रोज की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे एक्सरसाइज, तो एक जगह बैठकर मिनटों में करें ये आसान व्यायाम

JAGRAN DESK

रोज की भागदौड़ अक्सर हमारी लाइफ को काफी बिजी मना देती है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना तक मुश्किल होता है। काम के बढ़ते प्रेशर और तनाव की वजह से लोग अक्सर कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने में शारीरिक गतिविधियां हमारी काफी मदद करती है। हालांकि समय के अभाव में अक्सर एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है।

इन दिनों लोग अपनी बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। काम के बढ़ते बोझ और भागदौड़ की वजह से लोगों के पास अक्सर खुद के लिए समय नहीं होता है। ऐसे लोग जो व्यायाम नहीं करते हैं, उनसे जब भी आप पूछेंगे कि वे व्यायाम क्यों नहीं करते हैं, तो सबसे पहले उनका जवाब यही होता है कि "समय नहीं है!" वे यह नहीं जानते कि स्वास्थ्य के लिए जिसने समय नहीं निकाला, एक समय के बाद स्वास्थ्य खुद अपने लिए बेडरेस्ट के रूप में समय निकाल देता है। इसलिए जितना संभव हो सभी को 24 घंटे में कम से कम आधा घंटा अपने शरीर को देना चाहिए।

लेकिन अगर आप वाकई समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो आपको ऐसे कई व्यायाम की जानकारी होनी चाहिए, जिन्हें आप कहीं भी बैठ कर आराम से कर सकें, चाहे वो आपकी ऑफिस डेस्क हो, स्कूल का स्टाफ रूम हो या फिर दुकान का गल्ला हो। आइए जानते हैं कुछ ऐसे व्यायाम, जिन्हें आप आसानी से कहीं भी बैठकर कर सकते हैं-

exerciseHowOften-944015592-770x533-1_jpg

हील और टो उठाएं

एक बार अपनी हील उठाएं और फिर पैर की उंगलियों को उठाएं। इस क्रिया को 5 से 10 बार लगातार करें। लगातार चलने से या फिर स्थिर स्थिति में बैठे रहने से पैरों में ऐंठन हो सकती है, इसलिए हील और टो इस प्रकार उठाते रहने से ब्लड फ्लो संतुलित रहता है।

डबल लेग रेज

चेयर पर सीधा 90° पर बैठ जाएं और धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को एकसाथ जमीन से एक फुट ऊपर तक उठाएं। इस प्रक्रिया को दस बार दोहराएं। इससे कमर तक की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और उठने-बैठने के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

आर्म सर्कल

अपने हाथों को लंबाई में कंधों की हाइट तक फैला लें, कोहनी न मोड़ें और कंधों से पूरे हाथ को सर्कल बनाते हुए क्लॉकवाइज दिशा में गोल घुमाएं। 10 बार इस दिशा में करने के बाद 10 बार एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। ऐसे तो यह एक अच्छी वॉर्म अप एक्सरसाइज है, जिससे बाजुओं का फैट कम होता है लेकिन ऑफिस में लगातार लैपटॉप चलाते के कारण होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए भी ये एक रिफ्रेशिंग एक्सरसाइज है।

ब्रीथिंग एक्सरसाइज

डेस्क पर बैठ कर सांस लेने वाले लगभग सभी योग आप कर सकते हैं, जिसे ब्रीथिंग एक्सरसाइज भी कहते हैं। अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम आप अपनी चेयर पर बैठ कर भी कर सकते हैं। आंखें बंद करके दस या बीस लंबी भरपूर सांसें खींचने से भी काफी लाभ मिलेगा। ये प्राणायाम मात्र 5 या 10 मिनट करने से भी आपका मन और मस्तिष्क तरोताजा महसूस करेगा। इससे आप में काम करने की ऊर्जा जगेगी और आलस्य कम होगा।

नेक रोटेशन

अक्सर लैपटॉप या मोबाइल पर काम करते-करते गर्दन झुकी रहती है और फिर दर्द करती है। ऐसे में नेक रोटेशन करें, गर्दन को दाएं, बाएं, ऊपर, नीचे सभी दिशा में घुमाएं। हर एक दिशा में कुछ सेकंड के लिए होल्ड करें। फिर अगली दिशा में घुमाएं। इस प्रक्रिया को 10 बार करें। ध्यान दें कि अगर किसी दिशा में घुमाने पर दर्द होता है, तो जबरदस्ती न करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

रोज की भागदौड़ में नहीं कर पा रहे एक्सरसाइज, तो एक जगह बैठकर मिनटों में करें ये आसान व्यायाम

