- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- खाएंगे ये नारंगी सब्जी तो बुढ़ापे में भी आंखों से दिखेगा साफ, दिल रहेगा जवान, ये हैं 7 जबरदस्त फायदे...
खाएंगे ये नारंगी सब्जी तो बुढ़ापे में भी आंखों से दिखेगा साफ, दिल रहेगा जवान, ये हैं 7 जबरदस्त फायदे और सेवन का तरीका
Health News
सर्दियों में गाजर खूब मिलता है. लोग गाजर का हलवा बनाकर सबसे ज्यादा खाते हैं. गाजर में ढेरों पोषक तत्व होते हैं जो कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं. इसे कच्चे खाएं, जूस बनाकर पिएं, सलाद में डालकर खाएं या फिर अचार बनाकर खाएं, हर तरह से शरीर को लाभ पहुंचाता है. गाजर आंखों को हेल्दी रखने के लिए रामबाण है. इसमें बीटा कैरोटीन, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट आदि भरपूर होता है. चलिए जानते हैं गाजर खाने के फायदों के बारे में.
डाइट में हर दिन भरपूर फल और सब्जियों को शामिल करके आप निरोगी रह सकते हैं. सर्दियों में खासकर गाजर खाना बेहद फायदेमंद होता है. गाजर के फायदों के बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्वाति सिंह कहती हैं कि गाजर का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं. आप गाजर को पकाकर या सलाद के तौर पर खा सकते हैं. इसका सूप बनाकर पी सकते हैं. जिन्हें सब्जी के तौर पर गाजर खाना पसंद नहीं है, वे इसका हलवा बनाकर खा सकते हैं. गाजर को सर्दियों में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चहिए, क्योंकि यह सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होता है.

न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्वाति सिंह के अनुसार, गाजर में प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है और इसमें कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है. यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आप गाजर का सेवन कर सकते हैं. फाइबर पेट को देर तक भरा रखता है. इससे आप अधिक कैलोरी इनटेक और उल्टा-सीधा खाने से बचे रहते हैं. गाजर में विटामिन ए भी मौजूद होता है, जो भूख को कम करने का काम करता है.

न्यूट्रिशनिस्ट आगे बताती हैं कि गाजर में मौजूद फाइबर और पोटैशियम हार्ट को भी हेल्दी रखते हैं. पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है. गाजर खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी सही रहता है. दिल की बीमारियों से बचे रहने के लिए आप गाजर खा सकते हैं.
04

इसके अलावा, गाजर एंटी-एजिंग के प्रभाव को भी कम करने का काम करती है, क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं. यह त्वचा और बालों के लिए बेस्ट मानी जाती है. इसके सेवन से स्किन पर निखार, ग्लो आता है. स्किन हेल्दी रहती है. बालों को भी जड़ों से मजबूती मिलती है.

गाजर के नियमित सेवन से आपके शरीर को कई तरह का लाभ मिलता है. यह त्वचा और बालों के साथ ही आंखों के लिए भी बेहद फायदेमंद है. यह इम्यून सिस्टम पर भी बेहतर तरीके से काम करता है. गाजर का जूस रेगुलर पीने से आंखों की कोई बीमारी जल्दी नहीं होती है. इसमें विटामिन ए और बीटा कैरोटीन आंखों की सेहत को हेल्दी रखते हैं. गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है. आंखों को सुरक्षा प्रदान करने का काम करती है गाजर.

गाजर में विटामिन सी भी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है. गाजर सर्दियों के लिए एक खास विकल्प है शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने का ताकि आप सर्दियों में होने वाली बीमारियों से खुद का बचाव कर सकें.

गाजर में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ के सेवन से कब्ज की समस्या भी दूर होती है. इससे बाउल मूवमेंट सही बना रहता है. आपको रेगुलर कब्ज रहता है तो आप गाजर खाना शुरू कर दें. आपका पेट जितना साफ होगा, गैस, अपच, ब्लोटिंग की समस्या भी दूर होगी.

गाजर में मौजूद पोषक तत्वों को अधिक से अधिक पाना है तो आप इसका सेवन कच्चा ही करें. इसे आप सलाद में डालें. गाजर का हलवा खाना भी बेस्ट और हेल्दी होता है. इसके साथ ही आप गाजर का जूस, अचार, सब्जी आदि भी बनाकर खा सकते हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए