प्रदूषण के कारण आने लगी है खांसी, तो ये 4 घरेलू टिप्स हैं बेहद असरदार

LIFESTYLE

प्रदूषण बढ़ने के कारण कई लोग बार-बार हो रही खांसी के कारण काफी परेशान रहते हैं. लगातार आने वाली खांसी से पेट और पसलियों में दर्द होने लगता है. इस समस्या से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे फॉलो किए जा सकते हैं, जो खांसी को कंट्रोल कर सकते हैं.

दिवाली के दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है. राजधानी दिल्ली में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 556 दर्ज किया गया है. बढ़ता प्रदूषण के चलते लोगों की सेहत पर भी गंभीर असर पड़ रहा है. जहरीली हवा के कारण सांस लेने में परेशानी, खांसी, गले में खराश और आंखों में जलन होने की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि, ज्यादातर लोग प्रदूषण की वजह से होने वाली खांसी की समस्या से परेशान हैं. जब खांसी ज्यादा बढ़ जाती है तो खांस-खांसकर पेट और पसलियों में दर्द होने लगता है. अगर आप भी कुछ ऐसी ही दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे खांसी काफी हद तक कंट्रोल हो सकती है.

अदरक होगा फायदेमंद

मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, प्रदूषण से होने वाली खांसी से छुटकारा पाने के लिए अदरक काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी की समस्या से राहत दिला सकते हैं. इसके लिए आप अदरक के छोटे से टुकड़े को शहद के साथ खा सकते हैं.

शहद

खांसी की समस्या में शहद खाना भी काफी फायदेमंद है. इसमें डेक्स्ट्रोमेथोर्फन नाम का तत्व पाया जाता है, जो कफ यानी खांसी को कंट्रोल करता है. इसके लिए आप एक चम्मच शहद खा सकते हैं या इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जा सकता है.

नमक वाले पानी से गरारे

नमक के पानी से गरारे करने से फेफड़ों और श्वसन प्रणाली साफ होते हैं. इससे गले की खराश और खांसी में राह मिलती है. एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में कम से कम 2 बार गरारे करें. इससे काफी फायदा हो सकता है.

स्टीम लें

अगर आपको बलगम वाली खांसी आ रही है तो इसके लिए आप स्टीम ले सकते हैं. दिन में दो बार 10 से 15 मिनट के लिए स्टीम लें. खांसी की दिक्कत में स्टीम लेना भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Nov 2024 By दैनिक जागरण

प्रदूषण के कारण आने लगी है खांसी, तो ये 4 घरेलू टिप्स हैं बेहद असरदार

LIFESTYLE

दिवाली के दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण भी काफी बढ़ गया है. राजधानी दिल्ली में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 556 दर्ज किया गया है. बढ़ता प्रदूषण के चलते लोगों की सेहत पर भी गंभीर असर पड़ रहा है. जहरीली हवा के कारण सांस लेने में परेशानी, खांसी, गले में खराश और आंखों में जलन होने की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है.

हालांकि, ज्यादातर लोग प्रदूषण की वजह से होने वाली खांसी की समस्या से परेशान हैं. जब खांसी ज्यादा बढ़ जाती है तो खांस-खांसकर पेट और पसलियों में दर्द होने लगता है. अगर आप भी कुछ ऐसी ही दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो इससे राहत पाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे खांसी काफी हद तक कंट्रोल हो सकती है.

अदरक होगा फायदेमंद

मेडिकल न्यूज टुडे के मुताबिक, प्रदूषण से होने वाली खांसी से छुटकारा पाने के लिए अदरक काफी फायदेमंद हो सकता है. इसमें एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी की समस्या से राहत दिला सकते हैं. इसके लिए आप अदरक के छोटे से टुकड़े को शहद के साथ खा सकते हैं.

शहद

खांसी की समस्या में शहद खाना भी काफी फायदेमंद है. इसमें डेक्स्ट्रोमेथोर्फन नाम का तत्व पाया जाता है, जो कफ यानी खांसी को कंट्रोल करता है. इसके लिए आप एक चम्मच शहद खा सकते हैं या इसे गुनगुने पानी में मिलाकर पिया जा सकता है.

नमक वाले पानी से गरारे

नमक के पानी से गरारे करने से फेफड़ों और श्वसन प्रणाली साफ होते हैं. इससे गले की खराश और खांसी में राह मिलती है. एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में कम से कम 2 बार गरारे करें. इससे काफी फायदा हो सकता है.

स्टीम लें

अगर आपको बलगम वाली खांसी आ रही है तो इसके लिए आप स्टीम ले सकते हैं. दिन में दो बार 10 से 15 मिनट के लिए स्टीम लें. खांसी की दिक्कत में स्टीम लेना भी काफी फायदेमंद माना जाता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/if-you-start-coughing-due-to-pollution-then-these-4/article-2466

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.