JAGRAN DESK

रोज की भागदौड़ अक्सर हमारी लाइफ को काफी बिजी मना देती है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना तक मुश्किल होता है। काम के बढ़ते प्रेशर और तनाव की वजह से लोग अक्सर कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में सेहतमंद रहने में शारीरिक गतिविधियां हमारी काफी मदद करती है। हालांकि समय के अभाव में अक्सर एक्सरसाइज करना मुश्किल हो जाता है।

इन दिनों लोग अपनी बिजी लाइफस्टाइल की वजह से कई तरह की समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। काम के बढ़ते बोझ और भागदौड़ की वजह से लोगों के पास अक्सर खुद के लिए समय नहीं होता है। ऐसे लोग जो व्यायाम नहीं करते हैं, उनसे जब भी आप पूछेंगे कि वे व्यायाम क्यों नहीं करते हैं, तो सबसे पहले उनका जवाब यही होता है कि "समय नहीं है!" वे यह नहीं जानते कि स्वास्थ्य के लिए जिसने समय नहीं निकाला, एक समय के बाद स्वास्थ्य खुद अपने लिए बेडरेस्ट के रूप में समय निकाल देता है। इसलिए जितना संभव हो सभी को 24 घंटे में कम से कम आधा घंटा अपने शरीर को देना चाहिए।

लेकिन अगर आप वाकई समय नहीं निकाल पा रहे हैं, तो आपको ऐसे कई व्यायाम की जानकारी होनी चाहिए, जिन्हें आप कहीं भी बैठ कर आराम से कर सकें, चाहे वो आपकी ऑफिस डेस्क हो, स्कूल का स्टाफ रूम हो या फिर दुकान का गल्ला हो। आइए जानते हैं कुछ ऐसे व्यायाम, जिन्हें आप आसानी से कहीं भी बैठकर कर सकते हैं-

exerciseHowOften-944015592-770x533-1_jpg

हील और टो उठाएं

एक बार अपनी हील उठाएं और फिर पैर की उंगलियों को उठाएं। इस क्रिया को 5 से 10 बार लगातार करें। लगातार चलने से या फिर स्थिर स्थिति में बैठे रहने से पैरों में ऐंठन हो सकती है, इसलिए हील और टो इस प्रकार उठाते रहने से ब्लड फ्लो संतुलित रहता है।

डबल लेग रेज

चेयर पर सीधा 90° पर बैठ जाएं और धीरे-धीरे अपने दोनों पैरों को एकसाथ जमीन से एक फुट ऊपर तक उठाएं। इस प्रक्रिया को दस बार दोहराएं। इससे कमर तक की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और उठने-बैठने के दौरान होने वाले दर्द से छुटकारा मिलता है।

आर्म सर्कल

अपने हाथों को लंबाई में कंधों की हाइट तक फैला लें, कोहनी न मोड़ें और कंधों से पूरे हाथ को सर्कल बनाते हुए क्लॉकवाइज दिशा में गोल घुमाएं। 10 बार इस दिशा में करने के बाद 10 बार एंटी क्लॉकवाइज घुमाएं। ऐसे तो यह एक अच्छी वॉर्म अप एक्सरसाइज है, जिससे बाजुओं का फैट कम होता है लेकिन ऑफिस में लगातार लैपटॉप चलाते के कारण होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए भी ये एक रिफ्रेशिंग एक्सरसाइज है।

ब्रीथिंग एक्सरसाइज

डेस्क पर बैठ कर सांस लेने वाले लगभग सभी योग आप कर सकते हैं, जिसे ब्रीथिंग एक्सरसाइज भी कहते हैं। अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम आप अपनी चेयर पर बैठ कर भी कर सकते हैं। आंखें बंद करके दस या बीस लंबी भरपूर सांसें खींचने से भी काफी लाभ मिलेगा। ये प्राणायाम मात्र 5 या 10 मिनट करने से भी आपका मन और मस्तिष्क तरोताजा महसूस करेगा। इससे आप में काम करने की ऊर्जा जगेगी और आलस्य कम होगा।

नेक रोटेशन

अक्सर लैपटॉप या मोबाइल पर काम करते-करते गर्दन झुकी रहती है और फिर दर्द करती है। ऐसे में नेक रोटेशन करें, गर्दन को दाएं, बाएं, ऊपर, नीचे सभी दिशा में घुमाएं। हर एक दिशा में कुछ सेकंड के लिए होल्ड करें। फिर अगली दिशा में घुमाएं। इस प्रक्रिया को 10 बार करें। ध्यान दें कि अगर किसी दिशा में घुमाने पर दर्द होता है, तो जबरदस्ती न करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/if-you-are-not-able-to-exercise-in-the-daily/article-211

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.