न्यू ईयर पार्टी में दिखना है सबसे खूबसूरत, तो इस तरह घर पर मिलेगा इंस्टेंट ग्लो

LIFESTYLE

न्यू ईयर का वेलकम हर कोई अपने तरीके से करता है. कुछ लोग इस घर पर तो वहीं कुछ लोग धूम-धाम से नए साल का स्वागत करते हैं. इसके लिए कई लोग पार्टी और इवेंट में एंजॉय करने जाते हैं. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो पार्टी में जाते समय ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप इन टिप्स को अपना सकते हैं.

नए साल की शुरुआत में अब बस कुछ ही समय बाकी रह गया है. लोग नए साल का स्वागत करने के लिए बेसब्री सें इंतजार कर रहे हैं. बहुत से लोग नए साल का वेलकम अपने घर वालों के साथ सादगी से करते हैं. वहीं कई लोग अपने दोस्तों या परिवार के साथ मिलकर पार्टी करने का प्लान बनाते हैं. इसके अलावा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए जगह-जगह पर कार्यक्रम ऑर्गेनाइज किए जाते हैं. कुछ लोग उन इवेंट में जाने का प्लान बनाते हैं.

पार्टी में स्टाइलिश नजर आने के लिए लोग कपड़ों से लेकर मेकअप सभी पर ध्यान देते हैं. लेकिन आपके पहनावे के साथ ही स्किन पर ग्लो होगा तो इससे आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएगा. सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई होने लगती है. ड्राईनेस और स्किन पीलिंग के कारण स्किन का निखार खोने लगता है, जिसके लिए लोग स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं या पार्लर जाकर फेशियल करवाते है, लेकिन आपको घर बैठे में इंस्टेंट ग्लो मिल सकता है. आप घर पर मौजूद नेचुरल चीजों से फेस मास्क बनाकर लगा सकते हैं.

शहद का फेस मास्क

अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो ये फेस मास्क फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए आप एक चम्मच शहद में दो चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे अच्छी तरह से मिक्स करें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद पानी से चेहरे को साफ करें. ये फेस मास्क चेहरे को क्लीन करने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है.

एलोवेरा फेस मास्क

सर्दी हो या फिर गर्मी एलोवेरा हर मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसलिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नारियल तेल और 1/2 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं और इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं, ध्यान रखें कि पेस्ट सूख जाए. इसके बाद फेस वॉश कर लें. ये मास्क आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है.

केला और शहद

एक बेला लें और उसे अच्छे से मैश कर लें. इसके बाद इसमें 1 टेबलस्पून शहद को अच्छे से मिलाएं. ये फेस मास्क ड्राई स्किन को नमी पहुंचने और सॉफ्ट बनाने में मददगार साबित हो सकता है. साथ ही ये चेहरे पर ग्लो लाने में मददगार साबित हो सकता है.

ध्यान रखें कि अगर आपको इन नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी है तो आपको इन चीजों को चेहरे पर भी नहीं लगाना चाहिए. इसके अलावा इससे पहले चेहरे को साफ करें. आप स्क्रब भी कर सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Dec 2024 By दैनिक जागरण

न्यू ईयर पार्टी में दिखना है सबसे खूबसूरत, तो इस तरह घर पर मिलेगा इंस्टेंट ग्लो

LIFESTYLE

नए साल की शुरुआत में अब बस कुछ ही समय बाकी रह गया है. लोग नए साल का स्वागत करने के लिए बेसब्री सें इंतजार कर रहे हैं. बहुत से लोग नए साल का वेलकम अपने घर वालों के साथ सादगी से करते हैं. वहीं कई लोग अपने दोस्तों या परिवार के साथ मिलकर पार्टी करने का प्लान बनाते हैं. इसके अलावा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए जगह-जगह पर कार्यक्रम ऑर्गेनाइज किए जाते हैं. कुछ लोग उन इवेंट में जाने का प्लान बनाते हैं.

पार्टी में स्टाइलिश नजर आने के लिए लोग कपड़ों से लेकर मेकअप सभी पर ध्यान देते हैं. लेकिन आपके पहनावे के साथ ही स्किन पर ग्लो होगा तो इससे आपकी खूबसूरती में चार-चांद लग जाएगा. सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोगों की स्किन ड्राई होने लगती है. ड्राईनेस और स्किन पीलिंग के कारण स्किन का निखार खोने लगता है, जिसके लिए लोग स्किन ट्रीटमेंट लेते हैं या पार्लर जाकर फेशियल करवाते है, लेकिन आपको घर बैठे में इंस्टेंट ग्लो मिल सकता है. आप घर पर मौजूद नेचुरल चीजों से फेस मास्क बनाकर लगा सकते हैं.

शहद का फेस मास्क

अगर आपकी स्किन बहुत ड्राई है, तो ये फेस मास्क फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके लिए आप एक चम्मच शहद में दो चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छे से मिलाएं. इसे अच्छी तरह से मिक्स करें. इसे अपने चेहरे पर लगाएं. 10 से 15 मिनट बाद पानी से चेहरे को साफ करें. ये फेस मास्क चेहरे को क्लीन करने और नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है.

एलोवेरा फेस मास्क

सर्दी हो या फिर गर्मी एलोवेरा हर मौसम में स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है. इसलिए 2 चम्मच एलोवेरा जेल, 1 चम्मच नारियल तेल और 1/2 चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं और इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लें. इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं, ध्यान रखें कि पेस्ट सूख जाए. इसके बाद फेस वॉश कर लें. ये मास्क आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद कर सकता है.

केला और शहद

एक बेला लें और उसे अच्छे से मैश कर लें. इसके बाद इसमें 1 टेबलस्पून शहद को अच्छे से मिलाएं. ये फेस मास्क ड्राई स्किन को नमी पहुंचने और सॉफ्ट बनाने में मददगार साबित हो सकता है. साथ ही ये चेहरे पर ग्लो लाने में मददगार साबित हो सकता है.

ध्यान रखें कि अगर आपको इन नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से एलर्जी है तो आपको इन चीजों को चेहरे पर भी नहीं लगाना चाहिए. इसके अलावा इससे पहले चेहरे को साफ करें. आप स्क्रब भी कर सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/if-you-want-to-look-your-most-beautiful-in-the/article-6620

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.