बालों के लिए भी फायदेमंद है लौंग का पानी, जाने कैसे करें इस्तेमाल

LIFESTYLE

अगर आप अपने बालों को नेचुरल तरीके से हेल्दी और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो लौंग के पानी का सही तरीके से इस्तेमाल करें. आइए जानते हैं इसे बनाने और लगाने का तरीका और इससे मिलने वाले अद्भुत फायदे.

खूबसूरत, घने और मजबूत बाल हर अमूमन हर किसी की चाहत होती है, लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और तनाव के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. बालों का झड़ना, डैंड्रफ, स्कैल्प इंफेक्शन और दोमुंहे बाल जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में अगर आप नेचुरल और असरदार उपाय की तलाश में हैं, तो लौंग का पानी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं.

लौंग, जो आमतौर पर हमारे किचन में मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाती है, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है. ये न केवल स्कैल्प को हेल्दी बनाती है बल्कि बालों की जड़ों को भी मजबूत करती है, जिससे हेयर ग्रोथ तेजी से होती है. लौंग में मौजूद युजेनॉल नामक तत्व स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. आइए जानते हैं लौंग के पानी के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीका.

बालों के लिए लौंग के पानी के फायदे

लौंग का पानी बालों के लिए किसी आयुर्वेदिक टॉनिक से कम नहीं है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं लौंग के पानी के कुछ बेहतरीन फायदे.

1. बालों का झड़ना कम करता है- लौंग में मौजूद युजेनॉल (Eugenol) नामक तत्व स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल की समस्या कम हो जाती है.

2. डैंड्रफ से दिलाए राहत- लौंग के पानी में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प से फंगस और डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं. ये स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है और खुजली की समस्या को भी दूर करता है.

3. हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है- अगर आप लंबे और घने बाल चाहते हैं तो लौंग का पानी एक अच्छा ऑप्शन है. ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और नए बालों की ग्रोथ में मदद करता है.

4. ऑयली स्कैल्प को करे कंट्रोल- अगर आपके बाल जल्दी-जल्दी ऑयली हो जाते हैं तो लौंग का पानी स्कैल्प में सीबम प्रोडक्शन को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे बाल ज्यादा देर तक फ्रेश और हेल्दी दिखते हैं.

कैसे तैयार करें लौंग का पानी

एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें लौंग डालें. इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें. पानी का रंग बदलकर हल्का भूरा होने लगेगा. इसे आंच से उतारकर ठंडा होने दें. छानकर एक स्प्रे बोतल या कंटेनर में भर लें.

बालों में लगाने का तरीका

1.हेयर स्प्रे की तरह इस्तेमाल करें- बालों को धोने के बाद हल्के गीले बालों में लौंग के पानी को स्प्रे करें. उंगलियों से हल्की मसाज करें ताकि ये स्कैल्प में अच्छे से अबजोर्ब हो जाए. इसे धोने की जरूरत नहीं है, आप इसे नेचुरल हेयर टॉनिक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. हेयर रिंस के रूप में इस्तेमाल करें- शैंपू करने के बाद बालों को अच्छे से धो लें. अब लौंग के पानी को पूरे बालों और स्कैल्प पर डालें. कुछ मिनट तक रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें. इससे बाल चमकदार और मजबूत बनेंगे.

3. हेयर ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं- नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून के तेल में 2-3 चम्मच लौंग का पानी मिलाएं. इसे हल्का गर्म करें और स्कैल्प में अच्छी तरह मसाज करें. रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें. इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होगी और बाल जड़ से मजबूत बनेंगे.

4. हेयर मास्क में मिलाकर इस्तेमाल करें- मेथी पाउडर, आंवला पाउडर या एलोवेरा जेल में लौंग का पानी मिलाएं. इस मिश्रण को बालों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें. फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. इससे बालों को डीप कंडीशनिंग मिलेगी और बाल घने बनेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

बालों के लिए भी फायदेमंद है लौंग का पानी, जाने कैसे करें इस्तेमाल

LIFESTYLE

खूबसूरत, घने और मजबूत बाल हर अमूमन हर किसी की चाहत होती है, लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स और तनाव के कारण बालों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है. बालों का झड़ना, डैंड्रफ, स्कैल्प इंफेक्शन और दोमुंहे बाल जैसी समस्याएं आम हो गई हैं. ऐसे में अगर आप नेचुरल और असरदार उपाय की तलाश में हैं, तो लौंग का पानी आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं.

