्थ के लिए भी सही रहें. चलिए जान लेते हैं कुछ ऐसे स्नैक्स के ऑप्शन के बारे में जो प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स का बेहतरीन सोर्स हैं. इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और ये स्नैक्स खराब भी नहीं होते हैं.

नट्स और सीड्स मिक्स रखें अपने साथ

लंबी जर्नी के लिए आप अपने साथ स्नैक्स के तौर पर सीड्स और नट्स का मिक्स रख सकते हैं. इसमें कुछ बादाम, पिस्ता, काजू, मखाना, मूंगफली, पंपकिन सीड्स, खरबूज और तरबूज के बीज आदि ले लें. पूरे मिक्सचर को आधा या एक छोटा चम्मच देसी घी में गोल्डन रोस्ट करें. इसमें हल्का सा सॉल्ट मिलाएं. इस क्रंची मिक्स को एयर टाइट कंटेनर में लंबे समय तक स्टोर करके भी रखा जा सकता है.

ग्रेनोला या फिर एनर्जी बार रखें साथ

मिड ट्रिप भूख के लिए आप अपने साथ ग्रैनोला या फिर एनर्जी बार रख सकते हैं. ये एक ऐसी चीज है जो आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करेगी और बनाने का भी झंझट नहीं रहता है. बस खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसमें सारे इनग्रेडिएंट हेल्दी हो, ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव्स न मिले हो.

फ्रूट्स हैं बेहतरीन स्नैक्स

फल एक ऐसी चीज है, जो कहीं भी आराम से साथ में पैक करकर ले जाए जा सकते हैं. अपने साथ सेब, संतरा, नाश्पाती जैसे फ्रूट्स पैक करें. जो खराब भी होने का डर नहीं रहता है और ये भरपूर एनर्जी देने का काम करते हैं.

मिलेट्स क्रैकर्स भी है बढ़िया ऑप्शन

लॉन्ग जर्नी के लिए आप अपने साथ में मिलेट्स क्रैकर्स रख सकते हैं. इसे आप घर पर बना सकते हैं या फिर मार्केट से ले सकते हैं. फिटनेस फ्रीक हैं तो आपके लिए घर पर ही मिलेट्स क्रैकर्स (क्रंची कुकीज) बनाने सही रहेगा. ये क्रंची कुकीज काफी हेल्दी होती हैं, क्योंकि अनाजों से बनाई जाती हैं और बेक की जाती हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jan 2025 By दैनिक जागरण

रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो अपने साथ रखें ये स्नैक्स, एनर्जी नहीं होगी कम

LIFESTYLE

रोमांचक ट्रिप पसंद करने वाले लोग ज्यादातर बाइक राइड या फिर अपने किसी भी व्हीकल से सफर करना पसंद करते हैं. लॉन्ग ड्राइव वैसे तो मजेदार होती है, लेकिन इस दौरान आप अगर लंबे समय तक खाली पेट रहें तो थकान और सुस्ती की वजह से आपकी जर्नी किरकिरी हो सकती है, क्योंकि कई बार रास्ते में खाने के सही ऑप्शन नहीं मिलते हैं. अगर आप भी दोस्तों के साथ एक लंबी रोड ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो जान लें कि अपने साथ खाने के लिए आपको क्या-क्या रखना चाहिए. कुछ ऐसे स्नैक्स हैं जो न्यूट्रिशन रिच होने के साथ ही हल्के भी होते हैं और एनर्जी बूस्ट करने में भी काफी हेल्पफुल रहते हैं.

ट्रिप को जॉयफुल बनाना हो तो यह बहुत जरूरी है कि जर्नी हैप्पी रहे. इसलिए रास्ते में खाने की ऐसी चीजें चुनना बहुत जरूरी है जोकि आपकी हेल्थ के लिए भी सही रहें. चलिए जान लेते हैं कुछ ऐसे स्नैक्स के ऑप्शन के बारे में जो प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स का बेहतरीन सोर्स हैं. इससे आपका पेट भी भरा रहेगा और ये स्नैक्स खराब भी नहीं होते हैं.

नट्स और सीड्स मिक्स रखें अपने साथ

लंबी जर्नी के लिए आप अपने साथ स्नैक्स के तौर पर सीड्स और नट्स का मिक्स रख सकते हैं. इसमें कुछ बादाम, पिस्ता, काजू, मखाना, मूंगफली, पंपकिन सीड्स, खरबूज और तरबूज के बीज आदि ले लें. पूरे मिक्सचर को आधा या एक छोटा चम्मच देसी घी में गोल्डन रोस्ट करें. इसमें हल्का सा सॉल्ट मिलाएं. इस क्रंची मिक्स को एयर टाइट कंटेनर में लंबे समय तक स्टोर करके भी रखा जा सकता है.

ग्रेनोला या फिर एनर्जी बार रखें साथ

मिड ट्रिप भूख के लिए आप अपने साथ ग्रैनोला या फिर एनर्जी बार रख सकते हैं. ये एक ऐसी चीज है जो आपको एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करेगी और बनाने का भी झंझट नहीं रहता है. बस खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसमें सारे इनग्रेडिएंट हेल्दी हो, ज्यादा चीनी और प्रिजर्वेटिव्स न मिले हो.

फ्रूट्स हैं बेहतरीन स्नैक्स

फल एक ऐसी चीज है, जो कहीं भी आराम से साथ में पैक करकर ले जाए जा सकते हैं. अपने साथ सेब, संतरा, नाश्पाती जैसे फ्रूट्स पैक करें. जो खराब भी होने का डर नहीं रहता है और ये भरपूर एनर्जी देने का काम करते हैं.

मिलेट्स क्रैकर्स भी है बढ़िया ऑप्शन

लॉन्ग जर्नी के लिए आप अपने साथ में मिलेट्स क्रैकर्स रख सकते हैं. इसे आप घर पर बना सकते हैं या फिर मार्केट से ले सकते हैं. फिटनेस फ्रीक हैं तो आपके लिए घर पर ही मिलेट्स क्रैकर्स (क्रंची कुकीज) बनाने सही रहेगा. ये क्रंची कुकीज काफी हेल्दी होती हैं, क्योंकि अनाजों से बनाई जाती हैं और बेक की जाती हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/if-you-are-going-on-a-road-trip-then-keep/article-8640

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.