- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- बस एक घूंट और चुटकियों में वजन घटेगा, एनर्जी होगी दुगनी, स्किन में चमक, महिलाओं के लिए भी वरदान!
बस एक घूंट और चुटकियों में वजन घटेगा, एनर्जी होगी दुगनी, स्किन में चमक, महिलाओं के लिए भी वरदान!
LIFESTYLE
हींग का पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, स्किन में निखार लाने, फेफड़ों को मजबूत बनाने और दिल को सेहतमंद रखने में मददगार है. पीरियड्स और सिरदर्द में भी यह राहत प्रदान करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और पोषक तत्व इसे स्वास्थ्य के लिए एक उत्तम पेय बनाते हैं.
हींग से बनी गर्मागर्म कचौरी या छोले में उबली हुई हींग – ये हर खाने के शौकीन की पसंद है. हींग सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि कई बीमारियों का इलाज भी है. इस खास मसाले में भरपूर एंटीऑक्सिडेंट्स के साथ फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं. बता दें कि हींग और हींग का पानी एक हेल्दी ड्रिंक है, जो सेहत के कई फायदों के साथ शरीर को ऊर्जावान बनाता है. हींग का पानी मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, पाचन को सुधारने, और स्किन में निखार लाने में मदद करता है, तो चलिए जानते हैं हींग के कुछ खास फायदों के बारे में…
मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है हींग पानी
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉक्टर असीम शर्मा के अनुसार, हींग का पानी शरीर के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है. रोज़ाना हींग का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन तंत्र बेहतर होता है. इससे कब्ज, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं. मेटाबॉलिज्म बढ़ने से कैलोरी बर्न करने, वजन घटाने में सहायता मिलती है. साथ ही एनर्जी का हाई लेवल मेंटेन रखने में मदद मिलती है.
स्किन के लिए फायदेमंद
हींग पानी में एंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है. इसे पीने से स्किन ग्लो करती है और एक्ने, रैशेज़ जैसी समस्याएं दूर होती हैं. सर्दियों में इसे पीने से इंफेक्शन का खतरा भी कम होता है.
फेफड़ों के लिए लाभकारी
मौसम बदलने पर फेफड़ों की समस्या बढ़ जाती है, खासकर युवाओं में. हींग का पानी इस दौरान लंग्स को मजबूत करता है और सांस संबंधी परेशानियों से राहत दिलाता है.
पीरियड्स और सिरदर्द में आराम
महिलाओं में पीरियड्स के दौरान पेट दर्द आम है. हींग पानी पीने से इस दर्द में आराम मिलता है. साथ ही, सिरदर्द में भी राहत मिलती है.
दिल और ब्लड शुगर के लिए बेहतरीन
हींग का पानी शरीर में रक्त संचार को बेहतर करता है, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है. इसका नियमित सेवन हार्ट डिजीज और ब्लड शुगर कंट्रोल में मददगार है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए