सर्दियों में बस एक महीने खा लें इस आटे से बनी रोटी, कई बीमारियों का हो जाएगा नाश, वजन होगा कम

Health News

इस आटे की रोटी खाना सर्दियों में काफी फायदेमंद माना जाता है. ये आटा आंतों की गति को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है.

सर्दियों के समय बाजरे की रोटी खाने के अनेकों फायदे हैं. डॉक्टर के अनुसार मात्र एक महीने इस आटे की रोटी खाने से शरीर की अनेकों बीमारियों का इलाज हो जाता है. बाजरे की रोटी एक पारंपरिक भारतीय रोटी है, जो बाजरे के आटे से बनाई जाती है. इसे मुख्य रूप से राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में खाया जाता है. यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि बाजरा फाइबर, आयरन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि बाजरे की रोटी पेट के लिए हल्की और पाचन के लिए फायदेमंद होती है. इसके अलावा यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. सर्दियों में इसे खाना शरीर को गर्म रखता है.

बाजरे की रोटी बनाने की विधि
बाजरे की रोटी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि बाजरे का आटा गेहूं की तरह लचीला नहीं होता. ग्रहणी बिदामी देवी ने बताया कि बाजरे की रोटी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा डालें, इसके बाद धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए आटा गूंदें. फिर आटे को मुलायम और थोड़ा सख्त बनाएं. बाजरे का आटा गीला होने पर चिपचिपा हो सकता है, इसलिए धीरे-धीरे पानी डालें. आटे से एक मीडियम साइज की लोई (गोल गेंद) बनाएं, अब लोई को हाथों से गोल और चिकना करें. इसके बाद बेलन और चकले पर थोड़ा सूखा बाजरे का आटा छिड़कें. लोई को हल्के हाथ से बेलना शुरू करें. रोटी बेलने के बाद इसे तवे पर डालें और हल्की आंच पर सेकें. एक तरफ से हल्की भूरी होने पर पलटें और फिर दूसरी तरफ भी सकें. अब रोटी को सीधे गैस की आंच पर फुलाएं. इसके बाद घी लगाएं और गरम-गरम परोसें.

बाजरे की रोटी खाने के फायदे
शरीर गर्म रहता है: आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्दियों में शरीर को अधिक एनर्जी और गर्मी की आवश्यकता होती है. बाजरा एक प्राकृतिक ऊर्जा वाला खाद्य पदार्थ है, जो शरीर के अंदर गर्मी पैदा करता है. इसका सेवन सर्दी में शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से भी बचाता है. इसके अलावा इसे खाने से एनर्जी भी मिलती है.

पाचन तंत्र होता है मजबूत: डॉक्टर ने बताया कि बाजरा में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन को सुधारने में मदद करती है. यह आंतों की गति को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है. सर्दियों में अक्सर आंतों की समस्याएं बढ़ जाती हैं, लेकिन बाजरे की रोटी इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है.

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: बाजरा विशेष रूप से ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है. यह हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम करता है. सर्दी में हृदय संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं, लेकिन बाजरे की रोटी के सेवन से इनसे बचाव होता है.

वजन नियंत्रित करने में सहायक: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो बाजरा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं छोड़ता और फाइबर की अधिकता के कारण पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. सर्दियों में अधिक खाने की प्रवृत्ति हो सकती है, लेकिन बाजरा वजन बढ़ने से बचाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. dainikjagranmpcg.com किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
 
-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सर्दियों में बस एक महीने खा लें इस आटे से बनी रोटी, कई बीमारियों का हो जाएगा नाश, वजन होगा कम

Health News

सर्दियों के समय बाजरे की रोटी खाने के अनेकों फायदे हैं. डॉक्टर के अनुसार मात्र एक महीने इस आटे की रोटी खाने से शरीर की अनेकों बीमारियों का इलाज हो जाता है. बाजरे की रोटी एक पारंपरिक भारतीय रोटी है, जो बाजरे के आटे से बनाई जाती है. इसे मुख्य रूप से राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में खाया जाता है. यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है क्योंकि बाजरा फाइबर, आयरन और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है.

आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि बाजरे की रोटी पेट के लिए हल्की और पाचन के लिए फायदेमंद होती है. इसके अलावा यह डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा विकल्प है क्योंकि इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. सर्दियों में इसे खाना शरीर को गर्म रखता है.

बाजरे की रोटी बनाने की विधि
बाजरे की रोटी स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है. इसे बनाना थोड़ा मुश्किल होता है, क्योंकि बाजरे का आटा गेहूं की तरह लचीला नहीं होता. ग्रहणी बिदामी देवी ने बताया कि बाजरे की रोटी बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में बाजरे का आटा डालें, इसके बाद धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए आटा गूंदें. फिर आटे को मुलायम और थोड़ा सख्त बनाएं. बाजरे का आटा गीला होने पर चिपचिपा हो सकता है, इसलिए धीरे-धीरे पानी डालें. आटे से एक मीडियम साइज की लोई (गोल गेंद) बनाएं, अब लोई को हाथों से गोल और चिकना करें. इसके बाद बेलन और चकले पर थोड़ा सूखा बाजरे का आटा छिड़कें. लोई को हल्के हाथ से बेलना शुरू करें. रोटी बेलने के बाद इसे तवे पर डालें और हल्की आंच पर सेकें. एक तरफ से हल्की भूरी होने पर पलटें और फिर दूसरी तरफ भी सकें. अब रोटी को सीधे गैस की आंच पर फुलाएं. इसके बाद घी लगाएं और गरम-गरम परोसें.

बाजरे की रोटी खाने के फायदे
शरीर गर्म रहता है: आयुर्वेदिक डॉक्टर नरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्दियों में शरीर को अधिक एनर्जी और गर्मी की आवश्यकता होती है. बाजरा एक प्राकृतिक ऊर्जा वाला खाद्य पदार्थ है, जो शरीर के अंदर गर्मी पैदा करता है. इसका सेवन सर्दी में शरीर को अंदर से गर्म रखता है और सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से भी बचाता है. इसके अलावा इसे खाने से एनर्जी भी मिलती है.

पाचन तंत्र होता है मजबूत: डॉक्टर ने बताया कि बाजरा में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो पाचन को सुधारने में मदद करती है. यह आंतों की गति को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है. सर्दियों में अक्सर आंतों की समस्याएं बढ़ जाती हैं, लेकिन बाजरे की रोटी इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करती है.

हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद: बाजरा विशेष रूप से ओमेगा-3 फैटी एसिड और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो हृदय के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है. यह हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम करता है. सर्दी में हृदय संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं, लेकिन बाजरे की रोटी के सेवन से इनसे बचाव होता है.

वजन नियंत्रित करने में सहायक: अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो बाजरा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह शरीर में ज्यादा कैलोरी नहीं छोड़ता और फाइबर की अधिकता के कारण पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. सर्दियों में अधिक खाने की प्रवृत्ति हो सकती है, लेकिन बाजरा वजन बढ़ने से बचाता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. dainikjagranmpcg.com किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
 
https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/just-eat-bread-made-from-this-flour-for-one-month/article-7092

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.