नवरात्रि के व्रत में महसूस नहीं होगी कमजोरी, खुद को इस तरह रखें एनर्जेटिक

LIFESTYLE

नवरात्रि के व्रत 9 दिनों के होते हैं जो काफी लंबा टाइम होता है जब ज्यादातर लोग बिना नमक के सिर्फ फलाहारी व्रत करते हैं. ऐसे में एनर्जी बनाए रखने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

हिंदू धर्म में हर साल दो बार छह महीने के अंतराल पर नवरात्रि सेलिब्रेट की जाती है. चैत्र महीने की नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और साथ ही भक्त व्रत भी करते हैं. व्रत में बॉडी को डिटॉक्सिफाई होने का समय मिलता है, लेकिन यह बहुत जरूरी है कि आप अपने रूटीन को हेल्दी रखें, नहीं तो एनर्जी लो हो सकती है और कमजोरी, चक्कर आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

नवरात्रि के दौरान फेस्टिवल की वजह से काम भी काफी बढ़ जाता है और व्रत में अगर अपने रूटीन को सही से फॉलो न किया जाए तो इससे कमजोरी आ सकती है और साथ ही हेल्थ खराब हो सकती है. नौ व्रत रख रहे हैं तो जान लें कि हेल्दी रहने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है.

शरीर को रखें हाइड्रेट

व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पीने के साथ ही कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी लेनी चाहिए जो एनर्जी बनाए रखने में मदद करती हैं. आप नवरात्रि व्रत में छाछ, नींबू पानी, कोकोनट वाटर आदि ले सकते हैं.

फ्रूट्स खाने में न करें कोताही

बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो फलाहारी व्रत रखने के बावजूद भी पूरे दिन निराहार यानी बिना कुछ खाए रहते हैं, लेकिन इससे आपका शरीर काफी कमजोर हो सकता है. फल शरीर में न्यूट्रिशन की कमी पूरी करके आपको एनर्जी देते हैं, इसलिए दिन में दो से तीन फल जरूर खाने चाहिए.

नट्स बनाए रखेंगे शरीर में एनर्जी

व्रत के दौरान एनर्जी बनाए रखने की बात करें तो नट्स और सीड्स बेहतरीन फूड हैं. इनमें कई पोषक तत्वों के साथ ही गुड फैट्स और प्रोटीन होता है जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है. सुबह में आप भीगे नट्स और सीड्स खा सकते हैं.

नींद भरपूर लेना है जरूरी

एनर्जी बनाए रखने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी होता है. जब आप सोते हैं तो शरीर को एनर्जी रिस्टोर करने का समय मिलता है, इसलिए व्रत के दौरान भी रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें. इसके अलावा आप शरीर को एक्टिव रखने के लिए सुबह हल्का व्यायाम कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा हैवी वर्कआउट न करें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नवरात्रि के व्रत में महसूस नहीं होगी कमजोरी, खुद को इस तरह रखें एनर्जेटिक

LIFESTYLE

हिंदू धर्म में हर साल दो बार छह महीने के अंतराल पर नवरात्रि सेलिब्रेट की जाती है. चैत्र महीने की नवरात्रि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी मानी जाती है. इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है और साथ ही भक्त व्रत भी करते हैं. व्रत में बॉडी को डिटॉक्सिफाई होने का समय मिलता है, लेकिन यह बहुत जरूरी है कि आप अपने रूटीन को हेल्दी रखें, नहीं तो एनर्जी लो हो सकती है और कमजोरी, चक्कर आना जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

नवरात्रि के दौरान फेस्टिवल की वजह से काम भी काफी बढ़ जाता है और व्रत में अगर अपने रूटीन को सही से फॉलो न किया जाए तो इससे कमजोरी आ सकती है और साथ ही हेल्थ खराब हो सकती है. नौ व्रत रख रहे हैं तो जान लें कि हेल्दी रहने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है.

शरीर को रखें हाइड्रेट

व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए हाइड्रेट रहना बेहद जरूरी होता है. इसके लिए भरपूर मात्रा में पानी पीने के साथ ही कुछ हेल्दी ड्रिंक्स भी लेनी चाहिए जो एनर्जी बनाए रखने में मदद करती हैं. आप नवरात्रि व्रत में छाछ, नींबू पानी, कोकोनट वाटर आदि ले सकते हैं.

फ्रूट्स खाने में न करें कोताही

बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं जो फलाहारी व्रत रखने के बावजूद भी पूरे दिन निराहार यानी बिना कुछ खाए रहते हैं, लेकिन इससे आपका शरीर काफी कमजोर हो सकता है. फल शरीर में न्यूट्रिशन की कमी पूरी करके आपको एनर्जी देते हैं, इसलिए दिन में दो से तीन फल जरूर खाने चाहिए.

नट्स बनाए रखेंगे शरीर में एनर्जी

व्रत के दौरान एनर्जी बनाए रखने की बात करें तो नट्स और सीड्स बेहतरीन फूड हैं. इनमें कई पोषक तत्वों के साथ ही गुड फैट्स और प्रोटीन होता है जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है. सुबह में आप भीगे नट्स और सीड्स खा सकते हैं.

नींद भरपूर लेना है जरूरी

एनर्जी बनाए रखने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी होता है. जब आप सोते हैं तो शरीर को एनर्जी रिस्टोर करने का समय मिलता है, इसलिए व्रत के दौरान भी रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें. इसके अलावा आप शरीर को एक्टिव रखने के लिए सुबह हल्का व्यायाम कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा हैवी वर्कआउट न करें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/in-navratri-fast-weakness-will-not-be-felt-keep-yourself/article-16078

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.