लौंग, जो आमतौर पर हमारे किचन में मसाले के रूप में इस्तेमाल की जाती है, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है. ये न केवल स्कैल्प को हेल्दी बनाती है बल्कि बालों की जड़ों को भी मजबूत करती है, जिससे हेयर ग्रोथ तेजी से होती है. लौंग में मौजूद युजेनॉल नामक तत्व स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है. आइए जानते हैं लौंग के पानी के फायदे और इसे इस्तेमाल करने का तरीका.

बालों के लिए लौंग के पानी के फायदे

लौंग का पानी बालों के लिए किसी आयुर्वेदिक टॉनिक से कम नहीं है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और पोषक तत्व बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्कैल्प से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं लौंग के पानी के कुछ बेहतरीन फायदे.

1. बालों का झड़ना कम करता है- लौंग में मौजूद युजेनॉल (Eugenol) नामक तत्व स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल की समस्या कम हो जाती है.

2. डैंड्रफ से दिलाए राहत- लौंग के पानी में एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प से फंगस और डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करते हैं. ये स्कैल्प की गहराई से सफाई करता है और खुजली की समस्या को भी दूर करता है.

3. हेयर ग्रोथ को बढ़ावा देता है- अगर आप लंबे और घने बाल चाहते हैं तो लौंग का पानी एक अच्छा ऑप्शन है. ये स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और नए बालों की ग्रोथ में मदद करता है.

4. ऑयली स्कैल्प को करे कंट्रोल- अगर आपके बाल जल्दी-जल्दी ऑयली हो जाते हैं तो लौंग का पानी स्कैल्प में सीबम प्रोडक्शन को बैलेंस करने में मदद करता है, जिससे बाल ज्यादा देर तक फ्रेश और हेल्दी दिखते हैं.

कैसे तैयार करें लौंग का पानी

एक पैन में पानी गर्म करें और उसमें लौंग डालें. इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें. पानी का रंग बदलकर हल्का भूरा होने लगेगा. इसे आंच से उतारकर ठंडा होने दें. छानकर एक स्प्रे बोतल या कंटेनर में भर लें.

बालों में लगाने का तरीका

1.हेयर स्प्रे की तरह इस्तेमाल करें- बालों को धोने के बाद हल्के गीले बालों में लौंग के पानी को स्प्रे करें. उंगलियों से हल्की मसाज करें ताकि ये स्कैल्प में अच्छे से अबजोर्ब हो जाए. इसे धोने की जरूरत नहीं है, आप इसे नेचुरल हेयर टॉनिक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.

2. हेयर रिंस के रूप में इस्तेमाल करें- शैंपू करने के बाद बालों को अच्छे से धो लें. अब लौंग के पानी को पूरे बालों और स्कैल्प पर डालें. कुछ मिनट तक रहने दें और फिर नॉर्मल पानी से धो लें. इससे बाल चमकदार और मजबूत बनेंगे.

3. हेयर ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं- नारियल तेल, बादाम तेल या जैतून के तेल में 2-3 चम्मच लौंग का पानी मिलाएं. इसे हल्का गर्म करें और स्कैल्प में अच्छी तरह मसाज करें. रातभर लगा रहने दें और सुबह धो लें. इससे बालों की ग्रोथ तेजी से होगी और बाल जड़ से मजबूत बनेंगे.

4. हेयर मास्क में मिलाकर इस्तेमाल करें- मेथी पाउडर, आंवला पाउडर या एलोवेरा जेल में लौंग का पानी मिलाएं. इस मिश्रण को बालों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें. फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें. इससे बालों को डीप कंडीशनिंग मिलेगी और बाल घने बनेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/it-is-also-beneficial-for-hair-how-to-use-clove/article-10597

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.