मार्केट जैसा गाढ़ा मैंगो शेक घर पर बनाना आसान, बस डालें ये खास चीजें

लाइफस्टाइल डेस्क

By Rohit.P
On

घर पर बनाएं मार्केट जैसा गाढ़ा और क्रीमी मैंगो शेक। जानिए कौन सा आम, दूध और खास चीजें डालने से बढ़ता है स्वाद।

गर्मियों में जब भी मैंगो शेक का नाम सुनते हैं, तो ठंडक का अहसास होने लगता है। इस वक्त शहरों में जूस कॉर्नर और कैफे में मैंगो शेक की डिमांड जबरदस्त है, खासकर बच्चों और युवाओं के बीच। हालांकि, कई लोग घर पर इसे बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसका स्वाद और टेक्सचर वही नहीं आता जो बाजार में मिलता है। घर का बनाया शेक अक्सर थोड़ा पतला रह जाता है, जबकि मार्केट वाला शेक गाढ़ा, क्रीमी और स्मूद होता है। इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि दुकानों पर जो मैंगो शेक बनता है, उसमें ऐसा क्या डाला जाता है कि उसका स्वाद इतना खास हो जाता है।

बताया गया है कि मैंगो शेक का असली स्वाद अच्छे पके आम और गाढ़े दूध पर निर्भर करता है। इसके लिए ऐसे आम का चुनाव करना बेहतर है जिसमें गूदा ज्यादा हो। सफेदा आम को कई लोग सबसे अच्छा मानते हैं, लेकिन अन्य मीठे और जूसी आम भी काम आते हैं। आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और गुठली अलग कर दी जाती है। उसके बाद फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल होता है। कुछ दुकानदार बिना उबाले, ठंडा पैकेट वाला दूध सीधे मिक्सी में डालते हैं ताकि शेक और क्रीमी बन सके। कुछ जगह, स्वाद बढ़ाने के लिए वनीला या मैंगो आइसक्रीम भी मिलाई जाती है, जिससे शेक में हल्की मिठास और रिचनेस आ जाती है। अगर आइसक्रीम उपलब्ध नहीं है, तो ताजा मलाई या थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क डालने की सलाह दी जाती है। यही चीजें मैंगो शेक को बाजार जैसा गाढ़ा और स्मूद बनाती हैं।

मैंगो शेक बनाने के लिए मिक्सी के जार में आम के टुकड़े, ठंडा फुल क्रीम दूध और थोड़ा क्रश किया हुआ बर्फ डालें। स्वाद के अनुसार चीनी भी मिलाई जा सकती है। कुछ दुकानों में रंग को और आकर्षक दिखाने के लिए हल्का ऑरेंज या रेड फूड कलर भी इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि ये पूरी तरह से वैकल्पिक हैं। जब सारी चीजें अच्छी तरह ब्लेंड कर ली जाती हैं, तो तैयार शेक काफी गाढ़ा नजर आता है। कई लोग इसे ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या आइसक्रीम डालकर भी सर्व करते हैं। गर्मियों के मौसम में यह ड्रिंक तेजी से एनर्जी दे सकता है और शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2026 By Rohit.P

मार्केट जैसा गाढ़ा मैंगो शेक घर पर बनाना आसान, बस डालें ये खास चीजें

लाइफस्टाइल डेस्क

गर्मियों में जब भी मैंगो शेक का नाम सुनते हैं, तो ठंडक का अहसास होने लगता है। इस वक्त शहरों में जूस कॉर्नर और कैफे में मैंगो शेक की डिमांड जबरदस्त है, खासकर बच्चों और युवाओं के बीच। हालांकि, कई लोग घर पर इसे बनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उसका स्वाद और टेक्सचर वही नहीं आता जो बाजार में मिलता है। घर का बनाया शेक अक्सर थोड़ा पतला रह जाता है, जबकि मार्केट वाला शेक गाढ़ा, क्रीमी और स्मूद होता है। इसलिए लोग जानना चाहते हैं कि दुकानों पर जो मैंगो शेक बनता है, उसमें ऐसा क्या डाला जाता है कि उसका स्वाद इतना खास हो जाता है।

बताया गया है कि मैंगो शेक का असली स्वाद अच्छे पके आम और गाढ़े दूध पर निर्भर करता है। इसके लिए ऐसे आम का चुनाव करना बेहतर है जिसमें गूदा ज्यादा हो। सफेदा आम को कई लोग सबसे अच्छा मानते हैं, लेकिन अन्य मीठे और जूसी आम भी काम आते हैं। आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काटा जाता है और गुठली अलग कर दी जाती है। उसके बाद फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल होता है। कुछ दुकानदार बिना उबाले, ठंडा पैकेट वाला दूध सीधे मिक्सी में डालते हैं ताकि शेक और क्रीमी बन सके। कुछ जगह, स्वाद बढ़ाने के लिए वनीला या मैंगो आइसक्रीम भी मिलाई जाती है, जिससे शेक में हल्की मिठास और रिचनेस आ जाती है। अगर आइसक्रीम उपलब्ध नहीं है, तो ताजा मलाई या थोड़ा कंडेंस्ड मिल्क डालने की सलाह दी जाती है। यही चीजें मैंगो शेक को बाजार जैसा गाढ़ा और स्मूद बनाती हैं।

मैंगो शेक बनाने के लिए मिक्सी के जार में आम के टुकड़े, ठंडा फुल क्रीम दूध और थोड़ा क्रश किया हुआ बर्फ डालें। स्वाद के अनुसार चीनी भी मिलाई जा सकती है। कुछ दुकानों में रंग को और आकर्षक दिखाने के लिए हल्का ऑरेंज या रेड फूड कलर भी इस्तेमाल किया जाता है, हालांकि ये पूरी तरह से वैकल्पिक हैं। जब सारी चीजें अच्छी तरह ब्लेंड कर ली जाती हैं, तो तैयार शेक काफी गाढ़ा नजर आता है। कई लोग इसे ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या आइसक्रीम डालकर भी सर्व करते हैं। गर्मियों के मौसम में यह ड्रिंक तेजी से एनर्जी दे सकता है और शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/it-is-easy-to-make-market-like-thick-mango-shake-at/article-53711

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.