- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- 5 सेकेंड में एसिडिटी भगाने वाले पाउच की आदत कहीं बन न जाए आफत, जान लें इसके नुकसान
5 सेकेंड में एसिडिटी भगाने वाले पाउच की आदत कहीं बन न जाए आफत, जान लें इसके नुकसान
LIFESTYLE
एसिडिटी से राहत पाने के लिए हम बार-बार एंटासिड तो खा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसको बार-बार यूज करना सेहत के लिए नुकसान का सौदा साबित हो सकता है.
एसिडिटी तब होती है जब हमारा पेट हद से ज्यादा गैस्ट्रिक एसिड प्रोड्यूस करने लगता है, जिससे पेट की परत में जलन और परेशानी होती है. ये अक्सर सीने में जलन, अपच, मुंह में खट्टा स्वाद और निगलने में परेशानी जैसे लक्षणों के जरिए नजर आता है. कभी-कभी एसिडिटी होना आम बात है, लेकिन बार-बार एपिसोड गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) या पेप्टिक अल्सर जैसी दिक्कत सेहत खराब होने का इशारा देती हैं.
एसिडिटी क्यों होती है?
1. खराब डाइट (स्पाइसी और ऑयली फूड)
2. हद से ज्यादा टेंशन लेना
3. चाय-कॉफी ज्यादा पीना
4. शराब पीना
5. ओवरईटिंग
6. स्मोकिंग
7. मोटापा
8. फिजिकल एक्टिविटीज की कमी
9. खाने के बाद तुरंत लेट जाना
10. पानी कम पीना
एंटासिड किसे कहते हैं?
एंटासिड मार्केट में मिलने वाला वो टैब्लेट या पाउडर होता है जो अक्सर 5 से 10 सेकेंड में एसिडिटी से राहत दिलाने का दावा करता है. काफी लोगों को इसके जरिए क्विक रिलीफ भी मिल जाता है, लेकिन कई हेल्थ एक्सपर्ट इसके रेगुलर यूज पर चिंता जाहिर करते हैं. एंटासिड थोड़ी देर के लिए परेशानी जरूर दूर कर सकते हैं, लेकिन ये दिक्कत की जड़ में नहीं जाते.
कैसे काम करता है एंटासिड?
एंटासिड पेट के एसिड को बेअसर करके डिसकंफर्ट और सीने में जलन को कम करते हैं. हालांकि वो खराब डाइट, स्ट्रेस या जीईआरडी या पेप्टिक अल्सर जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर्स जैसी परेशानियों से नहीं निपटते हैं.
एंटासिड के नुकसान
एंटासिड पर लंबे वक्त तक डिपेंडेंसी से रिबाउंड एसिडिटी (rebound acidity) हो सकती है, जहां दवा के असर के बाद एसिड प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इसके अलावा, ये जरूरी न्यूट्रिएंट्स के एब्जॉर्ब्शन पर भी असर डाल सकता है, जिससे ओवरऑल हेल्थ अफेक्ट होता है. आप बार बार एंटासिड के जरिए राहत पाने के बजाए अपनी लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स में सुधार करें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर के पास जाएं.
क्या कर सकते हैं आप?
1. तेल और मसाले वाले फूड कम से कम खाएं
2. भोजन के साथ दही जैसे प्रोबायोटिक्स खाएं
3. रात को सोने से 2-3 घंटे पहले खाना खाएं
4. खाली पेट चाय-कॉफी न पिएं साथ ही इसके इनटेक को लिमिट करें
5. शराब से पूरी तरह तौबा करें
6. ओवरईटिंग न करें
7. स्मोकिंग छोड़ें
8. वेट मेंटेन करें
9. एक्सरसाइज करें
10. खाने के बाद 15 मिनट पैदल चलें
11. रोजाना 7 से 8 ग्लास पानी पिएं
Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए